सहारनपुर में घूमने के लिए 20 सबसे खूबसूरत जगहें
ऐसा माना जाता है कि सहारनपुर शहर का नाम यहाँ स्थित शाकम्भरी देवी मंदिर के नाम के कारण पड़ा है, क्योंकि माता शाकम्भरी देवी मंदिर एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जिसका वर्णन प्राचीन वेद पुराणों में भी किया गया हैI
Saharanpur Me Ghumne ki Best Jagah: उत्तरप्रदेश का सहारनपुर शहर एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैI यह जगह लकड़ी की नक्काशी के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैI सहारनपुर शहर की स्थापना 1340 के आस-पास हुई थी और इस शहर का नाम उस समय के राजा शाह रणवीर के नाम पर रखा गया था, लेकिन बाद में जाकर मुगल शासकों के द्वारा इसका नाम बदलकर सहारनपुर किया गयाI ऐसा भी माना जाता है कि इस शहर का नाम यहाँ स्थित शाकम्भरी देवी मंदिर के नाम के कारण पड़ा है, क्योंकि माता शाकम्भरी देवी मंदिर एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जिसका वर्णन प्राचीन वेद पुराणों में भी किया गया है, इसलिए आइए इस खास शहर को और यहाँ के प्रसिद्ध स्थानों को करीब से जानते हैंI
सहारनपुर में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Saharanpur
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| श्री भूतेश्वर महादेव जी मंदिर (Shri Bhuteshwar Mahadev Ji Temple) | 2 |
| श्री बागेश्वर महादेव मंदिर (Shri Bageshwar Mahadev Temple) | 1.2 |
| कंपनी गार्डन (Company Garden) | 1 |
| श्री साईं बाबा मंदिर (shri sai baba temple) | 5.2 |
| हथिनी कुंड बैराज (Hathini Kund Barrage) | 44 |
| मां शाकुम्भरी देवी मंदिर (Maa Shakumbhari Devi Temple) | 4.5 |
| बाबा श्री लाल दास (Baba Shri Lal Das) | 3 |
| मां छिन्नमस्ता देवी मंदिर (Maa Chhinmasta Devi Temple) | 19.3 |
| दारुल उलूम देवबंद (Darul Uloom Deoband) | 34.3 |
| नौ गजा पीर (Naugaja Peer) | 7.6 |
| बाला सुंदरी देवी मंदिर (Bala sundari Devi Temple) | 15.4 |
| प्राचीन मां रक्तदंतिका मंदिर (Ancient Maa Raktdantika Temple) | 42.5 |
| बॉटनिकल गार्डन (Botanical Garden) | 12 |
| अंग्रेजों का किला (British Fort) | 10 |
| जामा मस्जिद (Jama masjid) | 1.3 |
| गांधी पार्क (Gandhi park) | 2.1 |
| बाबा भूरा देव का मंदिर (Baba Bhura Dev Temple) | 40 |
| मोरनी हिल्स(Morni Hills) | 136 |
| शक्ति चौक (Shakti Chowk) | 1.1 |
| फन पार्क और वॉटर किंगडम (Fun Park And Water Kingdom) | 1.5 |
श्री भूतेश्वर महादेव जी मंदिर (Shri Bhuteshwar Mahadev Ji Temple)

सहारनपुर में स्थित श्री भूतेश्वर महादेव जी मंदिर एक सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैI यह मंदिर भगवान शंकर को समर्पित हैI इस मंदिर के गर्भ गृह में जलहरी चांदी की शिवलिंग रखी गई है, जो देखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगती हैI यहाँ शिवलिंग के पास ही नंदी भगवान की भी सफेद संगमरमर से बनी हुई एक खूबसूरत सी मूर्ति रखी गई हैI यहाँ सावन के महीने में सोमवार को और महाशिवरात्रि के दिन भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर प्रतिदिन सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर के 1 बजे तक और फिर शाम में 4:30 बजे से रात के 10:30 बजे तक खुला रहता हैI
श्री बागेश्वर महादेव मंदिर (Shri Bageshwar Mahadev Temple)

सहारनपुर का श्री बागेश्वर महादेव मंदिर यहाँ का एक प्रसिद्ध मंदिर हैI यह मंदिर कंपनी गार्डन के ठीक पास में ही स्थित हैI इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान शंकर की एक खूबसूरत प्रतिमा रखी गई है और जैसे ही आप मुख्य मंदिर के अंदर प्रवेश करेंगे, आपको यहाँ एक बहुत ऊंची मीनार भी दिखाई देगीI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन करने जाने वाले भक्तों को किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह से लेकर रात तक कभी भी दर्शन के लिए आ सकते हैंI
कंपनी गार्डन (Company Garden)

