तैलीय त्वचा वाले सोने से पहले करें ये 7 काम, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा: Oily Skin Remedy
Oily Skin Remedy

तैलीय त्वचा वाले सोने से पहले करें ये 7 काम, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा: Skin Care Tips

अगर आपकी त्वचा तैलीय है और आप एक्ने और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं से परेशान रहती हैं, तो आपको अपनी नाइट स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना चाहिए।

Oily Skin Remedy: प्रत्येक महिला की अलग त्वचा होती है। कई महिलाओं की त्वचा रूखी होती है, तो कई महिलाओं की त्वचा तैलीय होती है। अगर आपकी त्वचा तैलीय है और आप एक्ने और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं से परेशान रहती हैं, तो आपको अपनी नाइट स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना चाहिए। रात में स्किन की सफाई करने से यह खुद को हील करने लेती हैं। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो ये स्किन की समस्याओं को बढ़ा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आपको रात में सोने से पहले फॉलो करना चाहिए, ताकि आपको कई समस्याओं से निजात मिल जाएं।

स्‍क्रब करें

अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो आपको स्क्रबिंग ज्यादा नहीं करना चाहिए। लेकिन, रात में सोने से पहले आप खुद होममेड स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप चावल के पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाकर घर पर ही स्क्रब बनाएं। सर्कुलर मोशन में धीरे से रगड़ें और पानी से धो लें। यह न केवल ब्लैकहेड्स को रोकने में मदद करता है, बल्कि पोर्स को धीरे-धीरे बंद करने में भी मदद करेगा।

क्लींजर से क्लीन करें अपना चेहरा

तैलीय त्वचा वाली महिलाओं के लिए क्लींजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि, यह हमारे स्किन को साफ करने में बहुत मदद करता है। ये स्किन पोर्स को अंदर से साफ करता है और ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप लिक्विड क्लींजर नहीं लगाना चाहती है, तो आप एलोवेरा जेल से भी चेहरे की सफाई कर सकती हैं।

अल्कोहल फ्री टोनर लगाएं

oily skin remedy
oily skin remedy

ऑयली स्किन वाली महिलाएं रात में सोने से पहले अल्कोहल फ्री टोनर जरूर लगाया करें। क्योंकि यह छिद्रों के अंदर बची गंदगी को साफ करता है।

होममेड नाइट क्रीम

Oily skin remedy
Oily skin remedy

जिन भी महिलाओं की त्वचा तैलीय है और उनके चेहरे पर पिंपल्स और मुंहासे काफी होते हैं। उन्हें खुद नाइट क्रीम बनाकर रात में सोने से पहले लगाना चाहिए। महिलाएं तुलसी और नीम के फेस वॉश का इस्‍तेमाल करें। क्लींजिंग लोशन या लाइट क्लींजिंग मिल्‍क का इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं।

फेस मास्क लगाएं

फेस मास्क हर स्क्रीन टाइप महिला के लिए जरूरी है। लेकिन, अगर आपकी तैलीय त्वचा है, तो आप रात के समय फेस मास्क लगाया करें। क्योंकि दिन में इसे लगाने से कुछ ज्यादा फायदा आपको नहीं मिलेगा। आप मुल्तानी मिट्टी या फिर क्ले मास्क चुने। ये दोनों ही चीजें स्किन को अंदर से साफ करने और इसकी चमक बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

ठंडे पानी से अपना चेहरा धोएं

रात में सोने से पहले आपने अपने चेहरे पर क्लींजर,स्क्रब,फेस मास्क और फेस वॉश लगा लिया है, तो आप अंत में अपने चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। इसकी वजह से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन सही करनेbऔर स्किन को पूरी तरह से साफ करने में मदद मिल सकती है। ये आपके स्किन को रिफ्रेश करती है और इसमें चमक बढ़ाती है।

मॉइस्चराइजर लगाएं

रात में सोने से पहले जब आपने अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लिया है, उसके बाद आप किसी अच्छी ब्रांड का मॉइस्चराइजर अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। क्योंकि, तैलीय त्वचा वाली महिलाओं को मॉइस्चराइजर का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहे तो जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं। ये आपके स्किन पोर्स को ब्लॉक नहीं करता हैं।