सर्दियों में अगर आप स्वेटर नहीं पहनना चाहते हैं तो डिफरेंट और स्टाइलिश पोंचू ट्राई कर सकते हैं। ये आपकी बोरिंग ड्रेस को ग्लैमरस लुक देगा। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही डिजाइनर पोंचू के डिजाइन बता रहे हैं –
 
 
बुनाई संकेत – फं.-फंदा, सी.-सीधा, उ.-उल्टा, लं.-लंबा, चौ.-चौड़ाई, सेमी.-सेंटीमीटर, मी.-मीटर, ग्रा.-ग्राम, नं.-नंबर, स्टि.-स्टिच., ड.सी.स्टि.-डबल सीड स्टिच, क्रा.स्टि.-क्रॉस स्टिच, गा.स्टि.-गार्टर स्टिच, मॉ.स्टि.-मॉस स्टिच, आय.मॉ.स्टि.-आयरिश मॉस स्टिच , ड.क्रो.-डबल क्रोशिया, ट्रे-ट्रेबल, लो.ट्रे.-लॉन्ग ट्रेबल, हा.ट्रे.-हाफ ट्रेबल, ड.ट्रे.-डबल ट्रेबल, ट्रि.ट्रे.-ट्रिपल ट्रेबल, चे.-चेन, पी.-पीकोट, स्लि.स्टि.-स्लिप स्टिच, रि.स्टि.-रिवर्स स्टिच, फ्रें.ना-फ्रेंच नॉट, ट्रा.ट्रायंगल (1 ट्रे. 2 चे. 1 ट्रे.), शे.-शेल (3 ट्रे. 1 चे. 3 ट्रे.), स्पे.-स्पेस, क्ल.-क्लस्टर, वा.स्टि.-वाई स्टिच, स्टि.हो.-स्टिच होल्डर।
 
 
 

 

जालीदार पोंचू
 
सामग्री:-  फोन रंग की निटिंग यार्न 200 ग्राम, 6 व 4 नम्बर का क्रोशिया।
 
विधि:-  6 नं. के क्रोशिये द्वारा 100 चेन का गोला बनाएं।
पंक्ति 1: प्रत्येक 25वें ट्रे. में 1 ट्रे. 2 चे. 1 ट्रे. बनाते हुए प्रत्येक स्टि. पर 1-1 ट्रे. बनाएं।
पंक्ति 2 से 8: चारों जगह बनी 2 ट्रे. के बीच की 2 चे. स्पे. में 1 ट्रे. 2 चे. 1 ट्रे. बनाएं। शेष भाग में ट्रे व जालीदार मोटिफ बुनें। पंक्ति 9 से अंत तक केवल आगे व पीछे के भागों के मध्य में ही 2 ट्रे. के बीच की 2 चे. स्पे. में 1 ट्रे. 2 चे. 1 ट्रे. बनाएं।
जालीदार मोटिफ में जाली बनाने के लिए: 2 ट्रे. पर 2 ट्रे. बुनें, 3 चे. बनाएं, 2 ट्रे. छोड़कर अगले 2 ट्रे. पर 2 ट्रे. बुनें। अगली पंक्ति में 3 चे. स्पे. में 2 ट्रे. बनाकर 3 चे. बनाएं। 2 ट्रे. छोड़कर अगली 3 चे. स्पे. में 2 ट्रे. बनाती जाएं। आवश्यकतानुसार लंबाई कर लें। अंतिम पंक्ति में प्रत्येक चौथे ट्रे. पर 20-20 चे. के लूप बनाएं।
पट्टी के लिए: 4 नं. के क्रोशिये द्वारा ट्रे. बनाते हुए 3 घेरे बनाएं। अंतिम घेरे में 3 चे. बनाकर तीसरे स्टि. पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं।
 
 
 
 

 

 
 
 
 
दोरंगा पोंचू
 
सामग्री : क्रीम निटिंग यार्न 100 ग्राम, ब्राउन निटिंग यार्न 50 ग्राम, 6 नं. का क्रोशिया व मोटी सूई।
 
