टाई वाला फिरोजी स्वेटर

सामग्री:- वर्धमान ब्राईलोन निटिंग यार्न ब्लू 100 ग्राम, सफेद/व्हाइट 25 ग्राम, ब्राउन 25 ग्राम, क्रोशिया नं. 10 और सिलने वाली सुई।

विधि:-11” चेन बनाकर क्रोशिये से चेन की सहायता से बनाते हुए 20” पल्ला बुनें और उसको गोलाई में जोड़ दें। फिर पल्ले के दोनों तरफ से आधे-आधे भागों में बांटकर बुनें। क्रोशिये की चेन की सहायता से 2½” बुनें, फिर गले की कटाई बीच से 2½” तक करें। पिछले भाग में क्रोशिये की चेन की सहायता से 3½” तक बुनें। फिर गले की कटाई बीच में गोलाई में करते हुए 3½” तक बुनें। फिर सफेद और ब्राउन रंग से गले में बीडिंग करें और ब्राउन रंग से टाई बनाकर सुई से सिल दें।
 
कलरफुल स्क्वायर मैजिक
 

 

 
 
सामग्री:- वर्धमान नारंगी ऊन 200 ग्राम, लेमन ऊन 150 ग्राम, सी. ग्रीन ऊन 100 ग्राम। लंबाई 16 इंच, चौड़ाई 14 इंच, बांह लं. 13 इंच।
 
विधि:-80 फंदे डाल कर एक सी. एक उ. का बॉर्डर बनाएं। बॉर्डर की 16 सि. बाद 10 फंदे बढ़ा दिए। 16-16 फंदे के एक-एक रंग के स्क्वायर बनाएं। नारंगी, पीला, हरा फिर यही कलर दोहराते हुए चार सी. चार उ. के 16 फंदे बुनें। सभी कलर के उ. सि. में सी. पर सी. उ. पर उ. बुनें। दो सिलाई, पांचवी सि. पर सी. पर उ., उ. पर सी. शिफ्ट कर दीजिए। इसी तरह 16 सि. बुने। फिर नारंगी पर पीला, पीला पर हरा शिफ्ट करके इसी क्रम में ब्लॉक बनाते जाएंगे। बगल तक बनाकर 2, 3, 1 से घटाया। थोड़ा बना कर गले के लिए सेंटर निकाल कर छह फंदे छोड़ दें। बाकी दोनों पर मुड्ढों तक बुनें। छोड़े गए फंदों पर पट्टी के एक सी., उ. की बुनें, उन्हीं फंदों के पीछे से उठा कर एक पट्टी और बुनें। चार सिलाई पहले गोल गला घटेगा।
 
पीछे का हिस्सा:- पीछे का हिस्सा भी इसी तरह बनाएं। गला सिर्फ ऊपर तक जा कर बंद करें, कंधे जोड़े, दोनों गले के फंदे उठा कर एक सी. एक उ. का बार्डर या कॉलर बनाएं। छह अंगुल फिर बंद कर दें। बांह में 45 फं. का बार्डर और किनारे से छटी सि. में फंदे बढ़ाती जाएं। बीच में धारी डालते हुए मुड्ढे तक बनाएं। बगल भी घटेगी। दोनों साइड से सिल लें। बांह भी सिल लें, बटन लगा दें। तैयार है स्क्वायर स्वेटर।
 
हाफ हाईनेक विद स्टार
 

 

 
 
सामग्री:-सफेद ऊन 100 ग्राम, पर्पल ऊन 100 ग्राम, डार्क ऊन 50 ग्राम, इसकी लंबाई 13 इंच, चौड़ाई 12 इंच।
 
विधि:-80 फंदे डालकर डार्क फिर हल्के पर्पल से बॉर्डर बुनें, फिर 18 लाइन की पट्टी पर सांतवी सिलाई पर स्टार दूसरे रंग से बुनें। 8 फंदे के अंतर पर। सफेद पर लाइट पर्पल, लाइट पर्पल पर डार्क पर्पल। बगल घटाते हुए, गला गोल बनाएं।आगे चार सिलाई पहले घटाएं। पीछे दो सिलाई पहले घटाएं, कंधे जोड़ कर गले के फंदे उठाएं, एक सी. एक उ. का एक तरफ छोड़ते हुए कॉलर बुनें, बटन लगाएं, शो के लिए। बांह भी 45 फंदे डाल कर बॉर्डर बना लें। पट्टी और डिजाइन बनाते हुए किनारे फंदे बनाते हुए बनाएं। किनारे और बांह सुई से सिलें।
 
