मसूरी में घूमने के लिए 20 सबसे खूबसूरत जगह
आइए आज मसूरी और यहाँ के खास प्रसिद्ध स्थानों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि जब आप यहाँ आएं तो घूमने का भरपूर लुफ्त अच्छे से उठा सकेंI
Mussoorie Me Ghumne ki Best Jagah: उत्तराखंड की गोद में बसा मसूरी शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता हैI मसूरी मुख्य रूप से एक हिल स्टेशन है और इसे ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता हैI यह शहर हनीमून मनाने से लेकर परिवार के साथ छुट्टियाँ बिताने के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल हैI यहाँ घूमने आने पर यहाँ की खूबसूरत वादियां, प्राकृतिक खूबसूरती, झरने और स्वादिष्ट भोजन सभी पर्यटकों का दिल जीत लेते हैंI मसूरी में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहाँ घूमने का एक सुखद और अनोखा अनुभव प्राप्त होता हैI आइए आज मसूरी और यहाँ के खास प्रसिद्ध स्थानों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि जब आप यहाँ आएं तो घूमने का भरपूर लुफ्त अच्छे से उठा सकेंI
मसूरी में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह- Famous Places in Mussoorie
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| मसूरी झील (Mussoorie Lake) | 7 |
| कैमल बैक रोड (Camel Back Road) | 2.1 |
| केम्प्टी फॉल्स मसूरी (Kempty Falls Mussoorie) | 14.7 |
| माल रोड (Mall Road) | 16 |
| मोसी फॉल (Mossy fall) | 6 |
| गन हिल (Gun Hill) | 1.3 |
| लाल टिब्बा (Lal Tibba) | 7.5 |
| लाइब्रेरी बाज़ार (Library Bazaar) | 71 |
| हैप्पी वैली (Happy valley) | 2.8 |
| जॉर्ज एवरेस्ट हाउस (George Everest House) | 5.4 |
| कंपनी गार्डन (Company garden) | 3 |
| सिस्टर्स बाजार (Sisters Bazaar) | 7.5 |
| मसूरी एडवेंचर पार्क (Mussoorie Adventure park) | 16 |
| लंढौर बाजार (Landour bazaar) | 4.9 |
| दलाई हिल्स (Dalai Hills) | 3.3 |
| क्राइस्ट चर्च (Christ Church) | 400m |
| बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी (Benog Wildlife Sanctuary) | 6.3 |
| झरीपानी फॉल्स (Jharipani Falls) | 8.7 |
| ज्वाला देवी मंदिर (Jwala Devi Temple) | 6.8 |
| चार दुकान (chaar Dukan) | 6.6 |
मसूरी झील (Mussoorie Lake)

मसूरी में घूमने के लिए ‘मसूरी झील’ एक बहुत ही खूबसूरत जगह हैI इसकी दूरी मुख्य शहर से लगभग 6 किलोमीटर की हैI दरअसल यह एक प्राकृतिक झील नहीं है, बल्कि यह एक कृत्रिम झील हैI मसूरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसका निर्माण मसूरी झील सिटी बोर्ड के द्वारा किया गया हैI यह जगह साल भर खुली रहती हैI यहाँ पर आप नौकायन का आनन्द भी ले सकते हैंI
प्रवेश शुल्क
यह जगह सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक खुली रहती हैI यहाँ प्रति व्यक्ति 15 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI अगर आप यहाँ पर बोट राइड और अन्य गतिविधियों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अलग से शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI
कैमल बैक रोड (Camel Back Road)

लाइब्रेरी पॉइंट से कुलेरी बाजार तक एक लंबी सड़क जाती है, जिसकी लम्बाई लगभग 3 किलोमीटर की है और यह रास्ता काफी उबड़ खाबड़ भरा है, जिसकी वजह से जब आप इस सड़क पर सफर करते हैं तो आपको एक तरह से ऊंट की सवारी करने के जैसा अनुभव प्राप्त होता हैI यही कारण है कि इस जगह का नाम कैमल बैक रोड पड़ा हैI इस जगह पर पर्यटक आना काफी ज्यादा पसंद करते हैंI यह जगह सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए खास रूप से जाना जाता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने पर आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI
केम्प्टी फॉल्स (Kempty Falls)