कंपनी गार्डन सहारनपुर का एक प्रमुख और खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैI इस पार्क को ब्रिटिश सरकार के द्वारा बनाया गया थाI यह एक बहुत बड़ा सा खूबसूरत पार्क हैI इस पार्क में चारों तरफ आपको खूब सारे पेड़-पौधों की कई सारी प्रजातियाँ देखने को मिलेंगीI
प्रवेश शुल्क
कंपनी गार्डन में घूमने के लिए आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह जगह सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI
श्री साईं बाबा मंदिर (shri sai baba temple)

सहारनपुर में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर को सिद्ध पीठ के नाम से भी जाना जाता हैI यह सहारनपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर हैI इस मंदिर के गर्भ गृह में साईं बाबा की प्रतिमा रखी गई हैI साथ ही इस मंदिर परिसर के अंदर एक सुंदर सा बगीचा भी बना हुआ है, जिसमें अलग-अलग प्रकार के कई पेड़-पौधे लगे हुए हैंI यहाँ पर आपको परिसर के अंदर एक कुंड भी देखने को मिलेगाI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में साईं बाबा के दर्शन के लिए किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क या पैसे नहीं लिए जाते हैंI आप यहाँ निशुल्क दर्शन कर सकते हैंI
हथिनी कुंड बैराज (Hathini Kund Barrage)

जब भी आप सहारनपुर घूमने जाएँ तो हथिनी कुंड बैराज देखने जरूर जाएँI यह एक बहुत ही सुंदर जगह हैI यहाँ यमुना नदी पर एक सुंदर सा बांध बना हुआ है और यहाँ इस बांध का सुंदर दृश्य देख कर पर्यटकों का मन खुश हो जाता हैI
प्रवेश शुल्क
हथिनी कुंड बैराज में किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह जगह 24 घंटे खुला रहता है, आप यहाँ कभी भी आ सकते हैं और यहाँ घूम सकते हैंI इस जगह को घूमने में लगभग 1-2 घंटे का समय लगता हैI
माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर (Maa Shakumbhari Devi Temple)

माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर हैI माता शाकुम्भरी देवी को माँ पार्वती का ही एक रूप माना जाता हैI यह एक सिद्ध पीठ है और 51 पवित्र शक्ति पीठों में से एक माना जाता हैI यह मंदिर शिवालिक पर्वत श्रंखला पर स्थित हैI यहाँ आने पर यहाँ से खूबसूरत पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता हैI लोगों में ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में आकर अपनी मनोकामना बताने से हर मनोकामना पूरी होती हैI नवरात्रि के दौरान यहाँ दूर-दूर से भक्त देवी के दर्शन के लिए आते हैंI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश बिलकुल निशुल्क है, आपको यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI इस मंदिर के द्वार सुबह ही खुल जाते हैंI
बाबा श्री लाल दास (Baba Shri Lal Das)

सहारनपुर में स्थित बाबा श्री लालदास को लालबाड़ी के नाम से भी जाना जाता हैI दरअसल बाबा श्री लाल दास मुगल काल के पीर थेI इस धार्मिक स्थल को बाबा श्री लाल दास जी की याद में खासतौर पर बनाया गया हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने वाले पर्यटकों से किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI
माँ छिन्नमस्ता देवी मंदिर (Maa Chhinmasta Devi Temple)

सहारनपुर में माँ छिन्नमस्ता देवी मंदिर माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर के ठीक पास में ही स्थित हैI यह मंदिर काफी ऊंचाई पर बनाया गया हैI यह एक सिद्ध पीठ हैI यहाँ माँ छिन्नमस्ता देवी और माँ मनसा देवी की पूजा-अर्चना की जाती हैI इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर के बाहर बहुत सारे बंदर दिखाई देते हैंI
प्रवेश शुल्क
सहारनपुर के माँ छिन्नमस्ता देवी मंदिर में भक्तों से किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI
दारुल उलूम देवबंद (Darul Uloom Deoband)

दारुल उलूम देवबंद सहारनपुर के एक छोटे शहर देवबंद में स्थित हैI यह एक इस्लामी विश्वविद्यालय है, जहाँ पर सुन्नी देवबंदी इस्लामी आंदोलन शुरू हुआ थाI इसकी स्थापना 1866 में मोहम्मद कासिन नानौतविक ने किया थाI यहाँ आस-पास आपको कई सुन्दर मस्जिद भी दिखाई देंगेI
प्रवेश शुल्क
दारुल उलूम देवबंद देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप इस जगह को देखने के लिए कभी भी जा सकते हैंI
नौ गजा पीर (Naugaja Peer)

