राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित दिसंबर महीने का अपना राशिफल –

 

 

 

यह मास सुस्त रहेगा। समय की गति अनुकूल नहीं है। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। घर में किसी बात को लेकर भाईयों में अनबन की स्थिति रहेगी। कहीं समारोह में शिरकत करेंगे। बाहरी यात्रा ज्यादा करेंगे, जिससे खानपान पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। संतान की तरफ से आपको सुकून मिलेगा, कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

 

 

 

 

 

यह मास आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। किए हुए प्रयास सार्थक होंगे। किन्तु आपके स्थानांतरण संबंधी दस्तावेज आधे-अधूरे रहने से काम अधरझूल में अटक जायेगा। परिवार को लेकर कहीं बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन रहेगा। परंतु समय रहते सब क्लियर हो जायेगा।

 

 

 

 

 

 

इस मास मिला-जुला असर रहेगा। पैसों को लेकर जहां असमंजस रहेगा, वहीं आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई खास उपलब्धि हासिल कर पाएंगे। पार्टनर की हर गतिविधि पर नजर रख पाएंगे। यात्राएं होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, किन्तु लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी निकट रिश्तेदार या मित्र से संबंधित कोई अशुभ समाचार प्राप्त होंगे।

 

 

 

 

इस मास कामकाज में उन्नति के आसार है। आप अपने कार्य को एक लक्ष्य बनाकर पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्य एक-दूसरे को सहारा देंगे। नौकरी व कार्यक्षेत्र में बॉस व अधिकारी से मतभेद रह सकते है, किन्तु समय रहते सब सुलझ जायेंगे। व्यापारिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आप पूर्ण प्रयासरत रहेंगे।

 

 

 

इस मास हर मोर्चे पर आपको मुश्किलों व संकटों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लापरवाही के घातक परिणाम सामने आयेंगे। कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथों से निकल सकता है। शत्रु व विरोधी कोई गुप्त योजना रच सकते हैं। परिवार के लोगों में आपसी वैमनस्य फैलेगा, दूरिया बढ़ेगी। हालांकि यह समय प्रेमी-प्रेमिका व विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन को फोकस करेंगे।

 

 

 

 

 

 

इस मास समय रहते आप अपना कार्य यदि पूर्ण कर लेंगे तो ठीक रहेगा, अन्यथा काम बाकी पड़ा रह जाएगा। इस समय आप थोड़ा आलस्य महसूस करेंगे। पुराना पेंडिंग कार्य पूर्ण होगा। संतान को लेकर चिंता का भाव रहेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते है। विवाह समारोह में शिरकत करेंगे।

 

 

 

 

इस मास आप व्यापार में कुछ नया करने की चाहत रखेंगे और काफी हद तक पूरा भी कर देंगे। घर में नया मेहमान आएगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। स्वास्थ्य का पाया उत्तम रहेगा। आप घूमने बाहर जाएंगे संतान पर थोड़ी लगाम रखें अन्यथा हाथ से बाजी निकल जाएगी।

 

 

 

इस मास आपकी मुलाकात अपने प्रियजनों से होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप इस समय स्वयं पर ध्यान दे पाएंगे। जिसमें अपने नए वस्त्र खरीदना, नया सेलफोन लेना आदि शामिल होगा। सगाई संबंधी बात आगे बढ़ेगी। जीवन जीने की चाहत बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका के संबंध सुधरेंगे।

 

 

 

 

 

यह मास शानदार साबित होगा। आपको अपने कार्य से पूर्ण संतुष्टि प्राप्त होगी। आपका परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। नए करार, अनुबंध,रचनात्मकता के जरिए आप प्रतिष्ठा, अधिकार और लाभ प्राप्त करेंगे। संचार, सूचना एवं शोध जैसे क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आपकी लोकप्रियता एवं साख में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में खुशहाली एवं सौहार्द का वातावरण बनेगा।

 

 

 

 

 

यह मास आपको मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से स्फूर्ति प्रदान करेगा। आपके लिए खुशी और उल्लास पाने के योग है। आपका किसी के प्रति झुकाव है तो आप उसे अपनी ओर आकृष्ट कर पाएंगे। मुकदमा समझौते या अदालत के निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। जोखिम भरे कार्यों को आप बड़ी सावधानी से कर पाएंगे।

 

 

 

 

 

 

इस मास के आरंभिक दिनों में वाहन, मशीने और अन्य सामानों का सावधानी से इस्तेमाल करें। साथ ही बच्चों या बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आप इस मास मानसिक एवं शारीरिक सुधार पर ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान आप धनोपार्जन करेंगे। यात्रा और धन-सम्पत्ति से सम्बद्ध मामलों में व्यस्तता रहेगी।

 

 

 

 

 

इस आप घर में नवीनीकरण या सुधार कर पाएंगे। बच्चों को लेकर जो चिन्ताएं चली आ रही थी वह खत्म होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। समय घरपरिवार, पड़ोस और समाज के बीच व्यतीत होगा। आर्थिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। नई नौकरी नए अवसर मिलने के योग प्रबल है।

 

 

 

ये भी पढ़ें –

जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय

आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं 

कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य 

 

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।