मध्य प्रदेश में घूमने के लिए 20 सबसे खूबसूरत जगहें
अगर आप भारत के ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखना और जानना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश एक बार घूमने के लिए जरूर जाएँI
Madhya Pradesh Me Ghumne ki Best Jagah: मध्य प्रदेश राज्य को भारत का दिल भी कहा जाता हैI यहाँ देखने के लिए कई शानदार और एतिहासिक स्थल उपलब्ध हैंI यहाँ कई प्राचीन मंदिर, स्मारक और महल हैं जो दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं और जिसे देखने के लिए विदेशों से भी यहाँ पर्यटक घूमने के लिए पसंद करते हैंI यहाँ का प्रसिद्ध खुजराहो मंदिर सभी को खूब आकर्षित करता हैI मध्य प्रदेश का ग्वालियर किला और वाईल्डलाइफ सेंचुरी भी काफी प्रसिद्ध हैI अगर आप भारत के ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखना और जानना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश एक बार घूमने के लिए जरूर जाएँI
मध्य प्रदेश में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Madhya Pradesh
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| ग्वालियर फोर्ट (Gwalior fort) | 447.9 |
| कान्हा नेशनल पार्क (Kanha National Park) | 258.6 |
| भेड़ाघाट (Bhedaghat) | 178.8 |
| खजुराहो (Khajuraho) | 374.5 |
| पंचमढ़ी (Panchmarhi) | 106.4 |
| उदयगिरि की गुफ़ाएँ (Udayagiri Caves) | 153.9 |
| ओरछा (orchha) | 336.6 |
| सांची का स्तूप (Sanchi Stupa) | 48 |
| इंदौर (Indore) | 376.0 |
| भीम बेटका शैलाश्रय (Bhim Betka Rock Shelter) | 152 |
| मांडु (Mandu) | 468.1 |
| अमरकंटक (Amarkantak) | 427.9 |
| पेंच राष्ट्रीय उद्यान (Pench National Park) | 281.7 |
| जबलपुर (Jabalpur) | 190.5 |
| भोपाल (Bhopal) | 182.3 |
| कुनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) | 197.8 |
| पाताल पानी झरना (Hades Water Falls) | 21 |
| सतना (Satna) | 393.7 |
| लोटस वैली झील (Lotus Valley Lake) | 398.1 |
| दतिया (Datia) | 372.4 |
ग्वालियर फोर्ट (Gwalior fort)

ग्वालियर, मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक महत्व वाला शहर माना जाता हैI इस शहर की स्थापना राजा सूरजसेन के द्वारा की गई थीI ग्वालियर शहर को अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए खास रूप से जाना जाता हैI ग्वालियर किला इस शहर का सबसे मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता हैI यह किला एक विशाल पहाड़ की चोटी पर बना हुआ है और यह लगभग 3 किलोमीटर तक फैला हुआ हैI
प्रवेश शुल्क
इस किला में प्रवेश करने के लिए भारतीय पर्यटकों को 75 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 250 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI
कान्हा नेशनल पार्क (Kanha National Park)

मध्य प्रदेश का कान्हा नेशनल पार्क मंडला जिले में स्थित हैI यह पार्क राजसी बाघ के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों का भी घर माना जाता हैI यह पार्क भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पार्क है और यह एशिया के सर्वश्रेष्ठ पार्कों की सूची में भी शामिल किया गया हैI इस पार्क का मुख्य आकर्षण यहाँ का रॉयल बंगाल टाइगर हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ पर्यटकों को प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ एक जिप पर 6 लोग एक बार में सवारी कर सकते हैं और इसके लिए 8500 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI
भेड़ाघाट (Bhedaghat)

मध्य प्रदेश का भेड़ाघाट जबलपुर जिले में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल हैI भेड़ाघाट अपने धुंआदार झरने के लिए जाना जाता हैI यह पानी का एक विशाल झरना है, जो लगभग 98 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता हैI इसके अलावा भेड़ाघाट अपनी संगमरमर की चट्टानों के लिए जाना जाता हैI
प्रवेश शुल्क
इस स्थान को देखने के लिए पर्यटकों को 30 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI
खजुराहो (Khajuraho)

