अब आप घर में भी हेयर स्पा कर सकते हैं जो बहुत ही आसान है और किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं. 

हेयर स्पा असल में  रूखे बालों को सॉफ्ट-शाइन बनाता है. सिर्फ 45 मिनट में आप पा सकते हैं घर बैठे ही  सॉफ्ट और शाइनी बाल. इसके लिए आप को बस 5 स्टेप्स फॉलो करने हैं

1-सबसे पहले किसी भी अच्छ तेल से अपने बालों की मालिश करें. मालिश करने से पहले तेल को गुनगुना गर्म कर लें.हल्के हाथों से मालिश करें.इस से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और आप रिलैक्स फील करेंगी. ऐसा 20 मिनट तक करें.

2-मालिश के बाद बालों को स्टीम दें. अधिकतर घरों में स्टीम मशीन नहीं होती इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है आप तोलिए को गर्म पानी में भिगोएं. निचोड़ कर  तौलिए से बालों को ढकें. जब तौलिया ठंडा लगने लगे तब दोबारा पानी में भिगोए. ऐसा 3-4 बार करें. 

3-अब बालों को स्टीम देने के बाद माइल्ड  शैंपू से धोयें. इसके लिए एक मग में तली में पानी लें और उस में थोड़ा सा शैंपू घोलें.  अब इस घोल को बालों में लगाएं. 2 मिनट के लिए छोड़ दें .फिर दोबारा से यही क्रम दोहराते हुए पानी से सिर धो लें.

4-बालों को धोने के बाद हेयर स्पा क्रीम या  कंडीशनर का इस्तेमाल करें. इससे बालों की अच्छी तरह मसाज करें. कुछ देर मसाज के बाद सादे पानी से बाल धो लें. आप स्पा क्रीम या कंडीशनर घर में भी बना सकती हैं.

5-इस क्रीम को इस्तेमाल करने के बाद  कम से कम 48 घंटे तक फिर शैंपू यूज नहीं करें. 

6-बालों के पूरी तरह सूखने पर ही  कंघी करें.  हेयर ड्रायर का कम से कम प्रयोग करें क्योंकि यह बालों के लिए नुकसानदायक है. 

आज के समय में हेयर स्पा की क्यों जरूरत है  :

1-बालों की रुसी खत्म करनी हो 

2-बालों का झड़ना रोकना हो

 3-बालों को सुन्दर शाइन  बनाना हो

4-बालों को नरिश करना हो तो हेयर स्पा जरूरी है.

कुछ होम मेड हेयर स्पा ट्रीटमेंट जिससे आपके बालों को पोषण चमक और सुंदरता मिलेगी.

फ्रूट स्पा ट्रीटमेंट से बालों के गिरने की समस्या कम होती है .बालों का विकास होता है और बालों को पोषण भी मिलता है .यदि हम फ्रूट स्पा में पुदीने का प्रयोग करते हैं, तो पुदीने से बालों का स्केल्प इन्फेक्शन फ्री हो जाता है.

फ्रूट्स स्पा में हम केला , शहद और एवोकैडो का प्रयोग करते हैं क्योंकि केला और शहद प्राकृतिक मॉश्चराइजर हैं. एवोकैडो में मौजूद विटामिन ए से बालों को पोषण मिलता है. 

सामाग्री

पका हुआ केला एक

एवोकैडो पल्प

शहद थोड़ा

पुदीना की पत्तियां

नीम पेस्ट या प्याज का रस

विधि

सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर एकसार पेस्ट बनाएं.इस पेस्ट को अच्छी तरह बालों की जड़ों और बालों पर लगाएं.
35 मिनट बाद सिर धो दें.

रूखे बालों के लिए 

रीठा, आंवला, शिकाकाई बेस्ट स्पा प्रोडक्टट है.इस मिश्रण से बालों का गिरना रूकता हैं और बालों को तेजी से बढ़ने लगतेहैं. अंडे की सफेदी से बालों को पोषण मिलता है. अलोवेरा बालों की कंडिशनिंग करता है और रूखे होने से बचाता है.

                               सामग्री

रीठा–100 ग्राम
आंवला-100 ग्राम
शिकाकाई-100 ग्राम
अलोवेरा-थोडा
मेथी-थोड़ी
एक अंडे की सफेदी

विधि

रीठा, आंवला, शिकाकाई और मेथी के दानों को बराबर मात्राा  में मिला कर पाउडर बना लें. फिर 200 मि.ली. पानी में मिला कर के आधा रहने तक उबाल लें.
इसमें अलोवेरा पल्प और अंडे की सफेदी मिलाकर  पेस्ट बनाएं.अब  बालों की जड़ों और बालों पर लगाएं. फिर कुछ समय बाद सादे पानी से सिर धोएं .

ये भी पढ़ें –

कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट

8 हेयर एक्सटेंशन्स केयर टिप्स

अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।