20+ सहारनपुर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Saharanpur Me Ghumne ki Best Jagah

सहारनपुर में घूमने के लिए 20 सबसे खूबसूरत जगहें

ऐसा माना जाता है कि सहारनपुर शहर का नाम यहाँ स्थित शाकम्भरी देवी मंदिर के नाम के कारण पड़ा है, क्योंकि माता शाकम्भरी देवी मंदिर एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जिसका वर्णन प्राचीन वेद पुराणों में भी किया गया हैI

Saharanpur Me Ghumne ki Best Jagah: उत्तरप्रदेश का सहारनपुर शहर एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैI यह जगह लकड़ी की नक्काशी के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैI सहारनपुर शहर की स्थापना 1340 के आस-पास हुई थी और इस शहर का नाम उस समय के राजा शाह रणवीर के नाम पर रखा गया था, लेकिन बाद में जाकर मुगल शासकों के द्वारा इसका नाम बदलकर सहारनपुर किया गयाI ऐसा भी माना जाता है कि इस शहर का नाम यहाँ स्थित शाकम्भरी देवी मंदिर के नाम के कारण पड़ा है, क्योंकि माता शाकम्भरी देवी मंदिर एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जिसका वर्णन प्राचीन वेद पुराणों में भी किया गया है, इसलिए आइए इस खास शहर को और यहाँ के प्रसिद्ध स्थानों को करीब से जानते हैंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
श्री भूतेश्वर महादेव जी मंदिर (Shri Bhuteshwar Mahadev Ji Temple) 2
श्री बागेश्वर महादेव मंदिर (Shri Bageshwar Mahadev Temple)  1.2
कंपनी गार्डन (Company Garden) 1
श्री साईं बाबा मंदिर (shri sai baba temple) 5.2
हथिनी कुंड बैराज (Hathini Kund Barrage) 44
मां शाकुम्भरी देवी मंदिर (Maa Shakumbhari Devi Temple) 4.5
बाबा श्री लाल दास (Baba Shri Lal Das) 3
मां छिन्नमस्ता देवी मंदिर (Maa Chhinmasta Devi Temple) 19.3
दारुल उलूम देवबंद (Darul Uloom Deoband) 34.3
नौ गजा पीर (Naugaja Peer) 7.6
बाला सुंदरी देवी मंदिर (Bala sundari Devi Temple) 15.4
प्राचीन मां रक्तदंतिका मंदिर (Ancient Maa Raktdantika Temple) 42.5
बॉटनिकल गार्डन (Botanical Garden) 12
अंग्रेजों का किला (British Fort) 10
जामा मस्जिद (Jama masjid) 1.3
गांधी पार्क (Gandhi park) 2.1
बाबा भूरा देव का मंदिर (Baba Bhura Dev Temple) 40
मोरनी हिल्स(Morni Hills) 136
शक्ति चौक (Shakti Chowk) 1.1
फन पार्क और वॉटर किंगडम (Fun Park And Water Kingdom) 1.5
20+ सहारनपुर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Saharanpur Me Ghumne ki Best Jagah
Shri Bhuteshwar Mahadev Ji Temple

सहारनपुर में स्थित श्री भूतेश्वर महादेव जी मंदिर एक सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैI यह मंदिर भगवान शंकर को समर्पित हैI इस मंदिर के गर्भ गृह में जलहरी चांदी की शिवलिंग रखी गई है, जो देखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगती हैI यहाँ शिवलिंग के पास ही नंदी भगवान की भी सफेद संगमरमर से बनी हुई एक खूबसूरत सी मूर्ति रखी गई हैI यहाँ सावन के महीने में सोमवार को और महाशिवरात्रि के दिन भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती हैI

इस मंदिर में कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर प्रतिदिन सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर के 1 बजे तक और फिर शाम में 4:30 बजे से रात के 10:30 बजे तक खुला रहता हैI

Shri Bageshwar Mahadev Temple
Shri Bageshwar Mahadev Temple

सहारनपुर का श्री बागेश्वर महादेव मंदिर यहाँ का एक प्रसिद्ध मंदिर हैI यह मंदिर कंपनी गार्डन के ठीक पास में ही स्थित हैI इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान शंकर की एक खूबसूरत प्रतिमा रखी गई है और जैसे ही आप मुख्य मंदिर के अंदर प्रवेश करेंगे, आपको यहाँ एक बहुत ऊंची मीनार भी दिखाई देगीI

