Chinese Practice Fengshui: फेंगशुई एक चाइनीज़ सिस्टम है जो हमारे जीवन में हेल्थ, वैल बीइंग ओर प्रोस्पेरिटी को बढ़ाने में सहायता करता है और हमें हमारे पर्यावरण के साथ मेल बनाने में हमारी मदद करता है I फेंग शुई शब्द का मतलब हवा और पानी से है I यह क्यूई या ची के कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जो लाइफ फोर्स या फिर एनर्जी है I यह एनर्जी ब्रह्मांड की हर चीज में फ्लो करती है I फेंग शुई प्रिंसिपल्स के अनुसार हमारे घर में वस्तुओं और स्पेस का अरेंजमेंट एनर्जी के फ्लो को प्रभावित कर सकता है जिससे हमारी हेल्थ, हमारे रिलेशनशिप और हमारे फाइनेंसिस सहित हमारे जीवन के अलग-अलग पहलू प्रभावित हो सकते हैं I
नीचे दिए गए कुछ टिप्स के अनुसार आप फेंग शुई प्रिंसिपल्स को अपने घर में शामिल कर सकते हैं I यह आपके घर में पॉजिटिविटी और हारमोनियस एनर्जी फ्लो बना सकते हैं जिससे आपके जीवन में बैलेंस आएगा I
Also read: कुछ हाउस प्लांट्स जो कर सकते हैं आपके घर की हवा को शुद्ध: Purify House Plants
घर में फेंग शुई सिंबल्स लगाए

फेंगशुई के अनुसार सिंबल्स इंपॉर्टेंट रोल प्ले करते हैं I यह स्पेसिफिक एनर्जीज़ को रिप्रेजेंट करते हैं I कॉमन फेंग शुई सिंबल्स में कछुआ, मछली, ड्रैगन और फिनिक्स आदि शामिल हैं I यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाते हैं I आप कोई अट्रैक्टिव आर्ट पीस भी रख सकते हैं जो आपको खुशी दे I
नेचुरल लाइट और एयर फ्लो

घर में नेचुरल लाइट और एयर अच्छे एनर्जी फ्लो के लिए आवश्यक हैं I अपनी खिड़कियों को साफ रखें और उन्हें नियमित रूप से खोलें ताकि पूरे घर में फ्रेश एयर सर्कुलेट हो सके I आप लाइट को रिफ्लेक्ट करने के लिए और घर को बड़ा दिखाने के लिए मिरर्स का उपयोग भी कर सकते हैं I इससे आपका घर बड़ा और रोशनी दार लगेगा I
घर हो साफ और व्यवस्थित

अव्यवस्थित घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो रुक जाता है I अपनी लिविंग स्पेस, क्लोज़ेट्स, ड्रावर्स आदि को साफ सुथरा और व्यवस्थित रखें I अपने घर में केवल वही वस्तुएं रखें जो आपके इस्तेमाल की हैं व बाकी किसी जरूरतमंद को दे दें I इससे आपके जीवन में शांति और सौभाग्य की वृद्धि होगी I
रंगों का करें सही चुनाव

रंगों में एनर्जी फ्लो को प्रभावित करने की शक्ति होती है I फेंग शुई के अनुसार कुछ रंग विशेष तत्वों से जुड़े होते हैं जैसे नीला रंग जल तत्व से, लाल रंग अग्नि तत्व से, पीला रंग पृथ्वी तत्व से, हरा रंग लकड़ी से और सफेद रंग धातु से I एनर्जी के फ्लो को बैलेंस करने के लिए अपने घर के विभिन्न क्षेत्रों में आप इन रंगों का उपयोग कर सकते हैं I
फर्नीचर को करें व्यवस्थित

आपके घर में फर्नीचर की व्यवस्था भी आपकी स्पेस के एनर्जी फ्लो को प्रभावित कर सकती है I फर्नीचर को दरवाजे की ओर पीठ करके रखने से बचें I ऐसा करने से आपको एक अच्छी फीलिंग आएगी I यह सुनिश्चित करने के लिए कि एनर्जी फ्लो ना रुके दरवाजे तक जाने का रास्ता हमेशा साफ रखें व फर्नीचर को कोनों में रखें I
