A woman pressing her ear, which appears red on the side.
You can get rid of ear pain using these remedies

Summary: सर्द हवाओं से कान में दर्द? दादी माँ के भरोसेमंद नुस्ख़े आएँगे काम

सर्दियों में ठंडी हवा, संक्रमण और वैक्स जमने के कारण अक्सर कान में दर्द और सूजन जैसी समस्याएँ बढ़ जाती हैं। ऐसे में दादी–नानी के घरेलू नुस्ख़े जैसे गर्म तेल, भाप, तुलसी का रस, गर्म सेक और एलोवेरा तुरंत राहत देने में मदद करते हैं।

Remedies for Ear Pain: सर्दियों में कान के दर्द से हैं परेशान? दादी माँ के ये नुस्ख़ें आएँगे आपके काम सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई लोगों को कान में दर्द, जलन, बंद होने की समस्या या हल्की सूजन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ठंडी हवाएँ, संक्रमण, नाक-जुकाम या वैक्स जमना, ये सब मिलकर कान को संवेदनशील बना देते हैं। ऐसे समय में दादी–नानी के परखे हुए घरेलू नुस्खे बहुत राहत देते हैं, क्योंकि ये न सिर्फ सुरक्षित होते हैं बल्कि तुरंत आराम भी देते हैं। अगर आप या घर में कोई इस मौसम में कान दर्द से परेशान है, तो दादी माँ के ये आसान नुस्ख़े आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

गर्म तेल

सरसों, तिल या नारियल के तेल को हल्का गुनगुना कर एक-दो बूंद कान में डाल लें। यह कान के अंदर जमा वैक्स को नरम करता है। इससे दर्द कम होता है। ध्यान रखें तेल बहुत गरम न हो। अगर पस या ज्यादा सूजन है, तो इस तरीक़े को अपनाने से बचें। अगर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें लहसुन डाल लें क्योंकि लहसुन में प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो
कान के दर्द को काफी कम करता है और बैक्टीरियल संक्रमण में राहत देता है।

अजवाइन की भाप

सर्दियों में नाक बंद होने के कारण कान में भी दबाव बनता है। अजवाइन या सादी भाप लेना कान के अंदर के प्रेशर को कम करके दर्द को घटाता है। भाप कान खोलने में मदद करती है और दर्द व भारीपन कम करती है।

तुलसी के पत्ते

Close-up of fresh tulsi (holy basil) leaves with clear details.
What is the right method and rule of Tulsi worship?

तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट गुण भरपूर होते हैं, जो कान के दर्द और हल्की सूजन में आराम देते हैं। तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसे कान के आसपास के हिस्से पर लगाएँ—ध्यान रखें कि इसे सीधे कान के अंदर न डालें। चाहें तो तुलसी के रस को थोड़ा नारियल तेल मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं। यह दादी–नानी का बहुत ही भरोसेमंद और सुरक्षित नुस्खा माना जाता है।

गर्म कपड़े का सेक

हल्का गरम कपड़ा या गर्म पानी की बोतल कान के बाहरी हिस्से पर लगाने से दर्द तुरंत कम होने लगता है। यह रक्त संचार बढ़ाता है और सूजन को कम करता है।

एलोवेरा

Aloe vera leaves placed on a wooden table, with a wooden bowl of aloe vera gel and a spoon beside them.
Aloe vera gel massage

एलोवेरा कान की खुजली और हल्के दर्द से राहत देने का प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद सूजन-रोधी गुण त्वचा को शांत करते हैं। ताज़ा एलोवेरा जेल निकालकर उसे कान के बाहरी हिस्से पर हल्के हाथ से लगाएँ। यह तुरंत ठंडक और आराम देता है और कान की नाजुक त्वचा की सुरक्षा भी करता है।

प्याज का रस

प्याज एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है। इसको गर्म करके उसका हल्का गुनगुना रस 1 बूंद कान में डालने से कान दर्द में राहत मिलती है।

ठंडी हवा से कान की सुरक्षा करें

सर्द हवाएँ कान के दर्द की सबसे बड़ी वजह हैं। घर से बाहर निकलते समय टोपी, स्कार्फ या कान कवर का उपयोग करें। इससे कान ठंड के सीधे संपर्क में नहीं आते और दर्द कम होता है।

Woman in winter clothes blowing sparkling snow from her gloved hand.
Cover your ears by cap

इन घरेलू नुस्ख़ों से आप कान के दर्द से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...