दिल्ली से ज्यादा दूर जाने की नहीं है जरूरत घूमने के लिए
दिल्ली के पास की कुछ जगह बताने जा रहे हैं, जहां आपको गर्मी से तो राहत मिलेगी ही साथ ही यहां कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
Cool Places Near Delhi: देश में दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां हर मौसम का एक अपना रंग है। यहां ठंड और गर्मी दोनों ही मौसम अपने पीक पर रहता है, और जब यह शहर अच्छे मौसम में होता है तो दुनिया भर के पर्यटकों का स्वागत करता है। वहीं दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए यहां के लोग ठंडी जगहों पर अपनी छुट्टियां प्लान करते हैं। अगर आप भी दिल्ली की भयंकर गर्मी से राहत चाहते हैं, तो आपको दिल्ली से दूर जाने की कोई जरूरत नहीं, हम आपको हॉलीडे प्लान करने के लिए दिल्ली के पास की कुछ जगह बताने जा रहे हैं, जहां आपको गर्मी से तो राहत मिलेगी ही साथ ही यहां कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं, जो आपके ट्रिप को यादगार बना देगा।
लैंसडाउन

लैंसडाउन के बेहद खूबसूरत जगह है, जहां ओक और हरे-भरे देवदार के जंगल इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। यह दिल्ली के पास सबसे अधिक पसंद किया जाने वाली जगह है। लैंसडाउन अपनी व्यापक सुंदरता और भव्यता के लिए जाना जाता है। दिल्ली से 246 किमी की दूरी पर स्थित लैंसडाउन दिल्ली के लोगों के लिए एक परफेक्ट हॉलिडे लोकेशन है।
शिवालिक

हिमाचल और हरियाणा की राज्य सीमा पर स्थित शिवालिक एक शानदार पर्यटन स्थल है। देश में सबसे बड़ी फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट के रूप में जाना जाता है, दिल्ली से इसकी दूरी की बात करें तो यह 270 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां आप केबल कार की सवारी, ट्रेकिंग, दर्शनीय स्थल आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां घुमने के जगह कसौली, पिंजौर, दगशाई हैं।
मनाली

जब भी गर्मी से राहत की बात आती है, तो हमारे मन में पहला नाम मनाली ही आता है। दिल्ली से 520 किमी दूरी पर स्थित मनाली वैसे तो हर मौसम में पर्यटकों का स्वागत करता है, लेकिन गर्मी के मौसम में लोग यहां खूब आते हैं। यह एक अनूठा पर्यटन स्थल है, यहां का सुंदर परिदृश्य और शांत वातावरण शांति देता है। यहां पर ट्रेकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग, मंदिर दर्शन बहुत प्रसिद्ध है। इसके साथ ही आप रोहतांग दर्रा, तिब्बती मठ, ब्यास कुंड जा सकते हैं। गर्मियों में दिल्ली के पास घूमने के स्थानों में मनाली एक बेहतर विकल्प है।
शिमला

खूबसूरत पहाड़ों और हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित शिमला दिल्ली वालों के लिए एक बेहतर पर्यटन स्थलों में से एक है। जहां लोग गर्मी से राहत पाने पहुंच जाते हैं। यहां आपको प्रकृति का सबसे अच्छा आनंद मिलता है। यहां का नजारा, तेज हवाएं और बर्फबारी हर किसी का दिल मोह लेती है। दिल्ली से महज 340 किमी की दूरी पर स्थित शिमला में आप रिज वॉक, हाइकिंग और ट्रेकिंग के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं। वहीं मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, कुफरी, ग्रीन वैली घुमकर आपका दिल बेहद खुश हो जाएगा।
मसूरी

शानदार हिल स्टेशन यमुनोत्री और गंगोत्री वाला मसूरी आपके लिए गर्मी से राहत पाने में मदद करता है। समुद्र तल से 1900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मसूरी समय के साथ घूमने के शौकीनों के लिए पहली पसंद बन गया है। दिल्ली मसूरी की दूरी NH 334 के माध्यम से 300 किमी है। लोग यहां के खूबसूरत वादियों में खो जाते हैं। मसूरी में आप केम्प्टी फॉल्स, कंपनी गार्डन आदि जैसी जगह जा सकते हैं।