यहां की फिजाओं में ही रोमांस
गोवा हनीमून के लिए एक बेहतर विकल्प है। यहां के बीच आपको एक अलग ही माहौल में नजर आएंगे। बेहद खूबसूरत जगह है गोवा। पुर्तगालियों के समय के बने जंगलों में जहां आप नाइट स्टे कर सकते हैं, वही यहां पर रोमांस का मजा लेना एक अलग ही अनुभव होगा।

रोमांस के साथ रोमांच भी
रोमांस के साथ रोमांच पसंद करने वाले कपल्स के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती। पहाड़ों पर चढ़ने का मजा और ठंड के बीच पहाड़ी जीवन, यहां का एडवेंचर और रोमांस वाला माहौल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। कसौली देश के रोमांटिक डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां फैली हरियाली आपका मन मोह लेगी। झीलों से सजी यह जगह काफी खूबसूरत है।

बर्फ का कटोरा
बर्फ़ीला स्वर्ग कहा जाने वाला औली हनीमून के लिए एक खूबसूरत जगह है। अपनी सुंदरता के कारण इसे बर्फ का कटोरा भी कहा जाता है। शानदार मौसम वाली यह जगह उत्तराखंड की जान है। यूं तो गर्मियों में आपको यहां फूल मिलेंगे, पर सर्दियों में यहां आकर आपको बर्फ पर खेले जाने वाले हर खेल के साथ अच्छी स्नोफॉल का मजा भी ले सकते हैं। इस की यही खासियत आपके हनीमून के मजे को दोगुना कर देगा।

वास्तुकला का अनूठा उदाहरण
अगर आप पांडिचेरी पहुंच जाते हैं तो समझिए कि आप पेरिस से भी बेहतर जगह आ गए। प्योर फ्रेंच स्टाइल में पांडिचेरी आपका इंतजार कर रहा है। यहां फ्रेंच की बोली, शानदार बीच मार्केट, सब कुछ इस जगह को एक अलग ही खूबसूरती पेश करते हैं।

प्रकृति की गोद में हनीमून
प्रकृति की गोद में हनीमून का मजा लेना आपके लिए एक अलग अनुभव हो सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं रणथंबोर नेशनल पार्क की यहां आप बाघों को निहार सकते हैं। तो अनगिनत प्रजाति की पक्षियों से भी मिल सकते हैं। प्रकृति की गोद में हनीमून का मजा ही अलग होता है।

विदेशी आईलैंड से कम नहीं
शानदार हनीमून के लिए इससे बेहतर जगह शायद ही कोई और हो। अपने प्यार और रोमांस को सागर की लहरों की तरह यहां बहने दीजिए। अगर आप एडवेंचरस हैं और खूबसूरत बीचेज और लव बर्ड्स के बीच रोमांस फरमाना चाहते हैं तो यही आपके सपनों को पूरा करने की जगह है। दमन दीव के बीच आपको बुला रहे हैं। यह जगह आपके पार्टनर के साथ आपके लम्हों को और भी ज्यादा रोमांटिक बना देंगे। यह आपको किसी विदेशी आईलैंड से कम फील नहीं कराएगा।

ये भी पढ़ें –
क्या आपने देखा है देशभर में फैले ये बेहद खूबसूरत वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स
घूमने जा रहे हैं तो बैग पैक करने के पहले जरूर पढ़े सेलिब्रिटीज़ के ये स्मार्ट ट्रैवलिंग टिप्स
इंडिया के ये 7 खूबसूरत और अनोखे जंगल सफारी आपको कर देंगे रोमांचित
आप हमें ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
