पूर्व के स्कॉटलैंड के रूप में प्रसिद्ध मेघालय को इस तरह करें एक्सप्लोर: Meghalaya Trip
Meghalaya Trip

मेघालय की ख़ूबसूरती का कोई जवाब नहीं है।

इस जगह पर आकर आप यहां के पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करने के साथ साथ इस जगह पर होने वाली साहसिक गतिविधियों का भी मज़ा ले सकते हैं।

Meghalaya Trip: मेघालय को लोग मेघों का देश कहते हैं और इसे अपने पर्यटन स्थलों और प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। लेकिन मेघालय में घूमने और देखने के साथ करने के लिए भी काफ़ी कुछ है। इस जगह पर आकर आप यहां के पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करने के साथ साथ इस जगह पर होने वाली साहसिक गतिविधियों का भी मज़ा ले सकते हैं। इसलिए सबकुछ भूलकर एक बार मेघालय की एडवेंचर ट्रिप प्लान कर लीजिए। यह ट्रिप आपको लाइफ में महज़ एक्सपीरियंस ही नहीं जोड़ेगा बल्कि आपके अंदर के हर डर को दूर करके कॉन्फिडेंस को बूस्ट करेगा। ट्रैवलिंग ख़ुदपर इन्वेस्ट करने और खुद को जानने का एक बहुत ही बेहतरीन जरिया होता है। इसलिए सोलो ट्रिप के साथ इस बार आप अपनी एडवेंचरस ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।

Also read : साथ में घूमना कर सकता है आपके रिश्ते को फिर से जीवंत

पर्यटन से जुड़े साहसिक खेलों की जब भी बात आती है तो सबसे पहले ऋषिकेश, गोवा, अंडमान का नाम आता है लेकिन नार्थ-ईस्ट का मेघालय भी किसी मायने में कम नहीं है। यह पर्यटन स्थल एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए काफ़ी मशहूर है। इस जगह पर आप ट्रैकिंग से लेकर जिपलाइनिंगकयाकिंग, और स्कूवा डाइविंग जैसी कई एडवेंचरस एक्टिविटीज कर सकते हैं।

केविंग एक ऐसी एक्टिविटी है जोकि बहुत ही अलहदा होती है। इसमें गुफाओं की सैर की जाती है। मेघालय केविंग के लिए सबसे उपयुक्त जगह मानी जाती है क्योंकि इस जगह पर आकर आप लगभग 1700 गुफाओं की सैर कर सकते हैं। इनमें से कुछ गुफाएँ चूना से तो कुछ रेतीले पत्थरों से बनी हैं। मेघालय में ज्यादातर गुफाएं खासी हिल्स, गारो हिल्स और जेन्तिया में हैं। इस जगह पर हर एक गुफा की अपनी एक खाशियत है जिसकी वजह से यहाँ की सैर बहुत ही खास होती है। कुदरत की बनाई इन गुफाओं के बारे में जानना भी मज़ेदार होता है।

Meghalaya Trip
trekking in meghalaya

ट्रैकिंग एक ऐसी एक्टिविटी है जिसे हर स्वस्थ्य व्यक्ति कर सकता है। यही वजह है कि इसे हर कोई पसंद करता है। मेघालय में तो ट्रेकिंग का कुछ ज़्यादा ही क्रेज़ है। इस जगह पर आपको मोर्निंग वॉक से लेकर नेचर ट्रैकिंग तक का विकल्प मिलेगा। इस जगह पर ट्रेकिंग के दौरान आप घने जंगलों की सैर से लेकर लिविंग रूट ब्रिज को देखने तक का लुत्फ उठा सकते हैं। इस जगह पर ट्रेकिंग के लिए भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। इस जगह पर  ट्रैकिंग का अलहदा मज़ा देने वाले कई रास्ते चैलेजिंग भी हैं। 

scuba-diving
scuba-diving in meghalaya

मेघालय में स्कूवा-डाइविंग के बारे में सुनकर हर किसी को आश्चर्य होता है क्योंकि सामान्यतौर पर यह समुद्र में होने वाली ऐक्टिविटी है और यहां कोई समुद्र नहीं है। दरअसल, मेघायल में स्कूवा नदी में होता है। इसके लिए आपको दावकी जाना होगा जहां पर उंमगोट नदी बहती है। उंमगोट नदी को स्कूवा-डाइविंग के लिए एक बहुत ही परफेक्ट जगह माना जाता है। पहली बार स्कूवा कर रहे लोगों को 10 मीटर तक जाने की सलाह दी जाती है। इस जगह पर साल में कभी भी आकर आप स्कूवा-डाइविंग कर सकते हैं। 

मेघालय को एक और साहसिक खेल जिसके लिए जाना जाता है वह कयाकिंग है। इस जगह पर आकर आप कयाकिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। इस जगह पर आकर नदी की तेज बहती लहरों के बीच नाव चलाने का जो थ्रिल होता है वह काफी मज़ेदार और रोमांचक होता है। इस जगह पर आप कयाकिंग के साथ साथ स्विमिंग आदि का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...