स्वेटर पर टैडी बीयर
 

 

 
सामग्री:-100 ग्राम वर्धमान गुलाबी ऊन, 50 ग्राम सफेद ऊन, 40 ग्राम फिरोजी ऊन तथा थोड़ी सी सलेटी ऊन। 10 व 12 नं. की सलाइयां, सिलने की मोटी सुई।
 
विधि:-गुलाबी ऊन से 12 नं. की सलाइयों पर 70 फं. डाल कर 1 उ., 1 सी. की रिब में 12 सलाई बुनें। 12 फं. बढ़ा कर 10 नं. की सलाइयां लगा कर 16 सेमी. बुन कर ग्राम की सहायता से नमूना शुरू कर दें। नमूना खत्म होने पर 6 सलाइयां और बुन कर गोल गला घटा दें। दोनों तरफ बांहों के लिए बगलों की घटाई करें, लंबाई पूरी कर 38 सेमी. कर लें।
 
पीछे का भाग:-आगे के भाग की तरह बॉर्डर बुनें, 2 सलाइयां बुन कर 12 फं. बढ़ा कर 10 नं. की सलाइयां लगा लें। 2 सलाइयां सफेद, 2 सलाइयां सलेटी, 2 सलाइयां सफेद, 2 सलाइयां फिरोजी ऊन से बुनते हुए इसी क्रम को दोहराते हुए आगे के भाग के बराबर कर लें।
 
बांहें:- 12 नं. की सलाइयों पर 40 फं. डाल कर 12 सलाइयों का बॉर्डर बना लें। 10 नं. की सलाइयां लगा कर 28 सेमी. बुनें। दोनों तरफ हर 4 सलाइयों पर फं. बढ़ा लें। बांहों की कुल लंबाई 35.5. सेमी. है।
 
गला:-12 नं. की सलाइयों पर 90 फं. बढ़ा कर 1 उ., 1 सी. की रिब में गुलाबी ऊन से 12 सलाइयों का बॉर्डर बुनें।
 
सजावट:-टैडी बीयर की आंखें, गले में ‘वो’ ऊपर से काढ़ लें, दोनों ओर सिलाई कर लें। आपका स्वेटर तैयार है।
 
काली-पीली डिब्बी वाला स्वेटर
 

 

 
 
सामग्री:-वर्धमान की काली ऊन 150 ग्राम और पीली रंग की ऊन, 55 ग्राम 9 नं. की सलाइयां, 4 चिट बटन, सिलने के लिए सुई।
 
विधि:-आगे का भाग:-9 नं. की सलाइयों पर 65 फं. डाल कर 1 उ. 1 सी. की रिब में 15 सलाइयां बुनें। 2 सलाइयां सादा बनाएं। अब पीली ऊन से डिब्बी वाला नमूना डालें। 11 फं. पीली और 11 फं. काली ऊन से बुनें। पूरी सलाई इसी तरह बनाएं। 16 सलाइयों में एक डिब्बी पूरी होगी। 12 इंच तक बुनें। कंधों पर 12-12 फं. रखें। 8 सलाइयों का बॉर्डर 1 फं. उ. 1 फं. सी. की रिब में बना के बोट कटिंग का गला बनाएं। कंधो पर चिट बटन लगाएं। पीछे का भाग भी इसी तरह बुना जाएगा।
 
बाहें:-काली ऊन से 38 फं. डालकर 1 उ. 1 सी. की रिब में 10 सलाइयां बुनें, बीच में डिब्बे वाला नमूना डालें, हर दूसरी सलाई में दोनों तरफ से 1-1 बढ़ाती जाएं। फं. की संख्या 80 होने पर फं . बंद कर दें। दूसरी बांह भी इसी तरह बुनें। स्वेटर की सिलाई कर लें।
 
फिरोजी हाफ स्वेटर
 

 

 
 