इस मंदिर में दर्शन करने जाने वाले भक्तों को किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह से लेकर रात तक कभी भी दर्शन के लिए आ सकते हैंI

Company Garden
Company Garden

कंपनी गार्डन सहारनपुर का एक प्रमुख और खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैI इस पार्क को ब्रिटिश सरकार के द्वारा बनाया गया थाI यह एक बहुत बड़ा सा खूबसूरत पार्क हैI इस पार्क में चारों तरफ आपको खूब सारे पेड़-पौधों की कई सारी प्रजातियाँ देखने को मिलेंगीI 

कंपनी गार्डन में घूमने के लिए आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह जगह सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

shri sai baba temple
shri sai baba temple

सहारनपुर में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर को सिद्ध पीठ के नाम से भी जाना जाता हैI यह सहारनपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर हैI इस मंदिर के गर्भ गृह में साईं बाबा की प्रतिमा रखी गई हैI साथ ही इस मंदिर परिसर के अंदर एक सुंदर सा बगीचा भी बना हुआ है, जिसमें अलग-अलग प्रकार के कई पेड़-पौधे लगे हुए हैंI यहाँ पर आपको परिसर के अंदर एक कुंड भी देखने को मिलेगाI

इस मंदिर में साईं बाबा के दर्शन के लिए किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क या पैसे नहीं लिए जाते हैंI आप यहाँ निशुल्क दर्शन कर सकते हैंI 

Hathini Kund Barrage
Hathini Kund Barrage

जब भी आप सहारनपुर घूमने जाएँ तो हथिनी कुंड बैराज देखने जरूर जाएँI यह एक बहुत ही सुंदर जगह हैI यहाँ यमुना नदी पर एक सुंदर सा बांध बना हुआ है और यहाँ इस बांध का सुंदर दृश्य देख कर पर्यटकों का मन खुश हो जाता हैI

हथिनी कुंड बैराज में किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह जगह 24 घंटे खुला रहता है, आप यहाँ कभी भी आ सकते हैं और यहाँ घूम सकते हैंI इस जगह को घूमने में लगभग 1-2 घंटे का समय लगता हैI

Maa Shakumbhari Devi Temple
Maa Shakumbhari Devi Temple

माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर हैI माता शाकुम्भरी देवी को माँ पार्वती का ही एक रूप माना जाता हैI यह एक सिद्ध पीठ है और 51 पवित्र शक्ति पीठों में से एक माना जाता हैI यह मंदिर शिवालिक पर्वत श्रंखला पर स्थित हैI यहाँ आने पर यहाँ से खूबसूरत पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता हैI लोगों में ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में आकर अपनी मनोकामना बताने से हर मनोकामना पूरी होती हैI नवरात्रि के दौरान यहाँ दूर-दूर से भक्त देवी के दर्शन के लिए आते हैंI 

इस मंदिर में प्रवेश बिलकुल निशुल्क है, आपको यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI इस मंदिर के द्वार सुबह ही खुल जाते हैंI

Baba Shri Lal Das
Baba Shri Lal Das

सहारनपुर में स्थित बाबा श्री लालदास को लालबाड़ी के नाम से भी जाना जाता हैI दरअसल बाबा श्री लाल दास मुगल काल के पीर थेI इस धार्मिक स्थल को बाबा श्री लाल दास जी की याद में खासतौर पर बनाया गया हैI

यहाँ आने वाले पर्यटकों से किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI

Maa Chhinmasta Devi Temple
Maa Chhinmasta Devi Temple

सहारनपुर में माँ छिन्नमस्ता देवी मंदिर माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर के ठीक पास में ही स्थित हैI यह मंदिर काफी ऊंचाई पर बनाया गया हैI यह एक सिद्ध पीठ हैI यहाँ माँ छिन्नमस्ता देवी और माँ मनसा देवी की पूजा-अर्चना की जाती हैI इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर के बाहर बहुत सारे बंदर दिखाई देते हैंI

सहारनपुर के माँ छिन्नमस्ता देवी मंदिर में भक्तों से किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI

Darul Uloom Deoband
Darul Uloom Deoband

दारुल उलूम देवबंद सहारनपुर के एक छोटे शहर देवबंद में स्थित हैI यह एक इस्लामी विश्वविद्यालय है, जहाँ पर सुन्नी देवबंदी इस्लामी आंदोलन शुरू हुआ थाI इसकी स्थापना 1866 में मोहम्मद कासिन नानौतविक ने किया थाI यहाँ आस-पास आपको कई सुन्दर मस्जिद भी दिखाई देंगेI

