बदलते मौसम में काली पड़ते होंठों को गुलाबी बनाए ये नुस्खा, घर पर ऐसे करें इस्तेमाल: Lip Care Remedy
Lip Care Remedy Credit: Istock

Lips Say Your Personality: आंखों के बाद आपके होंठ सबसे आकर्षक फीचर्स में से एक माने जाते हैं। ये चेहरे की खूबसूरती को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। होंठ न सिर्फ आपके चेहरे को मुस्‍कुराता हुआ दर्शाने में मदद करते हैं बल्कि आपकी पर्सनेलिटी के बारे में भी बताते हैं। फेस रीडिंग साइंस के अनुसार हमारे शरीर की प्रत्‍येक विशेषता हमारे व्‍यक्तित्‍व के बारे में जानकारी देती है। आपके होंठों का आकार आपके दिल के राज और स्‍वभाव के बारे में बताते हैं। सामान्‍यतौर पर हर व्‍यक्ति के होठों का आकार और रंग अलग होता है। यही वजह है कि आपके होठ आपकी इनर पर्सनेलिटी के बारे में बता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपके होठों के आकार के अनुसार कैसी है आपकी पर्सनेलिटी।

भरे हुए होंठ

Lips Say Your Personality
Lips Say Your Personality

इस प्रकार के होंठ वाले व्‍यक्ति बेहद सरल स्‍वभाव के होते हैं। वे जन्‍म से ही केयरिंग और पेरेंटिंग क्‍वालिटी वाले होते हैं। वे अपने से छोटे भाई-बहन और दोस्‍तों का विशेष ध्‍यान रखते हैं। इस प्रकार के लोग दूसरों के साथ मजबूत संबंध बनाना पसंद करते हैं और उसे बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। ऐसे लोग रिश्‍ते को अहमियत देते हैं और मुसीबत आने पर वह खुद से ज्‍यादा दूसरों के बारे में ही सोचते हैं।

ऊपरी होंठ भारी

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपरी होंठ निचले होंठ की अपेक्षा अधिक बड़े या भारी होते हैं वह काफी नाटक प्रमी होते हैं। सभी का ध्‍यान आकर्षित करने का प्रयास करते हैं और इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे लोग जीवन से भरपूर होते हैं और हर स्थिति में मुस्‍कुराते रहते हैं।

निचला होंठ भारी

जिन लोगों का निचला होंठ ऊपरी होंठ से भारी होता है वह लोग खुशमिजाज और मौज-मस्‍ती करने वाले होते हैं। उन्‍हें बोरिंग ऑफिस वर्क की अपेक्षा एनर्जेटिक लाइफ जीना अधिक पसंद होता है। वे पैसे कमाने की कई योजनाएं बनाते हैं और उसे फॉलो भी करते हैं। ऐसे लोग नई चीजों को स्‍वीकारने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Also read: ग्लोइंग स्किन के लिए चमत्कार है पिपरमेंट ऑयल, इन तरीकों से करें उपयोग

पतले होंठ

पतले होंठ वाले लोग सतर्क, स्‍वतंत्र और रिजर्व स्‍वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों को अकेला रहना पसंद होता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ऐसे लोग सामाजिक नहीं होते। वे आसानी से दोस्‍त बना लेते हैं साथ ही समूह का हिस्‍सा भी बन जाते हैं। इस प्रकार के होंठ वाले व्‍यक्ति उच्‍च उपलब्धि हासिल करने वाले और दृढ़निश्‍चयी भी होते हैं।

होठों के बीच में उभार

bump between lips
bump between lips

मोटे होठों वाले लोग स्‍वाभाविक रूप से कलाकार होते हैं, जो बिना ज्‍यादा मेहनत किए हुए सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्‍हें अपनी क्षमताओं पर गर्व होता है और उन्‍हें लोगों से घिरे रहना पसंद होता है। ऐसे लोगों के रिश्‍ते अधिक मजबूत नहीं होते बल्कि रिश्‍ता खत्‍म करने के लिए उन्‍हें ही जिम्‍मेदार माना जा सकता है। इस आकार के लिप्‍स वाले व्‍यक्तियों को पता होता है कि मस्‍ती कैसे करनी है और जीवन का आनंद किस प्रकार लिया जा सकता है।

धनुष आकार होंठ

धनुष आकार के होंठ वाले व्‍यक्ति अपनी रचनात्‍मक सोच के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी क्षमताओं से अच्‍छी तरह परिचित होते हैं और कुशलतापूर्वक इसका उपयोग करते हैं। ऐसे लोगों की याददाश्‍त प्रभावशाली होती है। इस प्रकार के लोग किसी भी स्थिति में एडजेस्‍ट कर लेते हैं और बातचीत में एक्‍सपर्ट होते हैं।