पहली नजर का प्यार-
दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त के घर पर हुई थी। मौका था गणपति पूजा का, जहां दोनों को एक ही नजर में प्यार हो गया था। अभिनव ने जब रुबीना को पहली बार पूजा में देखा तब उन्होंने साड़ी पहन रखी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने रुबीना को देखा और देखते ही उन्हें प्यार हो गया। रुबीना को समझ में आ गया था कि अभिनव उन्हें पसंद करते हैं। ऐसे में रुबीना ने अभिनव को परखा और अपनी ओर से रिश्ते की पहल कर दी।
शादी में करेंगे ग्रैंड पार्टी-शादी में करेंगे ग्रैंड पार्टी-
इनकी शादी के छोटे-बड़े फंक्शन मुंबई और लुधियाना में किये गए जबकि शादी, रुबीना के होम टाउन शिमला में हो रही है। दोनों ने अपनी शादी के लिए इको फ्रेंडली कार्ड छपवाया था जो की इनके फैंस को बहुत पसंद आया। ये कार्ड गोल्डन और क्रीम रंग के कॉम्बिनेशन से बना हुआ है। रुबीना और अभिनव की शादी काफी धूमधाम से परिवार और दोस्तों के बीच हुई और दिलचस्प बात यह है कि इनकी शादी को राजकुमार उदय सिंह ने होस्ट किया है।
बता दें कि अब रुबीना और अभिनव के वेडिंग रिसेप्शन के इनविटेशन कार्ड की तस्वीर भी सामने आ चुकी है। बता दें कि शादी के सात दिन बाद 28 जून, 2018 को दोनों मुंबई स्थित अपने दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाले है।
शादी के कार्ड की ही तरह रिसेप्शन पार्टी के इनविटेशन कार्ड का डिजाइन भी लाजवाब है। बता दें कि रिसेप्शन पार्टी का कार्ड काफी क्लासी है। मेरीगोल्ड फूलों के डिजाइन वाले इस कार्ड को वूडेन टच भी दिया गया है।