खजुराहो मध्य प्रदेश के प्राचीन पर्यटन स्थलों में से एक हैI यह बुंदेलखंड में स्थित एक छोटा सा शहर है, जो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैI यह स्थान अपने खजुराहो मंदिरों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है और इसे यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल भी किया गया हैI यहाँ आने पर आपको दो प्राचीन मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और चित्रगुप्त मंदिर भी देखने को मिलेंगेI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन के लिए पर्यटकों को प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ पर्यटकों को 40 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI
पंचमढ़ी (Panchmarhi)

पंचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन हैI यह मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में सतपुड़ा की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित है, इसी वजह से इसे सतपुड़ा की रानी के रूप में भी जाना जाता हैI पंचमढ़ी की गुफाओं का पौराणिक और पुरातात्विक महव भी है, यहाँ के गुफाओं में पांडवों के निवास और प्राचीन शैल चित्रों की उपस्थिति मौजूद हैI
प्रवेश शुल्क
पंचमढ़ी देखने के लिए पर्यटकों को 1250 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI
उदयगिरि की गुफ़ाएँ (Udayagiri Caves)

उदयगिरि की गुफाएँ अत्यंत सुन्दर हैंI एकांत स्थान पर स्थित इन गुफाओं में कई बौद्ध अवशेष भी पाए जाते हैंI यह गुफा भगवान शिव और उनके अलग-अलग अवतार को समर्पित हैI इस गुफा के अन्दर भगवान विष्णु के लेटे हुए मुद्रा में एक खूबसूरत प्रतिमा है, जिसे यहाँ जाने पर जरूर देखना चाहिएI
प्रवेश शुल्क
यहाँ अन्दर जाने के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ भारतीय पर्यटकों को 15 रूपए का प्रवेश शुल्क और विदेशियों को 200 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI
ओरछा (orchha)

ओरछा एक ऐतिहासिक शहर है और यह बेतवा नदी के तट पर स्थित हैI यह शहर अपने भव्य महलों और जटिल नक्काशीदार मंदिरों के लिए खास रूप से जाना जाता हैI इतिहास के बारे में रूचि रखने वाले लोगों के लिए ओरछा सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता हैI इस स्थान को देखने के लिए यहाँ दूर-दूर से पर्यटक आते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ भारतीय पर्यटकों को 10 रूपए का प्रवेश शुल्क और विदेशी पर्यटकों को 250 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI अगर आप यहाँ कैमरा लेकर जाते हैं तो आपको इसके लिए आपको अलग से 30 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI
सांची का स्तूप (Sanchi Stupa)

सांची स्तूप की स्थापना मौर्य वंश के सम्राट अशोक के आदेश पर किया गया थाI इस स्थान पर भगवान बुद्ध के अवशेष भी रखे हुए हैंI यह रायसेन जिले के सांची में बेतवा नहीं के तट पर स्थित हैI भोपाल से इस स्तूप की दूरी लगभग 46 किलोमीटर हैI यह स्तूप अपनी आकर्षक कला कृतियों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैI इसे यूनेस्को द्वारा 1982 में विश्व विरासत स्थल में भी शामिल किया गया थाI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने पर सभी पर्यटकों को प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ 40 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता है, बिना प्रवेश शुल्क के आप यहाँ प्रवेश नहीं कर सकते हैंI
इंदौर (Indore)

इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर माना जाता हैI यह भारत का सबसे स्वच्छ शहर भी माना गया हैI ऐसा माना जाता है कि भगवान इंद्र ने इस भूमि पर ध्यान किया था और स्वामी इंद्रपुरी को इस मंदिर की स्थापना के लिए प्रेरित किया थाI यहाँ का इंदौरी पोहा बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैI
प्रवेश शुल्क
इस शहर को देखने के लिए पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI सभी पर्यटक यहाँ निशुल्क घूम सकते हैंI
भीम बेटका शैलाश्रय (Bhim Betka Rock Shelter)

मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध भीम बेटका रायसेन जिले में स्थित हैI यह भोपाल से केवल 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ पहुँचने के लिए सड़क मार्ग का ही इस्तेमाल किया जाता हैI यह स्थान आदि-मानव द्वारा बनाए गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध हैI इन चित्रों में पुरापाषाण काल से लेकर मध्यपाषाण काल तक का समय नज़र आता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ सभी भारतीय पर्यटकों को 10 रूपए का और विदेशी पर्यटकों को 100 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता है, बिना प्रवेश शुल्क के आप यहाँ प्रवेश नहीं कर सकते हैंI
मांडु किला (Mandu Kila)