केंपटी फॉल्स मसूरी का सबसे प्रसिद्ध झरना हैI समुद्र तल से केम्प्टी फॉल्स की ऊंचाई 4500 फीट है और यह शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर हैI यह खूबसूरत झरना चारों तरफ ऊंची-ऊंची चट्टानों और दुकानों से भी घिरा हुआ हैI यहाँ आने पर आप इस झरने में नहाने का आनंद भी उठा सकते हैंI
प्रवेश शुल्क
यह सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI यहाँ पर आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन अगर आप रोपवे का इस्तेमाल करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 120 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI
माल रोड (Mall Road)

मसूरी शहर में स्थित माल रोड पैदल घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह हैI अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप अपने पार्टनर के साथ शाम में लॉन्ग वॉक करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट जगह हैI यहाँ आपको खरीदारी करने के लिए कई अच्छी-अच्छी दुकानें मिलेंगी और यहाँ आपको कई सारे होटल भी मिलेंगे, जहाँ आप देश के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने पर आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक कभी भी आ सकते हैंI
मोसी फॉल (Mossy fall)

मसूरी में देखने के लिए मोसी फॉल एक बहुत ही खूबसूरत जगह हैI यह फॉल मसूरी शहर के घने जंगलों के बीच में स्थित है और यह फॉल लगभग 145 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता हैI यह फॉल लगभग 6 अलग-अलग भागों में बांटा हुआ है जिसकी वजह से आप इस फॉल को एक बार में नहीं देख पाते हैं, इसे पूरा देखने के लिए आपको चारों तरफ पैदल घूमना पड़ता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ दिन में किसी भी समय आ सकते हैंI
गन हिल (Gun Hill)

गन हिल एक ऐसी जगह है जहाँ पहले के समय में स्थानीय निवासियों को समय बताने के लिए गन से फायर किया जाता थाI यह फायर लगभग दोपहर के 12 बजे किया जाता था, जिससे काम करने वालों को समय का पता चलता थाI इसी वजह से इस जगह का नाम गन हिल पड़ा हैI लेकिन अब आपको यहाँ कोई गन देखने को नहीं मिलेगाI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आपको किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक कभी भी आ सकते हैंI
लाल टिब्बा (Lal Tibba)

लाल टिब्बा, मसूरी शहर की सबसे ऊंची चोटी हैI यहाँ पर पर्यटक खासतौर पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए आते हैंI पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहाँ की नगरपालिका ने यहाँ एक जापानी दूरबीन भी स्थापित करवाई है, जिसकी सहायता से पर्यटक यहाँ से हिमालय में स्थित अन्य पर्वत श्रेणियां जैसे केदारनाथ, बंदरपूंछ, बद्रीनाथ को आराम से देख पाते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश करने के लिए आपको 50 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह के 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक आ सकते हैंI
लाइब्रेरी बाज़ार (Library Bazaar)

मसूरी में लाइब्रेरी बाज़ार यहाँ के मुख्य बस स्टैंड के पास है, जहाँ पर गांधी जी की एक प्रतिमा भी बनी हुई है, जिसकी वजह से इस जगह को गांधी चौक के नाम से भी जाना जाता हैI लाइब्रेरी बाजार के आस-पास कुछ पुराने धार्मिक स्थल भी बने हुए हैं, जब आप यहाँ जाएं तो इस जगहों को भी जरूर देखेंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह जगह सुबह के 9 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खुला रहता हैI
हैप्पी वैली (Happy valley)

