अगर दिल्ली में PM'S म्यूजियम घूमना चाहते हैं, तो जाने इससे जुड़ी बेहद खास बातें: PM's Museum Facts
PM's Museum Facts

PM’s Museum Facts: अगर आपको इतिहास पढ़ना और इतिहास के बारे में जानकारी हासिल करना पसंद है, तो यह स्वाभाविक है कि आपको म्यूजियम में जाना बेहद पसंद होगा। इतिहास की कहानी को सुनाते ये म्यूजियम वाकई हमारी पुरानी पीढ़ियों को हम से जोड़े रखने का एक जरिया हैं। बता दें यूं तो भारत ही नहीं बल्कि देश की राजधानी, दिल्ली में भी कई बेहतरीन म्यूजियम हैं जहां आप इतिहास की दास्तान को अनुभव कर पाते हैं, लेकिन दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय इन सभी म्यूज़ियम्स में बेहद खास है। दरअसल राजनैतिक परिवेश में भारत के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों की जीवन गाथा को कहता ये म्यूजियम बेहद खास है। अगर आप दिल्ली भ्रमण करना चाहते हैं, तो दिल्ली के अन्य म्यूज़म घूमे या नहीं लेकिन PM’s म्यूजियम का प्लान जरूर बनाएगा। बता दें ये बेहद खास संग्रहालय सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों के बीच भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है।

Also read : गर्मी के मौसम में इन 10 बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन की करें यात्रा: Summer Budget Friendly Destination

क्या है PM’s म्यूजियम

PM's Museum Facts
Pradhanmantri Museum

बता दें भारत के अभी तक के बनें प्रधानमंत्रियों की जीवन यात्रा को समर्पित करते हुए ये बेहद खास म्यूजियम बनाया गया है। यहां अब तक के सभी पीएम से संबंधित कई गैलरी हैं जहां उनसे जुड़ी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले की गई है और साथ ही उनकी कई पर्सनल बिलोंगिंग्स भी रखी गई हैं। साल 2022 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस म्यूजियम का उद्घाटन किया था। लगभग तीन सौ करोड़ की लागत से 15,600 स्क्वायर मीटर में बनवाया गया यह अत्यधिक सुंदर म्यूजियम दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग पर स्थित है। अगर आप देश की विकासयात्रा और प्रधानमंत्रियों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप इस बेहद खास प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम का प्लान बना सकते हैं।

संविधान निर्माण की दास्तां

प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम में संविधान निर्माण की पूरी कहानी को दर्शाया गया है। किस तरह से और किन प्रोसीजर को फॉलो करते हुए भारत की संविधान सभा ने संविधान का निर्माण किया, आप यहां पर जान सकते हैं। साथ ही यहां पर संविधान की एक हैंड रिटन ओरिजनल कॉपी भी मौजूद है, जिसको प्रिजर्व कर दर्शन हेतु रखा गया है। इसके अलावा आप संविधान को अपनी मातृभाषा में भी पढ़ सकते हैं।

हर प्रधानमंत्री की जीवन गाथा का दर्शन

भारत में अब तक कुल 14 प्रधानमंत्री रहे हैं और इसी दृष्टि से खास तौर पर इस म्यूजियम में आपको हर पीएम को समर्पित खास 14 गैलरी देखने को मिल जाएगी। हर गैलरी में प्रत्येक प्रधानमंत्री के जन्म से शुरू होकर, उनकी शिक्षा और राजनैतिक जीवन की यात्रा को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया जाता है। यहां पर नेहरू जी के द्वारा इस्तेमाल की गई विभिन्न वस्तुएं, उनके कक्ष, उनके उपहार भी संजो कर रखे गए हैं। इसके अलावा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का भारत रत्न भी डिस्प्ले में लगाया गया है। पीएम म्यूजियम में बेहतरीन तकनीक का भी उपयोग किया गया है।

