The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
आमतौर पर लड़कियां बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं जिनमें से एक होता है पार्लर जाकर हेयर स्पा करवाना। आजकल पूरे देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन करने के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में लड़कियों की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो पार्लर नहीं जा पा रही हैं और हेयर स्पा भी नहीं करा पा रही हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे स्टेप्स जिनसे आप बिना पार्लर गए घर पर ही हेयर स्पा कर सकती हैं।
ऑयलिंग और स्टीमिंग
सबसे पहले हल्क़े हाथों से बालों में हल्के गुनगुने तेल से मसाज करें। इसके बाद तैलिये को गर्म पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़े और बालों पर लपेटकर करीब 10 मिनट तक स्टीम लें ताकि आपके बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह हो सके।
माइल्ड शैम्पू करें
स्टीम लेने के बाद बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धुलें। ध्यान रखें कि बालों को हमेशा ठन्डे पानी से धोएं क्योंकि गर्म पानी से बालों को नुक़सान पहुंचता है और बाल रूखे व बेजान हो जाते हैं।
सॉफ्टनेस के लिए हेयर मास्क
हेयर मास्क शैम्पू करने के बाद जरूर करना चाहिए ताकि बालों में सॉफ्टनेस और चमक बरकरार रहे। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर घर पर ही हेयर मास्क बना सकती हैं।
घर पर हेयर मास्क बनाने के लिए
1 अंडा (विशेष रूप से लंबे या मोटे बालों के लिए, 2 अंडे उपयोग करें)
1 कप दूध (कंधे की लंबाई वाले बालों के लिए, 1/4 या 1/2 कप का उपयोग करें)
1 नींबू निचोड़ें
जैतून का तेल के 2 टेबलस्पून
प्लास्टिक शॉवर कैप
सारी सामग्री को एक बाउल में लेकर उसका मिश्रण तैयार कर लें। अब इसे अच्छी तरह से बालों में लगा लें और शॉवर कैप लगा लें। आधे घंटे ये मास्क बालों में लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
इस तरह आप हफ्ते में या 15 दिनों में एक बार घर पर ही हेयर स्पा कर सकती हैं और लॉकडाउन के समय का सदुपयोग कर सकती हैं।