दारुल उलूम देवबंद देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप इस जगह को देखने के लिए कभी भी जा सकते हैंI

Naugaja Peer
Naugaja Peer

सहारनपुर में स्थित नौ गजा पीर की सबसे खास बात यह है कि इस जगह पर समुदाय के लोग आते हैंI यह मुख्य शहर से तक़रीबन 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI ऐसा कहा जाता है कि यहाँ मांगने वाले की हर मुराद पूरी हो जाती हैI जब आप सहारनपुर घूमने जाएं और अगर आपकी कोई खास मुराद है तो यहाँ अपनी मुराद जरूर मांगेI

इस जगह को देखने के लिए आपको कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI  यह जगह सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता हैI

Bala sundari Devi Temple
Bala sundari Devi Temple

यह मंदिर सहारनपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक खास मंदिर हैI यह मंदिर देवबंद में स्थित हैI हर साल यहाँ चैत्र मास की चतुर्दशी पर भव्य मेले का आयोजन होता है और यह मेला तक़रीबन 15 दिनों तक चलता रहता हैI

आप इस मंदिर में निशुल्क दर्शन कर सकते हैं और यह मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता हैI आप कभी भी यहाँ दर्शन के लिए आ सकते हैंI

Ancient Maa Raktdantika Temple
Ancient Maa Raktdantika Temple

प्राचीन माँ रक्तदंतिका मंदिर शाकुम्भरी देवी मंदिर के ठीक पास ही में स्थित हैI यह मंदिर पहाड़ियों के बीच में स्थित है और आपको यहाँ पैदल यात्रा करके जाना पड़ता हैI जब आप यहाँ जाएंगे तो आपको यहाँ एक प्राचीन गुफा भी देखने को मिलता है, जहाँ पर माँ रक्तदंतिका माता विराजमान हैंI

इस मंदिर में भक्तों से कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI इस मंदिर के द्वार सुबह 6 बजे ही खुल जाते हैंI

Botanical Garden
Botanical Garden

यह बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि सहारनपुर में बॉटनिकल गार्डन भी स्थित हैI यह एक खूबसूरत बगीचा है, जहाँ आपको विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे देखने को मिलेंगेI इस गार्डन को अंग्रेजों के द्वारा कई साल पहले बनाया गया थाI सहारनपुर में अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ देर एकांत में बैठ कर शांति से कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप एक बार बॉटनिकल गार्डन घूमने जरूर आएंI

सहारनपुर के बॉटनिकल गार्डन को देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक आ सकते हैंI

British Fort
British Fort

जब अंग्रेज भारत में राज किया करते थे तब उन्होंने कई किलो का निर्माण किया थाI यह किला भी उन्हीं में से एक किला है, जो ना केवल अंग्रेजी इतिहास बल्कि दीवारों पर भारतीय प्रेम की कहानी को भी बयाँ करता हैI

इस किले को देखने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Jama masjid
Jama masjid

दिल्ली के जामा मस्जिद की तरह ही एक जामा मस्जिद सहारनपुर में भी स्थित हैI यह सहारनपुर का सबसे बड़ा मस्जिद माना जाता हैI इस मस्जिद में एक समय में एक हजार से भी ज्यादा लोग एकसाथ नमाज अदा कर सकते हैंI इसके पास में ही बड़ा बाजार भी हैI

इस मस्जिद में प्रवेश निशुल्क है और यहाँ शुक्रवार के दिन नमाज पढ़ने वालों की बहुत ज्यादा भीड़ लगती हैI

Gandhi park
Gandhi park

गांधी पार्क सहारनपुर का सबसे प्रसिद्ध और बड़ा पार्क हैI फोटोग्राफी करने के लिए गांधी पार्क सहारपुर में एक अच्छी जगह माना जाता हैI इस पार्क के पास कुछ सरकारी कार्यालय भी हैंI

यहाँ आप निशुल्क घूम सकते हैंI यह पार्क सुबह से शाम तक खुला रहता हैI

Baba Bhura Dev Temple
Baba Bhura Dev Temple

बाबा भूरा देव मंदिर शकुम्भारी देवी के मंदिर से लगभग 1.5 किलोमीटर पहले ही  स्थित हैI ऐसी मान्यता है कि बाबा भूरा देव को सुकून भरा देवी का रक्षक माना जाता हैI यहाँ के लोगों का कहना है कि शकुम्भारी देवी मंदिर में जाने से पहले बाबा भूरा देव का दर्शन जरूर करना चाहिएI

