Delhi Picnic Places
Delhi Picnic Places

Delhi Picnic Places: दिल्ली में यदि आप बच्चों को घुमाने ले जाने की सोच रहे हैं तो जरूरी है कि आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे जानना जहां बच्चे कुछ सीखने के साथ खूब मजे कर सके। दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगह बनाई गई है। जहां आप बच्चों को तो एंज्वाय कराएंगे ही साथ ही फैमिली पिकनीक भी हो जाएगा। आईए जानिए ऐसी जगह जहां बच्चों को आप ले जा सकते हैं। साथ ही आपको यह भी बता रहे है कि यहां कि टिकट कितने की है और क्या टाइमिंग है।

नेहरू प्लेनेटेरियम

ये जगह बच्चों को बेहद पसंद आएगी। नेहरू तारामंडल का उददेश्य बच्चों में खगोल विज्ञान को बढ़ावा देना है। यहां आप जब बच्चे आसमान और उसमें तारों के बारे में जानते है। तो उन्हे और भी अधिक उत्सुकता बढ़ती है। यहाँ प्रदर्शनी और कार्यक्रम किए जाते है। साथ ही लोगों को निशुल्क टेलिस्कोप की सुविधा भी दी जाती है।

समय और दिन: तारामंडल मंगलवार से लेकर रविवार तक खुला रहता है सोमवार को यह बंद रहता है। समय सुबह नौ बजे से 5 बजे तक खुलता है।
प्रवेश टिकट: 4 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों की टिकट 20 रुपए है। और वयस्क की टिकट 50 रुपए प्रति व्यक्ति है।

इंडिया गेट

Delhi Picnic Places
delhi india get

यहां बच्चों को जरूर ले जाए आपका बचपन तो यहां पर पिकनिक मनाने में बीता तो होगा ही। बच्चों को पर लाकर उन्हे शहीदों के बारे में बताएं जिससे उनमें देशभक्ति की भावना पनप सके। यहां पर चारों तरफ हरियाली है जहां बैठकर आपको सुकून महसूस होता है। ऐसे में बच्चों के लिए ये एक पिकनिक स्पॉट से कम नहीं है। यहां पर जाने के लिए कोई टिकट नहीं है। यहां आप बच्चों को लेकर शाम के समय जाएं बच्चे और आप खूब एंजॉय करेंगे।

एडवेंचर आइलैंड

यदि आप बच्चों को कोई ऐसी जगह ले जाना चाहते है जहां वे खूब मस्ती कर सके। तो उन्हे रोहिणी में स्थित मेट्रो वॉक में बने एडवेंचर आइलैंड लेकर जाएं। यहां खूब सारे झूले हैं जहां बच्चों को बेहद मजा आने वाला है। साथ ही ये एक एम्यूजमेंट पार्क की तरह है जो बिल्कुल डिजनी लैंड की तरह लगता है। यहां बहुत सारी राइडस है जिन्हें आप और आपके बचे खूब एंजॉय करेंगे।

समय और दिन: समय-सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
टिकट: सोमवार से शुक्रवार तक टिकट 500 रुपए और शनिवार-रविवार को टिकट 600 प्रति व्यक्ति होगी।

नेशनल म्यूजियम

National Museum
National Museum

बच्चों में यदि आप ज्ञान विकास करना चाहते हैं साथ ही बच्चों में भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में बताना चाहते है, तो आप बच्चों को नेशनल म्यूजियम जरूरी लेकर जाएं। जनपथ मार्ग पर बने इस म्यूजियम में बच्चों को बहुत सी बातों का ज्ञान होगा।

समय: म्यूजियम सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलता है। लेकिन सोमवार बंद रहता है।
टिकट: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उनके स्कूल आई कार्ड से प्रवेश मिल जाएगा। जबकि बड़े लोगों को प्रवेश के लिए 20 रुपए का टिकट लेना होगा।

म्यूजियम ऑफ इल्यूजन्स

यदि आप किसी ऐसे संग्रहालय में जाना जाते है जहां आपको जाकर रोमांचक महसूस हो तो आप म्यूजियम ऑफ इल्यूजन्स जाएं। राजीव चौक में बने इस म्यूजियम में बच्चों को बेहद मजा आता है। यहां पर जाकर आप किसी और ही दूनिया में पहुंच जाते हैं।

समय: सुबह 11:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक।
टिकट: सोमवार से शुक्रवार बच्चों की टिकट 520 और बड़ों की टिकट 650 जबकि शनिवार और रविवार बच्चों की टिकट 550 और बड़ों की टिकट 690 है।

जंतर-मंतर

Delhi Picnic Places
Jantar-Mantar

बच्चों को यदि आप खगोल शास्त्र के बारे में बताना चाहते है। तो आप उन्हे जंतर मंतर के बारे में बताएं। जंतर मंतर का निर्माण महाराजा जयसिंह द्वितीय ने 1724 में करवाया था। ग्रहों की गति मापने के लिए यहां विभिन्न प्रकार के उपकरण लगाए गए है।

समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
टिकट: सातों दिन प्रति व्यक्ति 15 रुपये।

लाल किला

ये बच्चों को दिखाने के लिए एक ऐतिहासिक जगह है। क्योंकि जाकर बच्चों को पता चलता है कि पहले के राजा महाराजा कैसी जगहों पर रहते थे। साथ ही एक समय था जब लाल किला की दीवारों पर भी सोना चांदी गढ़ा हुआ था। यहां अंदर गार्डन बने हुए है जहां बच्चे आराम से खेल सकते है।

समय: सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम को 4.30 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को बंद रहता है।
टिकट: प्रति व्यक्ति 30 रुपये।

नेशनल रेल म्यूज़ियम

Delhi Picnic Places
National Rail Museum

यदि आपको बच्चों को रेल के इतिहास के बारे में बताना है तो आप बच्चों को रेल म्यूजियम लेकर जाएं। यहां म्यूज़ियम में रेल के मॉडल रखें है जो देखते ही बनते है। साथ ही यह पूरे म्यूजियम को घुमाने के लिए एक ट्रेन चलती है तो आप उसमें भी बैठ सकते है।

समय: सोमवार को बंद रहता है। इसके अलावा मंगलवार से रविवार सुबह 10:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक खुला रहता है।
टिकट: सोमवार से लेकर शुक्रवार बड़ों की 50 रुपए और बच्चों की 10 रुपए और शनिवार और रविवार बच्चों की 20 रुपए और बड़ों की 60 रुपए।