Fast and Junk Food Effects: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन काफी बढ़ गया है। लोग ऐसा भोजन पसंद करने लगे हैं जो आसानी से और कम समय में पककर तैयार हो जाए। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए लोग फास्ट फूड का खूब प्रयोग कर रहे हैं। आइए जानते हैं फास्ट फूड और जंक फूड के लगातार सेवन से शरीर को किस तरह का नुकसान पहुंचता है, साथ ही जानते हैं कि इसके स्थान पर आप क्या खा सकते हैं जोकि टेस्टी होने के साथ पौष्टिक भी हो।
Also read: जानिए सेहत के लिए लाभदायक फास्ट फूड कौन सा है?: Healthiest Fast Food
फास्ट फूड किसे कहते हैं

फास्ट फूड वह भोजन होता है, जिसे आप रेस्तरां से ऑर्डर करते हैं और आपका यह ऑर्डर कुछ ही मिनटों में उपलब्ध हो जाता है। इन फूड को इस तरह से डिजाइन किया जाता है, जिसे पकाने में ज्यादा झंझट न हो और आसानी से उपलब्ध हो जाए। फास्ट फूड में पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, फ्राइज जैसी चीजें शामिल होती हैं।
जंक फूड किसे कहते हैं
जंक फूड ऐसे आहार को कहा जाता है, जो आपको पैकेट में उपलब्ध होता है और जिसे बनाने का झंझट नहीं होता है। बस पैकेट खोला और खा लिया। एक्सपर्ट मानते हैं कि जंक फूड में पोषक तत्वों की मात्रा जीरो के बराबर होती है। इस तरह के आहार को आप कैलोरी से भरपूर आहार कह सकते हैं। जंक फूड में चिप्स, पैकेट बंद सैंडविच, कुरकुरे जैसी चीजें शामिल होती हैं। जंक फूड शब्द का अर्थ उस भोजन से है, जो स्वस्थ शरीर के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। इसमें पोषण की कमी होती है और इसके साथ ही यह शरीर के लिए भी हानिकारक होता है।
नुकसान और लक्षण
जंक फूड आमतौर पर विश्व भर में चिप्स, कैंडी जैसे अल्पाहार को कहा जाता है। बर्गर, पिज्जा जैसे तले-भुने फास्ट फूड को भी जंक फूड की संज्ञा दी जाती है तो कुछ समुदाय जाइरो, तको, फिश और चिप्स जैसे भोजन को जंक फूड मानते हैं।
ज्यादातर जंक फूड उच्च स्तर पर वसा, शुगर, लवणता और बुरे कोलेस्ट्रॉल से परिपूर्ण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जहर होते हैं। आमतौर पर जंक फूड देखने में बहुत ही आकर्षक और स्वादिष्ट लगते हैं और सभी आयु वर्ग के लोग इसे पसंद भी करते हैं लेकिन वास्तव में जंक फूड स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होते हैं।
जंक फूड आवश्यक पोषक तत्व जैसे- विटामिन, प्रोटीन और फाइबर प्रदान नहीं करते हैं, जिसकी वजह से इसकी अधिकता होने पर ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है।
फास्ट फूड बनाने में समय कम लगता है। शायद यही वजह है कि यह आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और इसके सेवन से लोगों को समय की बचत भी होती है। फास्ट फूड बनाने और खाने दोनों ही में समय की बचत होती है।
इन दिनों लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ये बदलाव आहार से भी जुड़े हुए हैं। हर किसी की डाइट का यह अहम हिस्सा बन चुका है। बात करें फास्ट फूड के फायदे और नुकसान की, तो जंक फूड के नुकसान कई सारे हैं। इससे लाभ होना मुमकिन नहीं है, लेकिन स्वाद के कारण यह बच्चे से लेकर व्यस्कों का प्रिय आहार बन चुका है।
जंक फूड के नुकसान

जंक फूड के लगातार सेवन से अतिरिक्त वसा, सामान्य कार्बोहाइड्रेट और प्रोसेस्ड चीनी का सेवन बढ़ जाता है, जिससे मोटापा और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। परिणामस्वरूप मोटापा धमनियों का रुकना शुरू कर सकता है, जिसकी वजह से दिल का दौरा पड़ सकता है। यह भी सुझाव दिया गया है कि जंक फूड खाने से मस्तिष्क उसी तरह प्रभावित होता है जैसे नशे की दवाओं का सेवन करने से।
चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, ऊर्जा के स्तर में गिरावट और इसी तरह। धीरे-धीरे आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। जहां इच्छा शक्ति प्रबल होती है वहां सबकुछ संभव हो सकता है।
जंक फूड के सेवन से एकाग्रता में कमी
जंक फूड के सेवन से ध्यान केंद्रित करने यानी एकाग्रता में समस्या हो सकती है। सीएस के पर्यावरण निगरानी प्रयोगशाला (ईएमएल) ने 33 लोकप्रिय जंक फूड पदार्थों में नमक, वसा, ट्रांस वसा और कार्बोहाइड्रेट का परीक्षण किया, जिसमें चिप्स, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स और इंस्टेंट सूप के 14 नमूने और बर्गर, फ्राइज, फ्राइड चिकन, पिज्जा, सैंडविच के 14 नमूने शामिल थे। इन नमूनों को दिल्ली में किराने की दुकानों और फास्ट फूड आउटलेट से एकत्र किया गया था और देश भर में इन्हें व्यापक रूप से बेचा और इनकी खपत के लिए जाना जाता है।
फास्ट और जंक फूड की लत कैसे छुड़ाएं
- आईसीएमआर के अनुसार जंक फूड या अस्वास्थ्यकर आहार के कारण बीमारियां बढ़ गई हैं, जंक फूड की लत से फल, सब्जियां, सलाद आदि जैसे स्वास्थ्यप्रद खाद्य विकल्पों को खाने का मन नहीं करता है, जिसके कारण शरीर में पोषण की कमी हो जाती है।
- यदि आपको चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पिज्जा और बर्गर आदि खाने की आदत है तो बेशक आपको इन्हें छोड़ने में थोड़ा समय जरूर लगेगा। इसके लिए आप अत्यधिक प्रोटीन जैसे- पनीर या अंडे का सेवन कर सकते हैं। प्रोटीन शरीर के लिए अतिआवश्यक भी है और इससे पेट भी भरा रहता है।
- छोटी-छोटी भूख के लिए चिप्स आदि पर निर्भर न रहकर रोस्टेड मखाने या ड्राई फ्रूट्स खाने की आदत डालें।
- कोल्ड ड्रिंक के स्थान पर छाछ, नींबू पानी या नारियल पानी पीने की आदत डालें।
- जब भी कभी जंक फूड या फास्ट फूड खाएं तो डिनर या ब्रेकफास्ट हल्का लें, साथ ही खूब सारा पानी पिएं।
