गर्मियों में इन तरीकों से करें अपने पौधों की देखभाल: Summer Gardening Tips
Summer Gardening Tips

पौधों की सही देखभाल बहुत ही ज़रूरी होती है

सही देखभाल की कमी से हमारे पौधे सूखने लगते हैं। इसलिए हमें अन्य मौसम के मुक़ाबले गरमियों के मौसम में अपने पौधों पर कुछ ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होती है।

Summer Gardening Tips: हम सबके घर में पौधे होते ही होते हैं। हम लोग इन पौधों की सही देखभाल भी करते हैं ताकि हमारा घर हरा भरा बना रहे। लेकिन गर्मियों के मौसम के शुरू होते ही यह चुनौती बढ़ जाती है। कई बार सही देखभाल के बावजूद तो कई बार सही देखभाल की कमी से हमारे पौधे सूखने लगते हैं। इसलिए हमें अन्य मौसम के मुक़ाबले गरमियों के मौसम में अपने पौधों पर कुछ ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे सुझाव देने वाले हैं जिनको ध्यान में रखकर आप अपने पौधे की देखभाल बहुत ही अच्छे से कर सकते हैं। 

Also read: अपने ऑफ़िस में लगे पौधों की देखभाल कैसे करें: Gardening Tips

Summer Gardening Tips
Keep plants in proper place

कई बार हमारे पौधे की कोई टहनी सूख जाती है। ऐसे में बिना किसी विलम्ब के उसे काटकर पौधे से अलग कर देना चाहिए। नहीं तो यह बाकी पौधे को भी प्रभावित करेगा और पूरा पौधा सूख जाएगा। इसी तरह से कोई पत्ती पीली दिखाई देती है अथवा सूख जाती है तो उसे भी पौधे से काटकर अलग कर देना चाहिए।

किसी भी पौधे से हम दो ही चीज़ चाहते हैं। फल और फूल। ऐसे में यदि पौधा स्वस्थ्य नहीं रहेगा। अच्छी तरह से ग्रो नहीं करेगा तो उस पर ना तो उसपर फूल लगेंगे और ना ही उस पर फल आएगा। इसलिए, इस बात को सुनिश्चित करना ज़रूरी है। लेकिन एक बार फूल आ जाए तो उसका बड काट देना चाहिए। इससे पौधे को पूरी पूरी एनर्जी मिलेगी और पौधा स्वस्थ्य होगा। 

Compost
Compost made from rotten fruits and leaves

किसी भी पौधे का हर हिस्सा उपयोगी होता है। फिर चाहे फल और फूल हो या फिर उसकी टहनियाँ। हम सब पौधों की कटी टहनियों और सड़े फल और सूखी पत्तियों को भी इस तरह से उपयोग में ला सकते हैं। इसलिए आप इन्हें फेंकने की बजाय इनका कम्पोस्ट खाद बना सकते हैं। इस तरह के कम्पोस्ट की उपयोगिता बहुत ही ज़्यादा होती है। यह पूरी तरह से जैविक होते हैं, इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। 

buds
Separate the buds after flowering

कई ऐसे पौधे होते हैं जिन पर बिना छटाई के फूल और फल नहीं लगते हैं। गुलाब, चंपा, मोगरा, कनेर, चमेली और चांदनी कुछ ऐसे ही पौधे हैं। इन पौधों की बिना कटाई-छंटाई किए आपको कभी अच्छे फूल नहीं मिलेंगे। ऐसे में आपको समय समय पर इनकी छटाई करते रहना होगा। सही समय और नियमित छंटाई से अच्छा परिणाम आएगा। यह बहुत ही अच्छे से विकसित होंगे। 

dry branches
separate dry branches of the plant

गरमियों के मौसम में सबसे ज़्यादा सम्भावना पौधे के सूखने की रहती है। ऐसे में आपको इस बात कर ख़्याल रखना चाहिए कि यह पौधे सूखे नहीं। इसलिए, इनको सही जगह पर रखें। जिन पौधे को ज़्यादा धूप बर्दाश्त नहीं होती उनको किसी छायादार जगह पर रखें अथवा शेड्स तैयार करें। पोर्टूलाका और जीनिया अपने रंग-बिरंगे फूलों के लिए जाने जाते हैं। इन प्लांट्स को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां पर सीधी धूप आती हो, इससे इन पर ज्यादा फूल लगेंगे।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...