फेंग शुई टिप्स जो आपके घर को देंगे सकारात्मक ऊर्जा: Feng Shui Positivity
Feng Shui Positivity

Feng Shui Positivity: फेंग शुई एक प्राचीन चीनी पद्धति है I इसके अनुसार आपके पर्यावरण की व्यवस्था इस तरह से की जाती है जिसमें संतुलन, सद्भाव, और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाया जा सके I इसमें वस्तुओं, रंगों और तत्वों का उपयोग इस प्रकार से किया जाता है जिससे धन, रिश्ते और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है I यह ग्रुहों की ऊर्जा और मानसिक ऊर्जा के बीच अवचेतन अंतः क्रिया के बारे में है I

फेंगशुई (Feng Shui )दो शब्दों से मिलकर बना है I फेंग यानि वायु और शुई यानि जल I यह शास्त्र जल व वायु पर आधारित है I ऐसा माना जाता है कि यह हमारे रहने के स्थान में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है I इससे हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है I फेंग शुई के उपाय करने पर घर में सभी प्रकार के वास्तु संबंधी दोष खत्म हो सकते हैं I फेंग शुई मैप में घर का केंद्र स्वास्थ्य से जुड़ा है I इसे खुशहाली के प्रतीकों से सजाए I

यहां पर कुछ आसान फेंगशुई टिप्स बताई गई हैं (Feng Shui Tips)

Also read: तैलीय त्वचा वाले सोने से पहले करें ये 7 काम, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा: Oily Skin Remedy

प्राकृतिक हवा व प्रकाश

Feng Shui Positivity
natural air and light

अपने रहने या काम करने के स्थान में ताजी हवा और नेचुरल लाइट को बढ़ाने का प्रयास करें I स्वस्थ रहने और सकारात्मक एनर्जी के फ्लो को बढ़ाने के लिए सूरज की रोशनी और पर्याप्त वेंटीलेशन आवश्यक माना जाता है I

घर में इन डोर प्लांट्स लगाए

Indoor Plants
Indoor Plants

एयर क्वालिटी में सुधार लाने और प्रकृति के साथ संबंध बनाने के लिए अपनी लॉबी और बालकनी में पौधे लगाए I पौधे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक होते हैं और जीवन शक्ति लाते हैं I

लीक नलों को ठीक करवाए

Leaking Taps
Leaking Taps Should Be Repaired As Soon As Possible

घर के लीक नलों को तुरंत ठीक करवाए I ऐसा माना जाता है कि ऐसा न करने से भाग्य की हानि होती है I शौचालय का दरवाजा बंद रखें क्योंकि यह स्थान नकारात्मक ऊर्जा वाला होता है I टॉयलेट सीट का ढक्कन भी इस्तेमाल करने के बाद बंद कर दें I

घर में टूटा हुआ समान न रखें

घर में टूटी हुई चीजे रखना अच्छा नहीं माना जाता है I यह नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं I किचन काउंटर और कुकिंग टॉप को साफ रखें I फेंग शुई में इसे बहुत महत्व दिया जाता है और यह धन और भाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है I

बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक्स नहीं

Problem Of Insomnia
Can Lead To The Problem Of Insomnia

आज के जमाने में यह बहुत मुश्किल बात है पर असल में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रोस्टेटिक पावर को बढ़ाते हैं जिससे मानसिक अशांति हो सकती है I ऐसा माना जाता है कि इससे नींद और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में भी कमी आती है I

दरवाजा और दीवारों का रंग

दरवाजे की सीध में बेड रखने से बचें I मुख्य द्वार के सामने वाली दीवार पर कभी भी दर्पण नहीं होना चाहिए I बच्चों के कमरों में हल्के पेस्टल रंगों का इस्तेमाल करें I एनर्जी के स्मूथ फ्लो के लिए अनावश्यक वस्तुओं को हटाए और घर में व्यवस्था बनाये I

इसके अलावा अच्छी भावना रखें , सबको खुशियां बाटें ,व्यायाम और प्रॉपर न्यूट्रिशन पर ध्यान दें I

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...