विधि : क्रीम निटिंग यार्न द्वारा गले से शुरू करके नीचे की ओर बढ़ायें। ब्राउन बार्डर व घेरे अलग से बुनकर लगायें।
क्रीम निटिंग यार्न से 80 चे. बनाकर 4 पंक्तियां ड.क्रो. में बुनें। आगे की बुनाई ट्रे. बनाते हुए करें। पहली पंक्ति में प्रत्येक 20वें स्टि. में 1 टे 2 चे. 1 ट्रे. बनायें। अगली पंक्तियों में प्रत्येक 2 चे. स्पे. में 1 ट्रे. 2 चे. 1 ट्रे. बनायें। ट्रे. की 22 पंक्तियां बुनकर निटिंग यार्न तोड़ दें।
 
बार्डर : ब्राउन निटिंग यार्न से 13 चे. बनाकर 1 पंक्ति ट्रे. की बुनें। अगली प्रत्येक पंक्ति में शुरू में (पहले ट्रे. से पहले) 4 चे. बनाते हुए ट्रे. पर ट्रे. बनायें। घेर के नाप के अनुरूप आवश्यकतानुसार लंबाई करके निटिंग यार्न तोड़ दें। एक ओर की 4 चे. लूप्स में 5-5 ड.क्रो. व दूसरी ओर की लूप्स में 8-8 ट्रे. बनायें। तैयार बार्डर को चित्र में दिखाये अनुसार यथास्थान सी दें।
 
पोंचू पर ब्राउन घेरे लगायें। इसके लिए 3 चे. बनाकर हुक से तीसरी चे. में 13 ट्रे. का घेरा बनायें। कुल 6 घेरे बनाकर सामने के भाग पर सी दें।
 
 
 
 
 
 
 
 
फ्लावर वाला पोंचू
 
सामाग्री : वर्धमान ग्रे मोटा निटिंग यार्न 200 ग्राम, वर्धमान ब्राउन मोटा निटिंग यार्न 100 ग्राम, वर्धमान लाल साधारण निटिंग यार्न थोड़ा-सा, 4 नं. व 9 नं. का क्रोशिया, आवश्यकतानुसार बड़े व छोटे मोती।
 
इस पोंचू को बनाने के लिए 38 से.मी. चौड़े और 75 सें.मी. लंबे 2 टुकड़ों को जोड़ा गया है। एक टुकड़े में शुरू की 12 धारियां दोरंगी बुनाई में बुनी गई हैं व शेष बुनाई केवल ग्रे रंग से ट्रे. की बुनाई में की गई है और एक टुकड़े को ट्रे. की बुनाई में ग्रे रंग में बुना गया है।
 
दोरंगी बुनाई डालने की विधि : आवश्यकतानुसार चे. बनाकर पंक्तियां बुनें। पंक्ति 1 वर्धमान (ग्रे) प्रत्येक चे. पर ट्रे. पंक्ति 2 : (वर्धमान ब्राउन) 2 ट्रे. पर 2 ट्रे. *1 ट्रे. छोड़कर अगले 2 ट्रे. पर क्रा. बनाएं। (क्रा. बनाने के लिए पहला स्टि. छोड़कर दूसरे पर ट्रे. बनाएं, फिर पहले वाले पर भी ट्रे बनाएं), 1 ट्रे छोड़कर 2 ट्रे. पर 2 ट्रे बनाएं * चिह्न से चिह्न तक दोहराती जाएं। पंक्ति 3 : ट्रे पर ट्रे. व क्रा. पर क्रा. बनाएं। इन्हीं 3 पंक्तियों को दोहराती जाएं, अंत में ग्रे पंक्ति रखें।
 
सिलाई : आगे के भाग के लिए दोरंगे टुकड़े की लंबाई के साथ ग्रे टुकड़े की चौड़ाई को सी लें, और पीछे के भाग के लिए ये ग्रे टुकड़े की लंबाई के साथ दोरंगे टुकड़े की चौड़ाई को सी लें।
 
