जानिए क्या सीख देता है सायली का किरदार: Udne Ki Aasha Serial
Udne Ki Aasha Serial

Udne Ki Aasha Serial: स्टारप्लस पर 12 मार्च से ऑन एयर हुए शो में दो अलग-अलग फितरत के लोगों के मिलने की कहानी तो लोगों को पसंद आ रही है। वहीं शो में अपने पैरों पर खड़ी सीरियल की नाायिका सायली का किरदार भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। यह कहानी एक फूल बेचने वाली लड़की और एक टेक्सी ड्राइवर सचिन की है। सचिन जहां एक टपोरी किस्म का लड़का है वहीं सेली एक मेहनतकश और आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर लड़की हे। इसमें सचिन का किरदार कंवर ढिल्लन और सैली का किरदार नेहा हसूरा निभा रहे हैं। नेहा अपने रोल से काफी खुश हैं। वो इससे पहले ससुराल सिमर का और राज महल और ध्रुव तारा में नजर आ चुकी हैं। अगर इस नए सीरियल की बात करें तो यह अपनी कहानी की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है।

Also read : ‘सरदार: द गेम चेंजर’ में नजर आ रहा है भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का दर्शन: Sardar The Game Changer Serial

सपने देखने वाली एक लड़की की कहानी

उनका कहना है कि सायली का किरदार मेरे खुद के जीवन के काफी करीब है। हम दोनों ही काफी मेहनती हैं। सीरिसल में लीड मिलना इतना आसान नहीं होता। अगर मैं इसके कैरेक्टर की बात करुं तो वह आम लड़की है। लेकिन वो सपने बड़े देखती है। मैं सच कहूं ताे इस किरदार के जरिए बहुत कुछ सीखने का मौका मिल रहा है।

अपना बेस्ट देना है

नेहा की बात करें तो सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर उन्होंने अपनी शुरुआत की। लेकिन यह उनकी अपनी मेहनत है कि कम समय में उनको एक लीड के तौर पर मौका मिल गया। उन्होंने समय के साथ खुद को एक वर्सेटाइल एक्टर साबित किया है। ध्रुवतारा में उनका नेगेटिव कैरेक्टर था लेकिन अपने रोल के साथ उन्होंने पूरी ईमानदारी बरती और नेगेटिव कैरेक्टर के बावजूद भी उनके फैंस ने उनके इस प्रयोग को सराहा। चाहे रोल छोटा हो या बड़ा नेहा जानती हैं कि उन्हें अपना बेस्ट देना है।