Mahashivratri 2025

Pradosh Vrat: हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। यह व्रत शिवजी भगवान और मां पार्वती को समर्पित होता है। अगर आप शिवजी और पार्वती मां की विधि विधान से पूजा करते हैं और सच्चे मन से व्रत पूरा करते हैं तो शिवजी की कृपा आप पर बनी रहती है। इसके अलावा अगर आप भगवान शिव को उनकी कुछ प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं तो भी शिवजी की विशेष कृपा आप पर आती है। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही कई समस्याओं का जीवन भी होता है। आइए जानते हैं प्रदोश व्रत में आप शिवजी को किन किन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Also read: प्रदोष व्रत की महिमा

सूजी या आलू का हलवा

इस व्रत के दिन आप को भगवान शिवजी को आलू या फिर सूजी के बने हलवे का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन के कष्टों को दूर करते हैं।
मखाने की खीर : आप को जान कर अच्छा लगेगा की भगवान शिव को मखाने की खीर बहुत प्रिय है। इस खीर का अगर आप उन्हें भोग लगाएंगे तो वह बहुत ज्यादा प्रसन्न हो जायेंगे। ऐसा करने से वह आप पर अपनी कृपा बरसाने लगेंगे।

भांग और धतूरा

भांग और धतूरा भगवान शिव को कितने प्रिय हैं यह बताने की शायद हमें कोई जरूरत ही नहीं पड़ेगी। अगर आप प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को भांग और धतूरा अर्पित करते हैं तो उनकी दया आप पर बनी रहेगी और आपके दुखों को अंत भी जल्दी ही होगा।
भगवान शिव को भोग लगाते समय मंत्रों का जाप भी जरूर करें
आप को भगवान शिव को भोग लगाते समय कुछ शिवजी को समर्पित मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। इससे आप का ध्यान भगवान शिव की ओर और अधिक आकर्षित होता है। ऐसा करने से भी भगवान शिव आप से काफी प्रसन्न होते हैं।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...