20+ मसूरी में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mussoorie Me Ghumne ki Best Jagah

मसूरी में घूमने के लिए 20 सबसे खूबसूरत जगह

आइए आज मसूरी और यहाँ के खास प्रसिद्ध स्थानों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि जब आप यहाँ आएं तो घूमने का भरपूर लुफ्त अच्छे से उठा सकेंI

Mussoorie Me Ghumne ki Best Jagah: उत्तराखंड की गोद में बसा मसूरी शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता हैI मसूरी मुख्य रूप से एक हिल स्टेशन है और इसे ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता हैI यह शहर हनीमून मनाने से लेकर परिवार के साथ छुट्टियाँ बिताने के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल हैI यहाँ घूमने आने पर यहाँ की खूबसूरत वादियां, प्राकृतिक खूबसूरती, झरने और स्वादिष्ट भोजन सभी पर्यटकों का दिल जीत लेते हैंI मसूरी में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहाँ घूमने का एक सुखद और अनोखा अनुभव प्राप्त होता हैI आइए आज मसूरी और यहाँ के खास प्रसिद्ध स्थानों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि जब आप यहाँ आएं तो घूमने का भरपूर लुफ्त अच्छे से उठा सकेंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
मसूरी झील (Mussoorie Lake) 7
कैमल बैक रोड (Camel Back Road) 2.1
केम्प्टी फॉल्स मसूरी (Kempty Falls Mussoorie)  14.7
माल रोड (Mall Road) 16
मोसी फॉल (Mossy fall) 6
गन हिल (Gun Hill) 1.3
लाल टिब्बा (Lal Tibba) 7.5
लाइब्रेरी बाज़ार (Library Bazaar) 71
हैप्पी वैली (Happy valley) 2.8
जॉर्ज एवरेस्ट हाउस (George Everest House) 5.4
कंपनी गार्डन (Company garden) 3
सिस्टर्स बाजार (Sisters Bazaar) 7.5
मसूरी एडवेंचर पार्क (Mussoorie Adventure park) 16
लंढौर बाजार (Landour bazaar) 4.9
दलाई हिल्स (Dalai Hills) 3.3
क्राइस्ट चर्च (Christ Church) 400m
बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी (Benog Wildlife Sanctuary) 6.3
झरीपानी फॉल्स (Jharipani Falls) 8.7
ज्वाला देवी मंदिर (Jwala Devi Temple) 6.8
चार दुकान (chaar Dukan) 6.6
20+ मसूरी में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mussoorie Me Ghumne ki Best Jagah
Mussoorie Lake

मसूरी में घूमने के लिए ‘मसूरी झील’ एक बहुत ही खूबसूरत जगह हैI इसकी दूरी मुख्य शहर से लगभग 6 किलोमीटर की हैI दरअसल यह एक प्राकृतिक झील नहीं है, बल्कि यह एक कृत्रिम झील हैI मसूरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसका निर्माण मसूरी झील सिटी बोर्ड के द्वारा किया गया हैI यह जगह साल भर खुली रहती हैI यहाँ पर आप नौकायन का आनन्द भी ले सकते हैंI

यह जगह सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक खुली रहती हैI यहाँ प्रति व्यक्ति 15 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI अगर आप यहाँ पर बोट राइड और अन्य गतिविधियों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अलग से शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Camel Back Road
Camel Back Road

लाइब्रेरी पॉइंट से कुलेरी बाजार तक एक लंबी सड़क जाती है, जिसकी लम्बाई लगभग 3 किलोमीटर की है और यह रास्ता काफी उबड़ खाबड़ भरा है, जिसकी वजह से जब आप इस सड़क पर सफर करते हैं तो आपको एक तरह से ऊंट की सवारी करने के जैसा अनुभव प्राप्त होता हैI यही कारण है कि इस जगह का नाम कैमल बैक रोड पड़ा हैI इस जगह पर पर्यटक आना काफी ज्यादा पसंद करते हैंI यह जगह सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए खास रूप से जाना जाता हैI

यहाँ आने पर आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Kempty Falls Mussoorie
Kempty Falls Mussoorie

