ग्रुप में ट्रेवल के दौरान कपल्स ध्यान रखें इन बातों का
अगर कपल्स ग्रुप में ट्रेवल करते हैं तो उन्हें कुछ खास बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए और ऐसी कोई भी गलती नहीं करनी चाहिए, जिससे लोगों के बीच उनका या फिर उनके पार्टनर का मजाक बनेI
Mistakes in Group Travel: घूमना-फिरना भला किसे पसंद नहीं होता है, खासकर जब अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेI वैसे तो अगर कपल्स एकदूसरे के साथ अकेले कहीं घूमने जाते हैं तो उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होती है और ना ही उन्हें किसी बात का खास ध्यान रखना पड़ता हैI लेकिन अगर वे ग्रुप में ट्रेवल करते हैं तो उन्हें कुछ खास बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए और ऐसी कोई भी गलती नहीं करनी चाहिए, जिससे लोगों के बीच उनका या फिर उनके पार्टनर का मजाक बनेI
Also read: पूर्व के स्कॉटलैंड के रूप में प्रसिद्ध मेघालय को इस तरह करें एक्सप्लोर: Meghalaya Trip
किसी के साथ फ़्लर्ट ना करें

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे दूसरों के सामने अपना फ़्लर्ट वाला नेचर दिखाते हैं, ताकि लोग उनके साथ हँसे और खुश रहेंI अगर आप ग्रुप में अपने-अपने पार्टनर के साथ ट्रेवल कर रहे हैं तो ऐसा हरगिज भी ना करेंI आपका ऐसा करना आपके पार्टनर को बिलकुल भी अच्छा नहीं लगेगा और ऐसा भी हो सकता है कि इस बात को लेकर ट्रेवल के दौरान ही आप दोनों के बीच लड़ाई हो जाएI
पार्टनर की तुलना करने से बचें

जब आप ग्रुप में ट्रेवल करते हैं तो यहाँ आपको कई अलग-अलग कपल्स भी मिलते हैंI कभी भी उन कपल्स को देख कर अपने पार्टनर की तुलना ना करें और ना ही उनकी वजह से अपने पार्टनर में कमी निकालें और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करेंI आप यह बात समझने की कोशिश करें कि हर किसी की अपनी पर्सनालिटी होती है और आपका पार्टनर जैसा भी है आपके लिए सबसे अच्छा हैI
पार्टनर के साथ लड़ाई ना करें

ग्रुप ट्रेवल में जाएँ तो अपने पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई ना करेंI अगर आप ऐसा करते हैं तो आप सबके बीच खुद से अपना मजाक बनाते हैं, क्योंकि जब आप अपने पार्टनर से लड़ाई करते हैं तो लोगों को यही लगता है कि आप दोनों के बीच बिलकुल भी प्यार नहीं हैI
अनजान कपल पर भरोसा करने से बचें
ग्रुप ट्रेवल में आप कई अनजान कपल्स के साथ ट्रेवल करते हैंI ऐसे में आप किसी भी अनजान कपल पर आँख बंद करके भरोसा ना करें और ना ही उनकी प्यारी-प्यारी बातों में फंसे, क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि वे आपको अपनी बातों में फंसा कर आपको बेवकूफ बनाएं और आपका गलत इस्तेमाल करेंI
पार्टनर को दूसरे कपल्स से बात करने से ना रोकें

कभी भी अपने पार्टनर को किसी दूसरे से बात करने से ना रोकेंI आपका ऐसा करना यही बताता है कि आपको आपके पार्टनर पर बिलकुल भी भरोसा नहीं है और आप दोनों का रिश्ता कमजोर हैI
पार्टनर को छोड़ अकेले एन्जॉय ना करें

ग्रुप ट्रिप पर आप जा रहे हैं तो इसका बिलकुल भी मतलब नहीं है कि आप अपने पार्टनर को एकदम भूल ही जाएं और खुद ही दूसरों के साथ एन्जॉय करते रहेंI अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके ऐसा करने से पार्टनर को अच्छा नहीं लगता है और उन्हें ट्रिप पर बोरियत भी महसूस होती है, इसलिए साथ मिलकर एन्जॉय करने की कोशिश करेंI