सहारनपुर में स्थित नौ गजा पीर की सबसे खास बात यह है कि इस जगह पर समुदाय के लोग आते हैंI यह मुख्य शहर से तक़रीबन 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI ऐसा कहा जाता है कि यहाँ मांगने वाले की हर मुराद पूरी हो जाती हैI जब आप सहारनपुर घूमने जाएं और अगर आपकी कोई खास मुराद है तो यहाँ अपनी मुराद जरूर मांगेI
प्रवेश शुल्क
इस जगह को देखने के लिए आपको कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह जगह सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता हैI
बाला सुंदरी देवी मंदिर (Bala sundari Devi Temple)

यह मंदिर सहारनपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक खास मंदिर हैI यह मंदिर देवबंद में स्थित हैI हर साल यहाँ चैत्र मास की चतुर्दशी पर भव्य मेले का आयोजन होता है और यह मेला तक़रीबन 15 दिनों तक चलता रहता हैI
प्रवेश शुल्क
आप इस मंदिर में निशुल्क दर्शन कर सकते हैं और यह मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता हैI आप कभी भी यहाँ दर्शन के लिए आ सकते हैंI
प्राचीन माँ रक्तदंतिका मंदिर (Ancient Maa Raktdantika Temple)

प्राचीन माँ रक्तदंतिका मंदिर शाकुम्भरी देवी मंदिर के ठीक पास ही में स्थित हैI यह मंदिर पहाड़ियों के बीच में स्थित है और आपको यहाँ पैदल यात्रा करके जाना पड़ता हैI जब आप यहाँ जाएंगे तो आपको यहाँ एक प्राचीन गुफा भी देखने को मिलता है, जहाँ पर माँ रक्तदंतिका माता विराजमान हैंI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में भक्तों से कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI इस मंदिर के द्वार सुबह 6 बजे ही खुल जाते हैंI
बॉटनिकल गार्डन (Botanical Garden)

यह बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि सहारनपुर में बॉटनिकल गार्डन भी स्थित हैI यह एक खूबसूरत बगीचा है, जहाँ आपको विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे देखने को मिलेंगेI इस गार्डन को अंग्रेजों के द्वारा कई साल पहले बनाया गया थाI सहारनपुर में अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ देर एकांत में बैठ कर शांति से कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप एक बार बॉटनिकल गार्डन घूमने जरूर आएंI
प्रवेश शुल्क
सहारनपुर के बॉटनिकल गार्डन को देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक आ सकते हैंI
अंग्रेजों का किला (British Fort)

जब अंग्रेज भारत में राज किया करते थे तब उन्होंने कई किलो का निर्माण किया थाI यह किला भी उन्हीं में से एक किला है, जो ना केवल अंग्रेजी इतिहास बल्कि दीवारों पर भारतीय प्रेम की कहानी को भी बयाँ करता हैI
प्रवेश शुल्क
इस किले को देखने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
जामा मस्जिद (Jama masjid)

दिल्ली के जामा मस्जिद की तरह ही एक जामा मस्जिद सहारनपुर में भी स्थित हैI यह सहारनपुर का सबसे बड़ा मस्जिद माना जाता हैI इस मस्जिद में एक समय में एक हजार से भी ज्यादा लोग एकसाथ नमाज अदा कर सकते हैंI इसके पास में ही बड़ा बाजार भी हैI
प्रवेश शुल्क
इस मस्जिद में प्रवेश निशुल्क है और यहाँ शुक्रवार के दिन नमाज पढ़ने वालों की बहुत ज्यादा भीड़ लगती हैI
गांधी पार्क (Gandhi park)

गांधी पार्क सहारनपुर का सबसे प्रसिद्ध और बड़ा पार्क हैI फोटोग्राफी करने के लिए गांधी पार्क सहारपुर में एक अच्छी जगह माना जाता हैI इस पार्क के पास कुछ सरकारी कार्यालय भी हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आप निशुल्क घूम सकते हैंI यह पार्क सुबह से शाम तक खुला रहता हैI
बाबा भूरा देव मंदिर (Baba Bhura Dev Temple)

