Sardar The Game Changer Serial: इतिहास में कुछ नाम अमर हो जाते हैं और ऐसा ही एक नाम भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का भी है। भारत के विकास को लेकर उनका संघर्ष और कहानी सीरियल सरदार: द गेम चेंजर में नजर आ रही है। यह सीरियल डीडी नेशनल पर हर रविवार को प्रस्तुत किया जा चुका है। इसका पहला एपिसोड ऑन एयर हो चुका है। इसमें रजित कपूर सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह शो केसी बोकाडिया ने बनाया है।
Also read: प्यार के रंगों की महक से गुलजार होगी ‘दीवानी’: Upcoming Serial
किताब पर आधारित है सीरियल
इस सीरियल की बात करें तो यह गीता मानेक की किताब ‘सरदार: द गेम चेंजर’ पर आधारित है। इसमें यह बताया जाएगा कि किस तरह 562 से अधिक रियासतों को भारत में एकीकृत करने में सरदार पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रजित के अलावा कलाकारों में मणिबेनी पटेल के रूप में राजेश्वरी सचदेव, वीपी मेनन के रूप में राकेश चतुर्वेदी ओम, महात्मा गांधी के रूप में दीपक अंतानी, नेहरू के रूप में संजय, जिन्ना के रूप में राजेश खेड़ा और माउंटबेटन के रूप में रिक मैकलीन शामिल हैं।
लुक है लाजवाब
रजित की गिनती सीनियर एक्टर में होती है। वे एक थिएटर डायरेक्टर और एक्टर हैं। सीरियल में उनका लुक कमाल का लग रहा है। एतिहासिक पात्रों को जीवतं करने में उनका कोई सानी नहीं। 1996 में आई फिल्म द मेकिंग ऑफ महात्मा में उन्होंने गांधी का किरदार निभाया है। यह किरदार उनकी पहचान बन चुका है। इसके अलावा दूरदर्शन पर आने वाला सीरियल व्योमकेशी भी उनके सफल प्रोजेक्ट में से एक है। सीरियल की एक झलक रजित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। यूजर्स लिख रहे हैं कि इस सीरियल के जरिए हमें भारत के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। तो कुछ कह रहे हैं कि हम ‘व्योमकेश बक्शी’ के समय से ही आपके फैन हैं।
