सही तरीका गर्मियों में गार्डनिंग करने का

गर्मियों में पानी की कमी के चलते पौधे बहुत जल्दी खराब हो जाते है। इस मौसम में पौधों को खास देखभाल की जरुरत होती है

Summer Gardening Tips: गर्मियां शुरु हो गई है। बदलते मौसम के साथ कई चीजें बदलनी पड़ती है। हम खुद भी बहुत सारी चीजों में बदलाव करते है। फिर चाहे वो हमारी खान-पान से जुड़ी चीजें हो या फिर हमारे पहनावे से जुड़ी हो। कुछ ऐसा ही पेड़-पौधों के साथ होता है। बदलते मौसम के साथ पेड़-पौधों के रखरखाव में बदलाव करने पड़ते है। उन्हें किस मौसम में कितना पानी देना है कब देना है इन सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है।यहां तक की गर्मियों में किन पौधों को लगाना चाहिए और किस को कितना पानी देना चाहिए, इन चीजों के बारे में भी पूरी जानकारी होनी बहुत जरुरी है। गर्मियों में पानी की कमी के चलते पौधे बहुत जल्दी खराब हो जाते है। इस मौसम में पौधों को खास देखभाल की जरुरत होती है। चलिए जानते है गर्मियों में गार्डनिंग करने का क्या है सही समय।

गर्मियों में पौधों की देखभाल

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो गर्मी के मौसम में अपने घर पर लगे पौधों की हेल्थ को लेकर परेशान होते हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वो पौधों को अधिक पानी देने लगते हैं। हम बता दें कि तेज गर्मी में भी आप पौधों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में 2 बार पानी दे सकते हैं। पौधों को पानी देने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सुबह अपने पौधों को गहराई से पानी दें और इसके बाद अगर शाम को मिट्टी सूख जाती है तो एक बार फिर से पौधों को पानी दे सकते हैं।

गर्मियों में पौधों को पानी कब दें

गर्मी के मौसम में पानी का वाष्पीकरण काफी ज्यादा होता है इसलिए इससे बचने के लिए आप पौधों को सुबह जल्दी और शाम को सूर्यास्त के बाद पानी दें। गर्मी के मौसम में पौधों को रोजाना पानी देना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधा मुरझाने से बच जाता है। पौधों को पानी देने के लिए आप वाटरिंग केन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पौधों को समर हीट से कैसे बचाएं

गर्मी के दिनों में सीधी धूप से गार्डन में लगे पौधों को सूखने से बचाने के लिए आप एक छायादार कपड़े या शेड नेट का उपयोग कर सकते हैं। टेरेस गार्डन या होम गार्डन के लिए शेड नेट कई तरह के आते हैं और उनकी मोटाई भी अलग अलग हो सकती है। आपको अपने बगीचे में लगे पौधों के अनुसार शेड का चुनाव करना चाहिए, इससे तेज धूप में पौधे झुलसने से बच जायेंगे।

गर्मियों में पौधे ऐसे रहेंगे हाइड्रेटेड

गर्मी के दिनों में मिट्टी में नमी बनाए रखना बेहद आवश्यक होता है। मिट्टी की नमी बढ़ाने की विधि में आप एक खाली सोडा या बियर की बोतल लें और इसे पानी से भर दें। बोतल को पानी से भरने के बाद अब इसे उल्टा करके गार्डन में लगे पौधों की जड़ों के पास गढ़ा दें। बोतल की गर्दन गमले या गार्डन की मिट्टी में कई इंच नीचे तक गढ़ी होना चाहिए। इस तरीके को अपनाने से मिट्टी में धीरे-धीरे पानी रिसता रहेगा और मिट्टी हाइड्रेट रहेगी।

Leave a comment