कुछ हाउस प्लांट्स जो कर सकते हैं आपके घर की हवा को शुद्ध: Purify House Plants
Purify House Plants

Purify House Plants: आज के मॉडर्न वर्ल्ड में ज्यादातर लोग अपना काफी समय घर के अंदर या ऑफिस में ही बिताते हैं I बहुत लंबे समय तक इंडोर में रहने के कारण हम ऐसी हवा में सांस ले रहे हैं जहां पर डस्ट, केमिकल्स, और एलर्जी जैसे कई तरह के हार्मफुल पार्टिकल्स होते हैं जो हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकते हैं I अगर हम अपने घरों और ऑफिस में प्लांट्स लगाए तो अपने आप को इस परेशानी से बचा सकते हैं I यहां पर हम बात करेंगे कुछ ऐसे स्पेशल हाउस प्लांट्स की जो हवा से धूल हटाने और एयर क्वालिटी को इंप्रूव करने में काफी प्रभावी होते हैं I

Also read: कूल लुक के लिए ट्राई करें ये टी-शर्ट डिजाइन, गर्मियों में भी दिखेंगी फैशनेबल

बोस्टन फर्न (Boston Fern )

Purify House Plants
Boston Fern

बोस्टन फर्न जिसे Nephrolepis Exaltata के नाम से भी जाना जाता है एक बहुत ही पॉपुलर इंडोर प्लांट है I इसके हरे भरे पत्ते एयर को प्यूरिफाई करने के लिए बहुत इफेक्टिव माने जाते हैं I क्लीनिंग प्रोडक्ट्स जैसे कि पेंट और सॉल्वेंट्स में पाए जाने वाले इंडोर पोल्यूटेंट्स -फॉर्मेल्डिहाइड, जाइलीन और बेंजीन को यह प्लांट्स आपके घर की एयर से हटाने में मदद करते हैं I

पीस लिली (Peace Lily )

Peace Lily
Peace Lily

पीस लिली एक इफेक्टिव हाउस प्लांट है Iइसे Spathiphyllum के नाम से भी जाना जाता है l यह हवा से हार्मफुल पोल्यूटेंट्स को हटाने में मदद करता है I फॉर्मेल्डिहाइड, ट्राइक्लोरोएथिलीन और बेंजीन जैसे पोल्यूटैंट्स हमारे हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स जैसे क्लीनिंग एजेंट्स, फर्नीचर और कार्पेट में पाए जाते हैं I पीस लिली इन्हें हवा से दूर करने में सहायक होते हैं I

स्नेक प्लांट (Snake Plant )

Snake Plant
Snake Plant

स्नेक प्लांट को Sansevieria के नाम से भी जाना जाता है I इसमें कमाल की एयर प्यूरिफाइंग क्वालिटीज हैं l यह हवा से बेंजीन, ट्राइक्लोरोएथिलीन, जाइलीन, फॉर्मेल्डिहाइड सहित सभी प्रकार के टॉक्सिंस को हटाने में सक्षम है जो सिरदर्द, चक्कर आना और रेस्पिरेट्री प्रॉब्लम्स सहित कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकते हैं I

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant )

Spider Plant
Spider Plant

स्पाइडर प्लांट जिसे ( Chlorophytum Comosum ) के नाम से भी जाना जाता है एक पापुलर हाउस प्लांट है जो हवा को शुद्ध करने में मदद करता है I यह हवा से हार्मफुल पार्टिकल्स विशेष रूप से वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड जैसे कि फॉर्मेल्डिहाइड और जाइलीन को प्रभावी ढंग से खत्म करता है l यह कंपाउंड्स बिल्डिंग मटेरियल और हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स में पाए जाते हैं I

एलो वेरा (Aloe Vera)

Aloe Vera
Aloe Vera

एलो वेरा प्लांट भी अपनी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज और एयर प्यूरी फाइंग क्वालिटीज के रूप में जाना जाता है l यह क्लीनिंग प्रोडक्ट्स, पेंट और प्लास्टिक में पाये जाने वाले पोल्यूटेंट्स जैसे कि बेंजीन, फॉर्मेल्डिहाइड को हटाने में विशेष रूप से इफेक्टिव है l इन पौधों को अपने घरों में रखने से हम अपने और अपने आसपास के लोगों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बना सकते हैं l

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...