सामग्री:-वर्धमान फिरोजी रंग की ऊन के 4 गोले 100 ग्राम, 11 और 10 नं. की सलाइयां।
 
विधि:-11 नं. की सलाई पर 60 फन्दे फिरोजी रंग से डालकर 2 इंच सटोकिंग स्टिच में बुनें। 10 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 5 फन्दे बढ़ायें। जाली का नमूना बनाएं। 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं। गले की वी शेप के लिए एक फन्दा पिन में उतारें। फिर एक-एक फन्दा घटाएं।
 
पिछला हिस्सा:- अगले के समान ही बनेगा।
 
मेकअप:-दोनों हिस्सों को सफाई से सिल लें। गले और कन्धे के फन्दे उठाते हुए 10 सलाई बुनें। सुई की सहायता से बन्द कर दें।
 
मल्टी कलर स्वेटर
 

 

सामग्री:-वर्धमान डार्क ग्रे ऊन 150 ग्राम, 50 ग्राम लाइट ग्रे, ब्लैक ऊन 50 ग्राम, 10 व 11 नं. की सलाइयां, 5 शो वाले बटन। एक पैच।

विधि:- आगे का दाया भाग:-10 नं. की सलाइयों पर 40 फं. डाल के 1 फं. उ. 1 फं. सी. की रिब में 1 सलाई ग्रे 1 सलाई काली ऊन से बुनते हुए 16 सलाइयों का बॉर्डर बनाएं। अब पीली ऊन से 2 सलाइयां, 2 सलाइयां ग्रे, 2 सलाइयां काली ऊनों से बुनें। 9 इंच तक बुनने के बाद बगलों का छांट 3-2-1-1 पहन घटाते हुए करें।अगले के लिए 5 इंच तक हर तीसरी सलाई में फं. घटाते हुए बुनें। कंधों पर 20.20 फं. रखे। स्वेटर का दूसरा बायां भाग भी इसी तरह तैयार करे।
 
पीछे का भाग:-सामने के भाग की तरह ही 80 फं. के बॉर्डर बना के बुने। गला नहीं घटाएं। बांहें। सामने के बार्डर की तरह धारियों में 35 फं. डाल कर 12 सलाइयों का बार्डर बुनें। पीली, लाइट ग्रे और काली ऊनों की धारियां डालते हुए बगलों की लम्बाई 12 इंच बुनें। बांह के दोनों किनारों पर 1-1 फं. क्रम से बढ़ाती जाएं। आगे की पट्टी के लिए ग्रे. काली ऊनों से फं. उठाकर बुनें। 5 काश बनाकर बटन टांक लें ।
 
काली-लाल जिप जैकेट
 

 

 
 
सामग्री:-वर्धमान काली ऊन 150 ग्राम, लाल ऊन 50 ग्राम, 9 नं. व 10 नं. की सलाई, जिप लाल रंग की।
 
विधि:-10 नं. की स. पर काली ऊन से 85 फं. डालकर सिं.रि. से 14 स. का बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. लगा कर 5 इंच स्टा.स्टि. से बुनें। बीच के 3 फं. लाल व दोनों तरफ 41-41 फं. काली ऊन से बुनें। 2 स. लाल व 2 स. काली ऊन से बुनें। हर सलाई में 1-1 फं. लाल ऊन से दोनों तरफ बढ़ाती जाएं। 11 धारी लाल ऊन से बुनकर दोनों तरफ से 1-1 फं. घटाती जाएं और 4-2-1 से मुड्ढों के फं. घटाएं। जब लाल ऊन से 3 फं. रह जाएं तो फं. पि.हो. में डालें।
 
आगे का बायां भाग:-10 नं. की स. पर 43 फं. डाल कर 14 स. का सिं.रि. से बॉर्डर बुनें। एक तरफ के 3 फं. ऊपर तक गा.स्टि. से बुनें। 9 नं. की स. लगाएं, 2 स. काली ऊन से बुनकर एक तरफ से 2 फं. लाल व बाकी सारे फं. काली ऊन से बुनकर एक तरफ लाल ऊन वाले फं. हर स. में 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 2 स. लाल व 2 स. काली ऊन से बुनें। 11 धारी लाल ऊन से बुन कर 4 स. काली ऊन से बुनें, फिर दूसरी तरफ से 3 फं. गा. स्टि. से बुनें व 3 फं. लाल ऊन से बुनें। नीचे की तरह 11 धारी बनाकर एक तरफ से 4-2-1 से मुड्ढे के फं. घटाएं व दूसरी तरफ से 3 फं. गा.स्टि. से बुनें, उससे पहले सी. स. में 1-1 फं. वी गले का घटाएं। मुड्ढों की तरफ लाल धारी का डिजाइन डालें। 11 धारी लाल ऊन से बुनें और कंधे के 20 फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें।
 