पोंचू के घेर व गले में लेस बनाएं, घेर की लेस के लिए वर्धमान ग्रे निटिंग यार्न यथास्थान जोड़ें 21/2 सें.मी. की दूरी पर 7 ट्रे. बनाकर 2% सें.मी. की दूरी पर स्लिास्टि, द्वारा जोड़ती जाएं। लेस की अगली पंक्ति वर्धमान लाल निटिंग यार्न से 9 नं. के क्रोशिये द्वारा बनाएं। इसके लिए निटिंग यार्न जोड़कर (4 चे. बनाएं, हुक से चौथी चे. में ट्रे बनाकर दूसरे ट्रे पर जोड़ें) 3 बार, 3 चे. का पीकोट बनाएं पुन: 4 चे. बनाकर हुक से चौथी चे. में ट्रे. बनाकर 1 टे. छोड़कर अगले पर जोड़ें, इसी प्रकार दोहराती जाएं। गले में लाल निटिंग यार्न से 9 नं. के क्रोशिये द्वारा लेस बनाएं, इसके लिए निटिंग यार्न यथास्थान जोड़कर 4 चे. बनाएं। हुक से चौथी चे. में 1 स्टि. बनाकर 1 से.मी. की दूरी पर जोड़ती जाएं। कंधों व आगे-पीछे के भागों के नीचे लटकन लटकाएं। लटकन के लिए निटिंग यार्न में मोती पिरो लें। 7 चे. बनाकर 1 चे. मोती को बीच में लेकर बनाएं। पुन: 7 चे. बनाकर 15 चे. के इस लूप को यथास्थान जोड़ दें। इसी तरह 21, 31, 21 व 15 चे. की 4 लूप और बनाकर जोड़ती जाएं।
 
सामने के भाग पर फूल बनाकर टांका गया है। फूल बनाने के लिए 9 नं. के क्रोशिये द्वारा वर्धमान लाल निटिंग यार्न से 6 चे. का वृत्त बनाकर नीचे बताए अनुसार घेरे बनाएं –
 
1- वृत्त में 18 ट्रे. बनाएं।
2- 2 ट्रे. पर 1-1 ट्रे., अगले ट्रे. पर 2 ट्रे., इसी तरह दोहराते चक्कर पूरा करें।
3- 1 ट्रे. पर 1 ट्रे. व 1 ट्रे. पर 2 ट्रे. बनाते हुए चक्कर पूरा करें।
4- 22 चे. बनाएं, हुक से तीसरी चे. में 1 ट्रे. तथा अगली प्रत्येक चे. में 1 ट्रे. बनाएं और तीसरे चक्कर के 2 ट्रे. छोड़कर तीसरे पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ें, एक पत्ती तैयार है। इसी तरह 11 पत्तियों और बना लें, फूल को यथास्थान टांक कर मोतियों से सजा लें।
 
 
 
 
 
 
बेज़ पोंचू
 
सामग्री:-  बेज़ निटिंग यार्न 700 ग्राम, सिलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई।
 
विधि:- अगला भाग : 170 फंदे डालकर 2×2 का 2.5 इंच बॉर्डर बुनें। एक तरफ से 32 फंदे पर्ल के बॉर्डर के रखें, बीच में 42 फंदे केबल के और बाकी फंदे 4X2 के बॉर्डर के बुनते हुए 19 इंच तक बुनें। फिर गले की कटाई गोलाई में 4.5 इंच तक करें और उसी तरह 4.5 इंच में बढ़ाएं फिर उसके बाद 19इंच बुनकर बंद कर दें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें और सुई से सिल दें।
गला : बीच से गले के फंदे उठाकर 2X2 का 6.5 इंच बॉर्डर बुनकर बंद कर दें।
 
 
 
 
 
 
 

 

ब्लू पोंचू
 
सामग्री:-  400 ग्राम ब्लू रंग की निटिंग यार्न, 10 नं. की क्रोशिया हुक।
 
विधि:-  इसमें आगे पीछे का भाग एक समान बनेगा, फिर दोनों को जोड़कर स्क्वायर पोंचो बनेगा।
 
इस प्रकार बनाएं – 100 चेन बनाएं। इसके ऊपर ड. लूप से पूरी लाइन बनाएं, फिर चेन डालें, फिर ड. लूप, फिर चे., इस प्रकार बनाते हुए 50 बार दोहराएं। बंद कर दें। इस प्रकार दो टुकड़े अलग-अलग बना लें, फिर इन्हें जोड़ लें। फूल टांक लें लें या कोई शो बटन लगा लें। आपका खूबसूरत पोंचू तैयार है।