सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को किया रिप्रेजेंट, जीत लिया लोगों का दिल: Sini Shetty Lifestyle
Sini Shetty Lifestyle

Sini Shetty Lifestyle: भारत की सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में टॉप 8 में अपनी जगह बना पाने में सफल रहीं लेकिन वे खिताब नहीं जीत सकीं। सिनी से करण जौहर ने सवाल पूछा जिसका उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। बता दें कि इस बार का खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने अपने नाम किया। चलिए आपको बताते हैं कि सिनी शेट्टी कौन है जिन्होंने मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट किया।

Also read: अगर आप हेवीवेट हैं, तो अपनाएं ये 8 फैशन टिप्स: Fashion Tips

मुंबई में हुआ जन्म

सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने एस.के.सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, विद्याविहार, मुंबई से किया। वह वर्तमान में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) कोर्स कर रही हैं।

भरतनाट्यम में कुशल

वह भरतनाट्यम में कुशल हैं, उन्होंने चार साल की उम्र में सीखना शुरू किया और 14 साल की उम्र में अपना अरन्गेत्रम पूरा किया। सिनी शेट्टी ने प्रोडक्ट exevutube, अभिनेता, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर सहित विभिन्न भूमिका निभा चुकी हैं। साल 2022 में सिनी फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।