इस मंदिर में भक्तों के लिए प्रवेश बिलकुल निशुल्क हैI

Morni Hills
Morni Hills

मोरनी हिल्स, सहारनपुर से तक़रीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर हैI यह एक मनोरम हिल स्टेशन हैI यहाँ का मौसम साल भर अच्छा रहता हैI एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए मोरनी हिल्स काफी अच्छी जगह है, यहाँ आप ट्रैकिंग का लुफ्त भी उठा सकते हैंI

मोरनी हिल्स देखने के लिए आपको कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन अगर आप यहाँ की किसी गतिविधि व नौकायान का आनंद लेते हैं तो आपको यहाँ भुगतान करना पड़ता हैI यह जगह सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI

Shakti Chowk
Shakti Chowk

शक्ति चौक, सहारनपुर का एक लोकल मार्केट है, जहाँ आपको कपड़े, उपकरण, जूते और घरेलू सामान सहित कई अलग-अलग तरह के सामान सस्ते दामों पर मिल जाते हैंI

यह एक बाजार है, इसलिए यहाँ जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Fun Park And Water Kingdom
Fun Park And Water Kingdom

सहारनपुर में फन पार्क और वॉटर किंगडम गर्मी के मौसम में मस्ती करने के लिए एक अच्छी जगह हैI यहाँ स्विमिंग के साथ-साथ कई अलग-अलग तरह के झूले भी हैं, जिन पर आप झूलने व परिवार के साथ मस्ती का लुफ्त उठा सकते हैंI

इस  पार्क में जाने के लिए आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ प्रति व्यक्ति 800 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI

सहारनपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना होता हैI

हवाई मार्ग से– वैसे तो सहारनपुर, उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है, लेकिन यहाँ से उतराखंड भी सटा हुआ है और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है और सहारनपुर देहरादून से काफी नजदीक हैI इसलिए हवाई मार्ग से सफर करने के लिए आप देहरादून के लिए फ्लाइट लें और फिर यहाँ से आगे के लिए टैक्सी व बस सेवा का इस्तेमाल करेंI

रेल मार्ग से– अगर आप रेल मार्ग से सहारनपुर पहुँचना चाहते हैं तो यहाँ के लिए देश के सभी प्रमुख स्टेशनों से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हैI

सड़क मार्ग से– आप अपनी गाड़ी या फिर बस सेवा का इस्तेमाल करके सड़क मार्ग से आसानी से सहारनपुर पहुँच सकते हैंI यहाँ पहुँचने के लिए अच्छी सड़क व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया है, जिससे आपको सड़क मार्ग से यहाँ पहुँचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती हैI

होटल रॉयल रेजीडेंसी

अम्बाला रोड, सहारनपुर, उत्तरप्रदेश

होटल स्काईलार्क

अपोजिट, दर्पण सिनेमा अम्बाला रोड, सहारनपुर, उत्तरप्रदेश

प्रकाश होटल

मेन रोड, भगत सिंह रोड, राम नगर, सहारनपुर, उत्तरप्रदेश

FAQ | सहारनपुर में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सहारनपुर घूमने में कितना दिन लगता है?

आप सहारनपुर बड़े आराम से 1-2 दिन में अच्छी तरह से घूम सकते हैंI

सहारनपुर घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप कम बजट में अच्छे से घूमना चाहते हैं तो आप 5000 रूपए में सहारनपुर बहुत आराम से घूम सकते हैंI

सहारनपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

सहारनपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम घूमने के हिसाब से काफी ज्यादा अच्छा होता हैI 

मुझे सहारनपुर में कहाँ रहना चाहिए?

जब आप सहारनपुर घूमने जाएंगे तो यहाँ आपको कई सस्ते और महंगे होटल आसानी से मिल जाएँगेI आप अपने बजट व सुविधानुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय सहारनपुर में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

सहारनपुर में आप रात के समय यहाँ के मंदिरों में होने वाली आरती देख सकते हैं और अगर आपको पब में जाना पसंद है तो यहाँ के पब में भी जा सकते हैंI

हम रात में सहारनपुर में क्या कर सकते हैं?

सहारनपुर में ऐसे कई प्रसिद्ध स्थान हैं, जहाँ आप रात के समय सुकून के पल बिता सकते हैं, साथ ही आप रात में यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...