मांडू किला एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है और यह अपने खूबसूरत ऐतिहासिक स्मारकों की वास्तुकला के लिए खासतौर पर जाना जाता हैI मांडू किला, विंध्य पहाड़ी से लगभग 592 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैI यह किला तक़रीबन 82 किलोमीटर में फैला हुआ हैI मॉनसून के मौसम में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने पर सभी भारतीय पर्यटकों को 5 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI
अमरकंटक (Amarkantak)

अमरकंटक हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैI यहाँ का अमरकंटक मंदिर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैI यह मंदिर 1065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैI यह स्थान नर्मदा नदी और सोनभद्र नदियों का भी उद्गम स्थल माना गया हैI ऊँचे पहाड़ों और घने जंगलों के बीच इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती हैI
प्रवेश शुल्क
इस स्थान पर किसी भी पर्यटक को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता है, यह स्थान घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क हैI
पेंच राष्ट्रीय उद्यान (Pench National Park)

मध्य प्रदेश का पेंच राष्ट्रीय उद्यान भारत का उन्नीसवां टाइगर रिजर्व है और यह सतपुड़ा की पहाड़ियों के दक्षिणी भाग में स्थित हैI इस जगह का नाम यहाँ बहने वाली पेंच नदी के नाम पर पड़ा है, जो इस उद्यान की जीवन रेखा हैI यहाँ काले बाघों और पैंथर के अलावा काले नेप्ड खरगोश, उड़ने वाली गिलहरी, सफेद आंखों वाले बाज, चितकबरे मालाबार हॉर्नबिल्स और साही इत्यादि जानवर देखने को मिलते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने पर पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता है, पर्यटक यहाँ आराम से निशुल्क घूम सकते हैंI
जबलपुर (Jabalpur)

जबलपुर शहर नर्मदा नदी के किनारों पर स्थित हैI प्राचीन पुराणों के अनुसार जबलपुर शहर का संबंध जाबालि ऋषि से हैI ऐसा कहा जाता है कि वह यहीं पर निवास करते थेI यहाँ घूमने के लिए कई प्रसिद्ध जगहें हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैंI
प्रवेश शुल्क
जबलपुर घूमने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI
भोपाल (Bhopal)

भोपाल शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता हैI यहाँ घूमने के लिए कई प्रसिद्ध स्थान हैंI इस शहर का नाम राजा भोज के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 11 वीं शताब्दी में इस शहर की स्थापना की थीI यहाँ का ऊपरी झील सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, जिसे ‘भोजताल’ या ‘बड़ा तालाब’ के नाम से जाना जाता हैI इस झील के पास में ही कमला पार्क नाम का एक बहुत बड़ा गार्डन है, जो इस झील की खूबसूरती बढ़ा देती हैI
प्रवेश शुल्क
भोपाल शहर देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन हाँ यहाँ के कुछ प्रसिद्ध स्थानों को देखने के लिए अगर आप जाते हैं तो आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ेगाI
कुनो नेशनल पार्क (Kuno National Park)

कुनों नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में घूमने के लिए एक बेहतर स्थान हैI 2018 में इस पार्क को देश का नेशनल पार्क घोषित किया गया हैI यह वही पार्क है जिसमें नामीबिया से लाए गए नर व मादा चीते छोड़े गये थेI यह पार्क लगभग 900 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैI यहाँ पर कई तरह के जानवर देखने को मिलते हैंI
प्रवेश शुल्क
कुनो नेशनल पार्क में प्रवेश करने के लिए पर्यटकों को 750 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI
पाताल पानी झरना (Hades Water Falls)

मध्य प्रदेश में पाताल पानी झरना इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित हैI यह झरना तक़रीबन 300 फीट ऊंचा हैI यह एक पिकनिक स्थल के रूप में काफी लोकप्रिय हैI यहाँ स्थानीय लोग और पर्यटक आना-जाना काफी पसंद करते हैंI मानसून के मौसम में इस झरने की खूबसूरती देखते ही बनती हैI
प्रवेश शुल्क
पाताल पानी झरना को देखने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
सतना (Satna)

मध्य प्रदेश का सतना शहर चूना पत्थर और डोलोमाइट भंडार के लिए जाना जाता हैI सतना में देखने के लिए शारदा देवी मंदिर, चित्रकूट धाम, रावतपुरा आश्रम, धवारी के साईं बाबा मंदिर और वेंकटेश मंदिर जैसे कई स्थान हैंI सतना के प्रसिद्ध स्थानों को देखने के लिए यहाँ दूर-दूर से पर्यटक आते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI
लोटस वैली झील (Lotus Valley Lake)