अगर आप मसूरी में हिमालय की खूबसूरत वादियों को देखना चाहते है तो आपको हैप्पी वैली देखने एक बार जरूर जाना चाहिएI यह जगह यहाँ पर बने नगर निगम गार्डन, आईएएस अकादमी, प्राचीन तिब्बती मंदिरों के लिए खास रूप से प्रसिद्ध हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश एकदम निशुल्क हैI आपको यहाँ पर कोई भी भुगतान नहीं करना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह के 8 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक आ सकते हैंI
जॉर्ज एवरेस्ट हाउस (George Everest House)

सर जॉर्ज एवरेस्ट को माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई का अध्ययन करते समय मसूरी शहर इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने अपने जीवन के बाकी 30 साल इसी शहर में गुजार दियाI यहाँ आने के बाद आपको सर जॉर्ज के जीवन और उनकी जीवन शैली के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगाI सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, लाइब्रेरी बाजार से तक़रीबन 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, आप इस जगह को निशुल्क देख सकते हैंI यह सुबह के 8 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI
कंपनी गार्डन (Company garden)

कंपनी गार्डन एक तरह का एम्यूज़मेंट पार्क है, जहां आपको रंग-बिरंगे फूलों की लगभग 800 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलेगी और यहाँ बच्चों के खेलने-कूदने के लिए भी कई सारी एक्टिविटीज उपलब्ध हैंI साथ ही यहाँ पर आप नौका विहार का आनंद भी उठा सकते हैंI
प्रवेश शुल्क
कंपनी गार्डन में आपको प्रति व्यक्ति 18 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यह जगह सुबह के 9 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खुला रहता हैI
सिस्टर्स बाजार (Sisters Bazaar)

मसूरी में अगर आप घूमने के दौरान यहाँ की स्थानीय वस्तुओं को खरीदना चाहते हैं तो सिस्टर्स बाजार से खरीदारी जरूर करेंI यहाँ आपको काफी अच्छी-अच्छी चीजें सस्ते दामों पर मिल जाएंगी, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को उपहार में दे सकती हैंI
प्रवेश शुल्क
यह एक बाजार है और यहाँ किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह बाजार सुबह के 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खुला हुआ रहता हैI
मसूरी एडवेंचर पार्क (Mussoorie Adventure park)

अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है तो मसूरी के इस एडवेंचर पार्क में जरूर जाएँI इस पार्क में आप वैली क्रॉसिंग, जिप लाइन, स्काई वॉक, जिप स्विंग, सुपरमैन राइड, स्पाइडरमैन, कमांडो ब्रिज, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता है और इसकी शुरुआत 250 रूपए से होती हैI यह जगह सुबह के 9:30 बजे से लेकर रात के 7 बजे तक खुला रहता हैI
लंढौर बाजार (Landour bazaar)

मसूरी के प्रसिद्ध मॉल रोड से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर लंढौर बाजार स्थित हैI इस बाजार में आपको स्थानीय हस्त शिल्प से निर्मित कई खूबसूरत वस्तुएं मिल जाएगीI जब आप लंढौर बाजार जाएंगे तो यहाँ आपको ब्रिटिश जमाने की कई पुरानी इमारतें भी देखने को मिलेंगीI
प्रवेश शुल्क
इस बाजार में आने के लिए आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI
दलाई हिल्स (Dalai Hills)

मसूरी में अगर आप बेहद शांत और खूबसूरत जगह पर थोड़ी देर फुर्सत से बिताना चाहते हैं तो दलाई हिल्स पर घूमने जरूर जाएँI यह जगह परिवार के साथ पिकनिक मनाने और कैंपिंग करने के लिए भी एक अच्छी जगह हैI
प्रवेश शुल्क
दलाई हिल्स देखने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI
क्राइस्ट चर्च (Christ Church)

यह चर्च मसूरी का काफी प्राचीन चर्च हैI इस चर्च का निर्माण ब्रिटिशों के द्वारा किया गया थाI इस चर्च में आपको गोथिक शैली की शानदार वास्तुकला देखने को मिलती हैI साथ ही चर्च के दीवारों पर और अंदर के हिस्सों में काफी खूबसूरत सजावट भी की गई हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI
बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी (Benog Wildlife Sanctuary)