ऑडियो गाइड है खास

किसी भी ऐतिहासिक स्थान को घूमने के लिए विशेष तौर पर गाइड की आवश्यकता होती है, ऐसे में तकनीक के इस्तेमाल से यहां पर ऑडियो गाइड का प्रावधान किया गया है। PM’s म्यूजियम में आप यहीं से इश्यू होने वाले ऑडियो डिवाइस का इस्तेमाल कर पूरे म्यूजियम को अच्छे ढंग से घूम सकते हैं।

ये है PM’s म्यूजियम में हटके

जैसे ही आप पीएम म्यूजियम के दूसरे भाग में एंटर करते हैं, वैसे ही आपको बेहद खास थ्री डी नेशनल एंब्लेम दिखाई पड़ता है। ये थ्रीडी नेशनल एंब्लेम चारो ओर चक्कर लगाते हुए बेहद खास दिखाई पड़ता है। समय चक्र के साथ भविष्य में विकास की ओर बढ़ते हुए इस एंबलम को दिखाया गया है। जब आप इससे आगे बढ़ते हैं तो आपको काइनेटिक एलईडी लाइट्स से बना राष्ट्रीय ध्वज दिखेगा जिसको लहराता देख, सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। यह देश का ऐसा पहला संग्रहालय है जो बेहतरीन तकनीक से ना सिर्फ इतिहास दिखाता है, बल्कि भविष्य के प्रति हमारे संकल्प भी हम तक पहुंचाता है।

पीएम के साथ खिंचवाएं फोटो

प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम में ऐसे ग्रीन स्क्रीन सेल्फी सेटअप किए गए हैं ,जहां आप भारत के अब तक के चौदह प्रधानमंत्रियों के साथ चित्र ले सकते हैं। सोफे पर बैठकर आप जवाहरलाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक अपने किसी भी पसंदीदा प्रधानमंत्री के साथ चित्र ले सकते हैं। साथ ही यहां पर वॉक विद पीएम का भी प्रावधान है, जहां आप अपने पसंदीदा प्रधानमंत्री के साथ वॉक करते हुए वीडियो भी रिकॉर्ड करवा सकते हैं। ये चित्र और वीडियो आपको म्यूजियम प्रशासन द्वारा ईमेल कर दिए जाते हैं।

टाइम मशीन और हेलीकॉप्टर राइड

प्रधानमंत्री संग्रहालय में टाइम मशीन नाम से एक बेहद खास पैनल है, जहां आप भारत की बीती और आगे आने वाली विकास यात्रा को आसानी से देख पाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पीएम म्यूजियम में वर्चुअल हेलीकॉप्टर राइड का काफी थ्रिलिंग एक्सपीरियंस भी मौजूद है। अगर आप पीएम म्यूजियम जाते हैं तो आप सिर्फ इतिहास नहीं बल्कि भविष्य के संकल्प भी जान सकते है। बता दें, इसके अलावा आप अखंड भारत की तस्वीर और अपने सपनो के भारत को लेकर भी अपने इनपुट दे सकते हैं। तकनीक के बेहतर प्रयोग से बनाया गया यह म्यूजियम युवाओं के बीच काफी ज्यादा खास है।

ऐसे बुक करें तकनीक

अगर आप PM’s म्यूजियम घूमने के इच्छुक हैं तो आप बेहद सरल तरीके से अपने टिकट बुक कर सकते हैं। आप प्रधानमंत्री संग्रहालय की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं। बता दें यह म्यूजियम 6 बजे बंद हो जाता है, जिससे पूर्व 4:30 बजे ही यहां के लिए एंट्री बंद हो जाती है। अगर आप PM’s म्यूजियम घूमना चाहते हैं तो अपना टिकट टाइमली बुक कर लें। 6 बजे के बाद यहां पर खास लाइट शो चलता है, जिसके लिए आपको अलग से टिकट बुक करना होगा। आप प्रधानमंत्री संग्रहालय घूमने जाकर एक अलग सा अनुभव कर पाएंगे। अपनी दिल्ली की विजिट लिस्ट में ये स्पॉट जरूर शामिल करें।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...

Leave a comment