बाबा भूरा देव मंदिर शकुम्भारी देवी के मंदिर से लगभग 1.5 किलोमीटर पहले ही स्थित हैI ऐसी मान्यता है कि बाबा भूरा देव को सुकून भरा देवी का रक्षक माना जाता हैI यहाँ के लोगों का कहना है कि शकुम्भारी देवी मंदिर में जाने से पहले बाबा भूरा देव का दर्शन जरूर करना चाहिएI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में भक्तों के लिए प्रवेश बिलकुल निशुल्क हैI
मोरनी हिल्स (Morni Hills)

मोरनी हिल्स, सहारनपुर से तक़रीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर हैI यह एक मनोरम हिल स्टेशन हैI यहाँ का मौसम साल भर अच्छा रहता हैI एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए मोरनी हिल्स काफी अच्छी जगह है, यहाँ आप ट्रैकिंग का लुफ्त भी उठा सकते हैंI
प्रवेश शुल्क
मोरनी हिल्स देखने के लिए आपको कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन अगर आप यहाँ की किसी गतिविधि व नौकायान का आनंद लेते हैं तो आपको यहाँ भुगतान करना पड़ता हैI यह जगह सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI
शक्ति चौक (Shakti Chowk)

शक्ति चौक, सहारनपुर का एक लोकल मार्केट है, जहाँ आपको कपड़े, उपकरण, जूते और घरेलू सामान सहित कई अलग-अलग तरह के सामान सस्ते दामों पर मिल जाते हैंI
प्रवेश शुल्क
यह एक बाजार है, इसलिए यहाँ जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
फन पार्क और वॉटर किंगडम (Fun Park And Water Kingdom)

सहारनपुर में फन पार्क और वॉटर किंगडम गर्मी के मौसम में मस्ती करने के लिए एक अच्छी जगह हैI यहाँ स्विमिंग के साथ-साथ कई अलग-अलग तरह के झूले भी हैं, जिन पर आप झूलने व परिवार के साथ मस्ती का लुफ्त उठा सकते हैंI
प्रवेश शुल्क
इस पार्क में जाने के लिए आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ प्रति व्यक्ति 800 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI
सहारनपुर घूमने का सही समय – Best time to visit Saharanpur
सहारनपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना होता हैI
सहारनपुर कैसे पहुँचे?
हवाई मार्ग से– वैसे तो सहारनपुर, उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है, लेकिन यहाँ से उतराखंड भी सटा हुआ है और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है और सहारनपुर देहरादून से काफी नजदीक हैI इसलिए हवाई मार्ग से सफर करने के लिए आप देहरादून के लिए फ्लाइट लें और फिर यहाँ से आगे के लिए टैक्सी व बस सेवा का इस्तेमाल करेंI
रेल मार्ग से– अगर आप रेल मार्ग से सहारनपुर पहुँचना चाहते हैं तो यहाँ के लिए देश के सभी प्रमुख स्टेशनों से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हैI
सड़क मार्ग से– आप अपनी गाड़ी या फिर बस सेवा का इस्तेमाल करके सड़क मार्ग से आसानी से सहारनपुर पहुँच सकते हैंI यहाँ पहुँचने के लिए अच्छी सड़क व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया है, जिससे आपको सड़क मार्ग से यहाँ पहुँचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती हैI
सहारनपुर में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
होटल रॉयल रेजीडेंसी
अम्बाला रोड, सहारनपुर, उत्तरप्रदेश
होटल स्काईलार्क
अपोजिट, दर्पण सिनेमा अम्बाला रोड, सहारनपुर, उत्तरप्रदेश
प्रकाश होटल
मेन रोड, भगत सिंह रोड, राम नगर, सहारनपुर, उत्तरप्रदेश
FAQ | सहारनपुर में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आप सहारनपुर बड़े आराम से 1-2 दिन में अच्छी तरह से घूम सकते हैंI
अगर आप कम बजट में अच्छे से घूमना चाहते हैं तो आप 5000 रूपए में सहारनपुर बहुत आराम से घूम सकते हैंI
सहारनपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम घूमने के हिसाब से काफी ज्यादा अच्छा होता हैI
जब आप सहारनपुर घूमने जाएंगे तो यहाँ आपको कई सस्ते और महंगे होटल आसानी से मिल जाएँगेI आप अपने बजट व सुविधानुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI
सहारनपुर में आप रात के समय यहाँ के मंदिरों में होने वाली आरती देख सकते हैं और अगर आपको पब में जाना पसंद है तो यहाँ के पब में भी जा सकते हैंI
सहारनपुर में ऐसे कई प्रसिद्ध स्थान हैं, जहाँ आप रात के समय सुकून के पल बिता सकते हैं, साथ ही आप रात में यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI
