नए वर्ष के शुरुआत के साथ अधिकतर लोग अपने जीवन में कुछ ना कुछ नया बदलाव चाहते हैंl इस लिए वो न्यू ईयर रिजॉल्यूशन भी लेते हैं। तो क्यों न इस बार हम महिलाएं अपने स्टाइल और लुक को लेकर रिजॉल्यूशन लें। इसलिए वर्ष 2018 की शुरूआत के साथ हम खुद से वादा करें कि हम अपनी फिटनेस के साथ अपने लुक और स्टाइल का भी विशेष ध्यान रखेंगे।
1- हम अपने लुक से समझौता नही करेंगे-
हमारा पर्फेक्ट लुक हमारे कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाता हैl तो आप अपने काॅन्फिडेंस लैवेल को मैंटेन रखने के लिए वर्ष 2018 की शुरुआत के साथ ये फैशन रिजॉल्यूशन जरूर लें की आप कभी भी अपने लुक्स के साथ समझौता नहीं करेंगीl
2- अपनी पसंद के कलेक्शन अपने वार्डरॉब में शामिल करेंगे-
चाहें जीन्स हो या शॉट्स हो हम इस बार अपने वॉर्डरोब में अपनी पसंद के कलेक्शन को शामिल करेंगे। हम वो पहनें जो हमें पसंद है बशर्ते वो हम पर अच्छा भी लगे।
3- खुद को भी समय दूंगी
हमारी सौंदयर्ता बरकरार रखने के लिए थोड़ा समय खुद को भी देना जरूरी है । अक्सर माहिलाओं के पास काम के चलते इतना समय भी नहीं बच पाता है कि वो दिन भर में दो बार चेहरा भी धो सकें। इसलिए आप ये भी रिजॉल्यूशन लें कि अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों के साथ खुद के प्रति भी जिम्मेदारी निभाएंगी यानी दिनभर में थोड़ा समय खुद के लिए भी निकेलेंगी। चाहें फिर वो घरेलू सौंदर्य उपचार के लिए हो या पार्लर जा जाकर फेशियल लेने के लिए हो।
4- खुद का स्टाइल स्टेटमेंट बनाएंगे
हम अपना खुद का स्टाइल स्टेटमेंट बनाएंगेl महिलाएं अक्सर दूसरे को देखकर उनके स्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि जो सामने वाले पर अच्छा लगता है, वो हम पर भी अच्छा लगेगा । हम पर क्या अच्छा लगेगा, यह जानने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है हमारा मिरर जो हमें यह बताता है कि हम पर क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं। अपनी बॉडी टाइप देख लें और फिर उसके अनुरूप ड्रेस चुनें।
5- हम अपने आप को फिट रखेंगे
हमारे परफेक्ट लुक में हमारी फिटनेस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैl
तो इस बार आप ये भी रिजॉल्यूशन लें कि आप खुद को फिट रखेंगी और समय पर खाना खायेंगीl