आगे का दायां भाग:- पीछे वाले भाग के समान बॉर्डर बुन कर 9 नं. की स. व लाल ऊन से बुनें। 6 स. के बाद 3 फं. लाल, 1 फं. काला पूरी स. बुनें। 7 स. के बाद 2 स. में इसी प्रकार बुनते हुए लं. पूरी करें व मुड्ढों व वी गले के फं. घटा कर कंधे के 20 फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें। कंधे का बॉर्डर : 10 नं. की स. पर काली ऊन से पास-पास फं. उठा कर 6 स. सिं.रि. से बना कर फं. बंद कर दें। दोनों तरफ से सिलाई करके आगे जिप लगा लें।
 
बेबी पुलोवर
 

 

 
 
सामग्री:-हल्की गुलाबी ऊन 100 ग्राम, गाजरी, आसमानी, पीली, हरी व लाल ऊन थोड़ी-थोड़ी, 12 व 11 नं. की सलाइयां, 2 बटन, थोड़े से वूडन बीड्स व मोटी सूई।
 
विधि :- पीछे का भाग:-गाजरी ऊन से 12 नं. की सलाई में 72 फं. डालकर सि.रि. में 6 सलाइयां गाजरी, 4 पीली व 2 आसमानी बुनें। ऊपर की बुनाई 11 नं. की सलाइयों से स्टा. स्टि. में हल्के गुलाबी रंग से करें। कुल लंबाई 16 सेमी. हो जाने पर रेगलेन शेप देते हुए बुनें। कुल लंबाई 20 सेमी. हो जाने पर मध्य के 4 फं. पट्टी के लिए बंद कर दें और दोनों ओर के भाग अलग-अलग बुनें। कुल लंबाई 28 सेमी. कर लें।
 
आगे का भाग:- पीछे के भाग के समान बगल तक बुनें। अब रेगलेन शेप देते हुए बुनें। 25 सेमी. हो जाने पर गला छांटने के लिए मध्य के 12 फं. बंद कर दें। बंद फं. के दोनों  ओर अलग-अलग बुनें। प्रत्येक भाग में गले की ओर हर सलाई के आरंभ में 1-1 फं. घटाती जाएं। लंबाई पूरी कर लें।
 
बाजुएं:-दोनों बाजुएं एक समान बनाएं। 34 फं. पर आगे-पीछे के भागों के समान बॉर्डर बनाएं। ऊपर का भाग हल्की गुलाबी ऊन से स्टा.स्टि. में प्रत्येक छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए बुनें। कुल लंबाई 16 सेमी. हो जाने पर रेगलेन शेप दें।
 
बटन पट्टी:-पीछे के भाग में 5 फं. की सि.रि. में डबल पट्टी बनाएं।
 
गले की पट्टी:-80 फं. पर 2 सलाइयां हल्की गुलाबी, 5 गाजरी, 3 पीली व 6 आसमानी बुनें। फं. बंद करके 3 सलाइयां अंदर की ओर मोडक़र सिल दें।
 
मेकअप:-सामने के भाग पर कढ़ाई करके मोती टांक दें। बाजुओं पर भी मोती टांक दें। पुलोवर की सिलाई कर लें।
 
 
तिरंगा पुलोवर
 

 

 
 
सामग्री:-वर्धमान काली ऊन 75 ग्राम, गाजरी ऊन 25 ग्राम, हरी ऊन थोड़ी सी, 11 व 9 नं. की सलाइयां व मोटी सुई।
 
विधि:-सभी बार्डर्स व पट्टियां काली ऊन से 11 नं. की सलाइयों द्वारा सिं.रि. में बुनें। बाकी पुलोवर व 9 नं. की सलाइयों से बुनें। यथास्थान गाजरी व काली ऊन से दोरंगी बुनाई डालकर हरी ऊन से कढ़ाई करें। शेष बुनाई काली ऊन से स्टा.स्टि. में करें। गले के नीचे भी हरी ऊन से कढ़ाई करें।
 
