ब्राउन राइस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और व्हॉइट राइस की तुलना में कम कैलोरी होती है। जो कि शरीर के मेटाबॉलिजम को अच्छा करता है। इसलिए यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो ब्राउन राइस का सेवन करें।
पोषक तत्वों से भरपूर
ब्राउन राइस में विभिन्न पोषक तत्व जैसे मिनरल, फाइबर व बी कॉम्पलैक्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं । जबकि व्हाइट राइस को पोलिश किया जाता है जिससे उसके पोषक तत्व काफी हद तक कम हो जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी मौजूद होते हैं इसलिए व्हाइट राइस की अपेक्षा ब्राउन राइस खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभकारी होता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करे
ब्राउन राइस में पाया जाने वाला फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन तंत्र के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है।
मधुमेह नियंत्रण
ब्राउन राइस खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। चूंकि इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होती है, इसलिए जब इसका सेवन किया जाता है तो इसे पचने में काफी समय लगता है। जिसके कारण रक्त में ग्लूकोज की मात्रा जल्दी से नहीं बढ़ती और मधुमेह नियंत्रित रहता है।
मुहांसों से सुरक्षा
ब्राउन राइस में अच्छी मात्रा में बी 3 मौजूद होता है। जो त्वचा को मुहांसों से बचाता है। इसके अलावा इसका माड़ टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है जो मुहांसों से बचाता है।
कैंसर से बचाए
ब्राउन राइस खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से से काफी हद निजात पाया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर व अन्य कुछ तत्व कैंसर से लड़ने व उससे बचाव में अहम भूमिका निभाते हैं।
ह्रदय रोग
मीनोपॉज़ के बाद में महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर, कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना , वजन बढ़ना , सांस फूलना जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में ब्राउन राइस काफी हद तक कारगर है।
हड्डियां मजबूत बनाए
ब्राउन राइस में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बोन मिनरल डेंसिटी को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इससे जोड़ो के दर्द में भी राहत मिलती है।
बच्चों के लिए लाभकारी
ब्राउन राइस में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो बच्चों के दिमागी विकास के लिए आवश्यक है। इसलिए बढ़ते बच्चों को ब्राउन राइस ज़रूर खिलाना चाहिए।
त्वचा के लिए लाभकारी
ब्राउन राइस में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाते हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को झुर्रियों और पिगमेंटेशन से बचाते हैं। इसके अलावा ये सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाले नुक्सान से भी त्वचा की सुरक्षा करते हैं। इसके लिए आप ब्राउन राइस का पेस्ट चेहरे पर लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें –
13 फूड्स इम्यूनिटी को करे बूस्ट
हेल्दी खाना पसंद है तो डायट में जरूर शामिल करें टोफू, बना सकती हैं ये रेसिपी
तेजी से वजन कम करना चाहती हैं तो अपनाइए इंटरमिटेंट फास्टिंग
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