केंपटी फॉल्स मसूरी का सबसे प्रसिद्ध झरना हैI समुद्र तल से केम्प्टी फॉल्स की ऊंचाई 4500 फीट है और यह शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर हैI यह खूबसूरत झरना चारों तरफ ऊंची-ऊंची चट्टानों और दुकानों से भी घिरा हुआ हैI यहाँ आने पर आप इस झरने में नहाने का आनंद भी उठा सकते हैंI

यह सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI यहाँ पर आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन अगर आप रोपवे का इस्तेमाल करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 120 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Mall Road
Mall Road

मसूरी शहर में स्थित माल रोड पैदल घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह हैI अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप अपने पार्टनर के साथ शाम में लॉन्ग वॉक करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट जगह हैI यहाँ आपको खरीदारी करने के लिए कई अच्छी-अच्छी दुकानें मिलेंगी और यहाँ आपको कई सारे होटल भी मिलेंगे, जहाँ आप देश के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

यहाँ आने पर आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक कभी भी आ सकते हैंI

Mossy fall
Mossy fall

मसूरी में देखने के लिए मोसी फॉल एक बहुत ही खूबसूरत जगह हैI यह फॉल मसूरी शहर के घने जंगलों के बीच में स्थित है और यह फॉल लगभग 145 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता हैI यह फॉल लगभग 6 अलग-अलग भागों में बांटा हुआ है जिसकी वजह से आप इस फॉल को एक बार में नहीं देख पाते हैं, इसे पूरा देखने के लिए आपको चारों तरफ पैदल घूमना पड़ता हैI

यहाँ किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ दिन में किसी भी समय आ सकते हैंI

Gun Hill
Gun Hill

गन हिल एक ऐसी जगह है जहाँ पहले के समय में स्थानीय निवासियों को समय बताने के लिए गन से फायर किया जाता थाI यह फायर लगभग दोपहर के 12 बजे  किया जाता था, जिससे काम करने वालों को समय का पता चलता थाI इसी वजह से इस जगह का नाम गन हिल पड़ा हैI लेकिन अब आपको यहाँ कोई गन देखने को नहीं मिलेगाI

यहाँ आपको किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक कभी भी आ सकते हैंI

Lal Tibba
Lal Tibba

लाल टिब्बा, मसूरी शहर की सबसे ऊंची चोटी हैI यहाँ पर पर्यटक खासतौर पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए आते हैंI पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहाँ की नगरपालिका ने यहाँ एक जापानी दूरबीन भी स्थापित करवाई है, जिसकी सहायता से पर्यटक यहाँ से हिमालय में स्थित अन्य पर्वत श्रेणियां जैसे केदारनाथ, बंदरपूंछ, बद्रीनाथ को आराम से देख पाते हैंI

यहाँ प्रवेश करने के लिए आपको 50 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह के 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक आ सकते हैंI

Library Bazaar
Library Bazaar

मसूरी में लाइब्रेरी बाज़ार यहाँ के मुख्य बस स्टैंड के पास है, जहाँ पर गांधी जी की एक प्रतिमा भी बनी हुई है, जिसकी वजह से इस जगह को गांधी चौक के नाम से भी जाना जाता हैI लाइब्रेरी बाजार के आस-पास कुछ पुराने धार्मिक स्थल भी बने हुए हैं, जब आप यहाँ जाएं तो इस जगहों को भी जरूर देखेंI

यहाँ किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह जगह सुबह के 9 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खुला रहता हैI

Happy valley
Happy valley

अगर आप मसूरी में हिमालय की खूबसूरत वादियों को देखना चाहते है तो आपको हैप्पी वैली देखने एक बार जरूर जाना चाहिएI यह जगह यहाँ पर बने नगर निगम गार्डन, आईएएस अकादमी, प्राचीन तिब्बती मंदिरों के लिए खास रूप से प्रसिद्ध हैI

यहाँ प्रवेश एकदम निशुल्क हैI आपको यहाँ पर कोई भी भुगतान नहीं करना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह के 8 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक आ सकते हैंI

George Everest House
George Everest House

सर जॉर्ज एवरेस्ट को माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई का अध्ययन करते समय मसूरी शहर इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने अपने जीवन के बाकी 30 साल इसी शहर में गुजार दियाI यहाँ आने के बाद आपको सर जॉर्ज के जीवन और उनकी जीवन शैली के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगाI सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, लाइब्रेरी बाजार से तक़रीबन 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI

यहाँ किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, आप इस जगह को निशुल्क देख सकते हैंI यह सुबह के 8 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI

Company garden
Company garden

कंपनी गार्डन एक तरह का एम्यूज़मेंट पार्क है, जहां आपको रंग-बिरंगे फूलों की लगभग 800 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलेगी और यहाँ बच्चों के खेलने-कूदने के लिए भी कई सारी एक्टिविटीज उपलब्ध हैंI साथ ही यहाँ पर आप नौका विहार का आनंद भी उठा सकते हैंI

कंपनी गार्डन में आपको प्रति व्यक्ति 18 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यह जगह सुबह के 9 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खुला रहता हैI

Sisters Bazaar
Sisters Bazaar

मसूरी में अगर आप घूमने के दौरान यहाँ की स्थानीय वस्तुओं को खरीदना चाहते हैं तो सिस्टर्स बाजार से खरीदारी जरूर करेंI यहाँ आपको काफी अच्छी-अच्छी चीजें सस्ते दामों पर मिल जाएंगी, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को उपहार में दे सकती हैंI

यह एक बाजार है और यहाँ किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह बाजार सुबह के 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खुला हुआ रहता हैI

Mussoorie Adventure park
Mussoorie Adventure park

अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है तो मसूरी के इस एडवेंचर पार्क में जरूर जाएँI इस पार्क में आप वैली क्रॉसिंग, जिप लाइन, स्काई वॉक, जिप स्विंग, सुपरमैन राइड, स्पाइडरमैन, कमांडो ब्रिज, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते हैंI

यहाँ आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता है और इसकी शुरुआत 250 रूपए से होती हैI यह जगह सुबह के 9:30 बजे से लेकर रात के 7 बजे तक खुला रहता हैI

Landour bazaar
Landour bazaar

मसूरी के प्रसिद्ध मॉल रोड से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर लंढौर बाजार स्थित हैI इस बाजार में आपको स्थानीय हस्त शिल्प से निर्मित कई खूबसूरत वस्तुएं  मिल जाएगीI जब आप लंढौर बाजार जाएंगे तो यहाँ आपको ब्रिटिश जमाने की कई पुरानी इमारतें भी देखने को मिलेंगीI

इस बाजार में आने के लिए आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Dalai Hills
Dalai Hills

मसूरी में अगर आप बेहद शांत और खूबसूरत जगह पर थोड़ी देर फुर्सत से बिताना चाहते हैं तो दलाई हिल्स पर घूमने जरूर जाएँI यह जगह परिवार के साथ पिकनिक मनाने और कैंपिंग करने के लिए भी एक अच्छी जगह हैI

दलाई हिल्स देखने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Christ Church
Christ Church

यह चर्च मसूरी का काफी प्राचीन चर्च हैI इस चर्च का निर्माण ब्रिटिशों के द्वारा किया गया थाI इस चर्च में आपको गोथिक शैली की शानदार वास्तुकला देखने को मिलती हैI साथ ही चर्च के दीवारों पर और अंदर के हिस्सों में काफी खूबसूरत सजावट भी की गई हैI

यहाँ आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Benog Wildlife Sanctuary
Benog Wildlife Sanctuary

मसूरी में बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी एक बहुत ही लोकप्रिय जगह हैI इस सेंचुरी में कई लुप्तप्राय जानवर और पक्षी देखने को मिलते हैंI यह सेंचुरी चारों तरफ से चिढ़ के पेड़ों से भरा हुआ है और यहाँ से हिमालय की चोटियों का ढलान भी दिखाई देता हैI

यहाँ भारतीय पर्यटकों के लिए 150 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI

Jharipani Falls
Jharipani Falls

मसूरी में देखने के लिए झरीपानी फॉल्स एक बहुत ही खूबसूरत जगह हैI यहाँ पर आप कई रोमांचकारी गतिविधियों का लुफ्त भी उठा सकते हैंI यहाँ पर आपको शिवालिक पर्वत श्रेणी का बेहद ही खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है, जिसे देखने के बाद आप इसकी खूबसूरती में खो जाते हैंI

यहाँ किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI

Jwala Devi Temple
Jwala Devi Temple

मसूरी में ज्वाला देवी मंदिर लगभग 2104 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैI इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आपको लगभग 2 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती हैI यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है और माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ आते हैंI

यहाँ माँ दुर्गा के दर्शन के लिए किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

chaar Dukan
chaar Dukan

चार दुकान मसूरी के खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित एक खूबसूरत रेस्टोरेंट है, जहाँ आप मसूरी के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैंI यहाँ पर पर्यटकों की काफी ज्यादा भीड़ लगती हैI मसूरी घूमने के बाद पर्यटक यहाँ अपनी थकान मिटाने के लिए खासतौर पर आते हैंI

यह एक रेस्टोरेंट है, यहाँ प्रवेश शुल्क नहीं लगता है लेकिन आप यहाँ खाने के लिए जो भी चीजें आर्डर करते हैं आपको इसका भुगतान करना पड़ता हैI

अधिकांश पर्यटक मई और जून के महीनों में मसूरी घूमना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है और गर्मियों में हील स्टेशन घूमने में काफी मजा आता हैI इसके अलावा आप यहाँ अक्टूबर से जनवरी के महीने में भी आ सकते हैंI सर्दियों के मौसम में हील स्टेशन पर घूमने का अपना ही मजा होता हैI

सड़क मार्ग से- मसूरी सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैI आप बस या फिर अपनी गाड़ी से आराम से मसूरी पहुँच सकते हैंI

रेल मार्ग से – मसूरी का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन देहरादून है, जो मसूरी से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर हैI देहरादून के अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार भी यहाँ का नज़दीकी रेलवे स्टेशन हैI यहाँ पहुँच कर आगे के लिए आपको बस या फिर टैक्सी सेवा का उपयोग करना पड़ता हैI

हवाई मार्ग से- मसूरी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है, जो मसूरी से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर हैI यहाँ पहुँचने के बाद आगे के लिए आपको टैक्सी सेवा का उपयोग करना पड़ता हैI

न्यू केम्प्टी होटल

केम्प्टी फ़ॉल रिसॉर्ट, केम्प्टी, मसूरी, उत्तराखंड, भारत

केम्प्टी रिट्रीट

केम्पटी फ़ॉल रिज़ॉर्ट, केम्पटी, मसूरी, उत्तराखंड

ग्रैंड रिवर मसूरी

केम्प्टी रोड, बंगलो की कंडी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड, भारत

FAQ | मसूरी में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसूरी घूमने में कितना दिन लगता है?

मसूरी आप 1 से 2 दिन में अच्छी तरह से आराम से घूम सकते हैंI

मसूरी घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप कम बजट मसूरी में घूमना चाहते हैं तो आप 3000 रूपए में मसूरी अच्छे से घूम सकते हैंI

मसूरी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मसूरी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मई-जून और अक्टूबर से जनवरी के बीच का महीना होता हैI इस दौरान यहाँ का मौसम काफी ज्यादा अच्छा होता है, जिससे आपको यहाँ घूमने में काफी आसानी होती हैI  

मुझे मसूरी में कहाँ रहना चाहिए?

मसूरी में आपको कई सस्ते और महंगे अच्छे-अच्छे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार इन होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय मसूरी में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

मसूरी में आप रात के समय माल रोड में घूमने का आनंद ले सकते हैंI रात के समय यहाँ का मौसम काफी ज्यादा सुहावना होता है और यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में मसूरी में क्या कर सकते हैं?

मसूरी में आप रात के समय इस शहर की खूबसूरती देख सकते हैं और यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...