दोरंगी बुनाई:-इतने फं. डालें कि 8 से विभाजित हो जाए। सलाई 1, 2, 3:- (काली) सी. बुनें। सलाई 4 (गाजरी) किनारे का फं. उ. बुनकर 1 उ. फं. उतारें। सलाई पर 2 बार ऊन लपेटकर 6 फं. उ., 1 फं. उतारें चिह्न से चिह्न तक दोहराएं। किनारे का फं. उ. बुनें। सलाई 5 (गाजरी) किनारे का फं. सी. बुनकर *1 फं. सी. उतारें। अगले 6 फं. लूस खोलते हुए दाईं सलाई पर उतारें। अब इन्हें बाईं सलाई में डालकर चौथे, पांचवे व छठे फं. को पहले, दूसरे व तीसरे फं. को भी बुनें, 1 फं. उतारें  चिह्न से चिह्न तक दोहराएं, किनारे का फं. उ. बुनें। सलाई 6(गाजरी) किनारे का फं. उ. बुनें 1 उ. फं. उतारें, 6 फं. उ. बुनें। 1 उ.फ. उतारें चिह्न से चिह्न तक दोहराती जाएं किनारे का फं. उ. बुनें। सलाई 7 : (गाजरी) किनारे का फं. सी. बुनें 1 सी.फं. उतारें, 6 फं. सी. बुनें। 1 सी फं. उतारें, चिह्न से चिह्न तक दोहराती जाएं, किनारे का फं. सी. बुनें। सलाई 8 : (काली) किनारे का फु. उ. बुनें  पिछली सलाई में उतारे फं. को फं. में तथा उसके पीछे के लंबे धोगों में सलाई डालकर उ. बुने। 6 फं. उ. उतर, उतारे गए फं. को पीछे के धागों सहित उ. बुनें। चिह्न से चिह्न तक दोहराती जाएं। किनारे का फं. उ. बुनें। सलाई 9 (गाजरी) सभी फं. उ. बुनें। चौथी सलाई से दोहराएं, पर किनारे के फं. के बाद 3 फं. उ. बुनकर 2 फं. उतारें। सलाई पर 2 बार ऊन लपेटकर 6 फं. उ. बुनें। ऐसा करने से बुनाई के खाने काटते हुए आयेंगे। अंत में 3 फं. उ. बुनकर किनारे का फं. बुनें।
 
पीछे का भाग:-74 फं. पर 4 सेमी. बार्डर बुनें। बार्डर से  पर 15 सेमी. हो जाने पर रेगलेन शेप देते हुए कुल लंबाई 30 सेमी. कर लें।
 
आगे का भाग:-बार्डर के ऊपर 21 सलाइयां दोरंगी बुनाई की बुनें। यथास्थान रेगलेन शेप दें।  लंबाई 27 सेमी. हो जाने पर गले का छांट दें। इसके लिए मध्य के 14 फं. बंद करके दोनों ओर के भाग अलग-अलग बुनें। हर सलाई के शुरू में गले की ओर 1-1 फं. घटाती जां। अंत में बचे 2 फं. का 1 बनाकर ऊन तोड़ दें।
 
बाजू:-28 फं. पर बार्डर बुनें। बार्डर के ऊपर पहली सलाई में प्रत्येक फं. के 2 फं. बनाकर 56 फं. कर लें। उसके बाद हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। कुल लंबाई 13 सेमी. हो जाने पर अगली 21 सलाइयों में मुख्य बुनाई डालें। फिर रेगलेन शेप देकर शेष फं. सलाई में उतार दें। इसी तरह दूसरी बाजू बनें।
 
गले की पट्टी:-आगे-पीछे के भागों व बाजुओं को यथास्थान रख कर रेगलेन शेप वाले हिस्सों को आपस में जोड़ लें। पीछे के गले व दोनों बाजुओं के सलाइयों में उतारे फं. के साथ आगे के गले के छांट में से 42 फं. उठाकर 16 सलाइयों की पट्टी बुनें। आधी पट्टी अंदर की ओर मोडक़र सी दें। चाहें तो पट्टी में इलास्टिक भी डाल सकती हैं। पुलोवर की सिलाई कर लें।
 
ये भी पढ़ें-