कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे: Ear Pain Remedy
Ear Pain Remedy

Ear Pain Remedy: कई बार कान में काफी तेज दर्द या खुजली महसूस होती है, जिसके लिए डॉक्टर एंटी बायोटिक खाने की सलाह देते हैं।

कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है। हम सभी ने इसे कभी ना कभी अवश्य अनुभव किया है। आमतौर पर, ऐसा कान में होने वाले संक्रमण के कारण हो सकता है, जिसके कारण हम कान में तेजी से खुजली करते हैं या फिर कान में इयरबड, माचिस की तीली या चाबी आदि का इस्तेमाल करते हैं, जिससे समस्या बद से बदतर हो जाती है। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा हुआ हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कान में दर्द व खुजली की समस्या को दूर करने के लिए कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं-

Also read: इन नुस्खों से कान के दर्द और खुजली से मिलेगी निजात: Ear Infection Remedies


अगर आपको कान में दर्द हो रहा है तो ऐसे में आप कोल्ड या वार्म कंप्रेस का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप एक कपड़े को ठंडे या गर्म
पानी में भिगोएं। आप उसे निचोड़ें और फिर उसे उस कान के ऊपर रखें। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।


आपको शायद पता ना हो, लेकिन च्युइंगगम भी कान के दर्द को दूर करने में मददगार है। खासतौर से, अगर आप एक हवाई जहाज पर हैं या आप किसी ऊंचाई पर गाड़ी चला रहे हैं तो आपके कान में हवा के दबाव में बदलाव से दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में आप च्युइंगगम चबाएं। यह उस दबाव को कम करने और आपके दर्द के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।


एलोवेरा को हम सभी ने कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया है। लेकिन आपको शायद पता ना हो कि यह कान की खुजली की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा ना केवल पीएच संतुलन को वापस लाने में मदद कर सकता है, बल्कि यह इनर इयर टिश्यूज की सूजन को भी शांत करता है। आप एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर अपने कानों में डालने के लिए ड्रॉपर का इस्तेमाल करें। 


कान में खुजली या दर्द होने पर गुनगुने तेल का इस्तेमाल करना एक बेहद ही अच्छा उपाय है। आप ऑलिव ऑयल, टी ट्री ऑयल या नारियल के तेल को गर्म करके अपने कानों में डालें। हालांकि यह सुनिश्चित कर लें कि यह इतना गर्म न हो कि इससे आपकी स्किन ही जल जाए या फिर उससे आपकी कान की स्किन को नुकसान हो।

Ear Pain Remedy
Tulsi remedy

तुलसी एक ऐसी हर्ब है, जिसे उसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। तुलसी एंटी-ऑक्सीडेंट में उच्च है और इसमें शक्तिशाली जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं। इसलिए आप कान की समस्या को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल करें। आप तुलसी का उपयोग करने के लिए पांच तुलसी के पत्तों को बहुत धीरे से पीसकर रस निकाल लें। तुलसी के रस को प्रभावित कान पर और उसके आसपास लगाएं। सावधान रहें कि कोई भी रस आपके इयर कैनल में न जाए। आप चाहें तो तुलसी के तेल की कुछ बूंदों को नारियल के तेल के साथ मिक्स करें। आप कॉटन बॉल की मदद से अपने कान पर लगाएं।


कई बार कान में खुजली का एक कारण अतिरिक्त ईयरवैक्स भी होता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने का एक सबसे अच्छा तरीका है, गर्म पानी से उसे फ्लश करना। पानी के कारण ईयरवैक्स आसानी से बाहर निकल जाएगी। हालांकि, यह सुनिश्चित करें कि केवल डिस्टिल्ड वाटर का ही उपयोग करें। कभी भी आप नल के पानी का इस्तेमाल ना करें।

नोट: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए लिखा गया है। गृहलक्ष्मी किसी भी उपाय से इलाज होने का पूर्ण रूप से दावा नहीं करता है। किसी भी उपाय या रेमिडी को अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।