लोटस वैली झील इंदौर शहर में स्थित है और यहाँ से इसकी दूरी तक़रीबन 25 किलोमीटर हैI लोटस वैली को गुलावट वैली या घाटी के नाम से भी जाना जाता हैI यह झील लगभग 300 एकड़ में फैला हुआ है और यह एशिया की सबसे बड़ी लोटस वैली के रूप में प्रसिद्ध हैI
प्रवेश शुल्क
लोटस वैली झील देखने के लिए पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI
दतिया (Datia)

दतिया माँ पीताम्बरा शक्ति पीठ के रूप में प्रसिद्ध हैI यह शक्ति पीठ देश का प्रसिद्ध “शक्ति-पीठ” हैI श्री गोलोकवासी स्वामीजी महाराज ने इसी स्थान पर “बगला मुखी देवी” और “धूमावती माई” की स्थापना की थीI यहाँ दर्शन के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहाँ आते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश करने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, पर्यटक यहाँ निशुल्क दर्शन कर सकते हैंI
मध्यप्रदेश घूमने का सही समय – Best time to visit Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश एक खूबसूरत राज्य है, वैसे तो आप यहाँ घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहाँ घूमने जाने के लिए नवंबर और दिसंबर का महीना सबसे ज्यादा अच्छा होता हैI इस मौसम में यहाँ की सुंदरता देखते ही बनती हैI साथ ही नवंबर के मौसम में यहाँ तानसेन संगीत उत्सव का आयोजन भी किया जाता है, जो यहाँ की संस्कृति को दर्शाता हैI
मध्यप्रदेश कैसे पहुँचे?
सड़क मार्ग से- अगर आप सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश पहुंचना चाहते हैं तो आप यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैंI मध्य प्रदेश राज्य सड़क मार्ग से देख के सभी बड़ों शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैI यहाँ के लिए प्राइवेट और सरकारी दोनों ही बसें चलती हैंI
हवाई मार्ग से – मध्य प्रदेश राज्य में दो प्रमुख हवाई अड्डे हैं, जहाँ से देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट्स चलती हैंI एक हवाई अड्डा भोपाल में है और दूसरा हवाई अड्डा इंदौर में हैI आप इन दोनों ही हवाई अड्डे से मध्य प्रदेश के सभी शहरों को अच्छे से देख सकते हैंI
रेल मार्ग से- रेलमार्ग से मध्य प्रदेश पहुंचना बहुत ही आसान हैI यह राज्य रेल मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैI यहाँ के लिए देश के सभी बड़े शहरों से ट्रेनें चलती हैं, जिससे आसानी से और कम पैसों में मध्य प्रदेश पहुँचा जा सकता हैI
मध्यप्रदेश में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
मैरियट होटल
एच 2 स्कीम नंबर 54, मेघदूत गार्डन, विजय नगर, मध्य प्रदेश
ताज लेक फ्रंट
698एम+99, भदभदा रोड, मेन रोड नंबर 3, चौराहा, भोपाल, मध्य प्रदेश
रेडिसन ब्लू होटल
12, रिंग रोड, स्कीम नंबर 171, इंदौर, मध्य प्रदेश
FAQ | मध्यप्रदेश में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मध्यप्रदेश अच्छे से घूमने के लिए आपको कम से कम 2 से 3 दिन का समय लग जाएगाI
मध्य प्रदेश अच्छे से घूमने के लिए आपको कम से कम 10 हजार रुपयों की जरूरत होगी, तभी आप यहाँ अच्छे से घूम पाएंगेI
वैसे तो आप मध्यप्रदेश घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर दिसंबर तक का महीना होता हैI
मध्यप्रदेश में रहने के लिए आपको कई अच्छे-अच्छे और सस्ते होटल आराम से मिल जाएँगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार होटल का चुनाव बड़े आराम से कर सकते हैंI
मध्य प्रदेश में आप रात के समय यहाँ के कुछ प्रसिद्ध स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैंI
मध्यप्रदेश में आप यहाँ के प्रसिद्ध मंदिरों में घूमने के लिए जा सकते हैंI साथ ही रात के समय आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI यहाँ का खाना काफी टेस्टी होता हैI