मसूरी में बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी एक बहुत ही लोकप्रिय जगह हैI इस सेंचुरी में कई लुप्तप्राय जानवर और पक्षी देखने को मिलते हैंI यह सेंचुरी चारों तरफ से चिढ़ के पेड़ों से भरा हुआ है और यहाँ से हिमालय की चोटियों का ढलान भी दिखाई देता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ भारतीय पर्यटकों के लिए 150 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI
झरीपानी फॉल्स (Jharipani Falls)

मसूरी में देखने के लिए झरीपानी फॉल्स एक बहुत ही खूबसूरत जगह हैI यहाँ पर आप कई रोमांचकारी गतिविधियों का लुफ्त भी उठा सकते हैंI यहाँ पर आपको शिवालिक पर्वत श्रेणी का बेहद ही खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है, जिसे देखने के बाद आप इसकी खूबसूरती में खो जाते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI
ज्वाला देवी मंदिर (Jwala Devi Temple)

मसूरी में ज्वाला देवी मंदिर लगभग 2104 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैI इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आपको लगभग 2 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती हैI यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है और माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ आते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ माँ दुर्गा के दर्शन के लिए किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
चार दुकान (Chaar Dukan)

चार दुकान मसूरी के खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित एक खूबसूरत रेस्टोरेंट है, जहाँ आप मसूरी के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैंI यहाँ पर पर्यटकों की काफी ज्यादा भीड़ लगती हैI मसूरी घूमने के बाद पर्यटक यहाँ अपनी थकान मिटाने के लिए खासतौर पर आते हैंI
प्रवेश शुल्क
यह एक रेस्टोरेंट है, यहाँ प्रवेश शुल्क नहीं लगता है लेकिन आप यहाँ खाने के लिए जो भी चीजें आर्डर करते हैं आपको इसका भुगतान करना पड़ता हैI
मसूरी घूमने का सही समय – Best time to visit Mussoorie
अधिकांश पर्यटक मई और जून के महीनों में मसूरी घूमना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है और गर्मियों में हील स्टेशन घूमने में काफी मजा आता हैI इसके अलावा आप यहाँ अक्टूबर से जनवरी के महीने में भी आ सकते हैंI सर्दियों के मौसम में हील स्टेशन पर घूमने का अपना ही मजा होता हैI
मसूरी कैसे पहुँचे?
सड़क मार्ग से- मसूरी सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैI आप बस या फिर अपनी गाड़ी से आराम से मसूरी पहुँच सकते हैंI
रेल मार्ग से – मसूरी का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन देहरादून है, जो मसूरी से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर हैI देहरादून के अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार भी यहाँ का नज़दीकी रेलवे स्टेशन हैI यहाँ पहुँच कर आगे के लिए आपको बस या फिर टैक्सी सेवा का उपयोग करना पड़ता हैI
हवाई मार्ग से- मसूरी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है, जो मसूरी से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर हैI यहाँ पहुँचने के बाद आगे के लिए आपको टैक्सी सेवा का उपयोग करना पड़ता हैI
मसूरी में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
न्यू केम्प्टी होटल
केम्प्टी फ़ॉल रिसॉर्ट, केम्प्टी, मसूरी, उत्तराखंड, भारत
केम्प्टी रिट्रीट
केम्पटी फ़ॉल रिज़ॉर्ट, केम्पटी, मसूरी, उत्तराखंड
ग्रैंड रिवर मसूरी
केम्प्टी रोड, बंगलो की कंडी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड, भारत
FAQ | मसूरी में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मसूरी आप 1 से 2 दिन में अच्छी तरह से आराम से घूम सकते हैंI
अगर आप कम बजट मसूरी में घूमना चाहते हैं तो आप 3000 रूपए में मसूरी अच्छे से घूम सकते हैंI
मसूरी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मई-जून और अक्टूबर से जनवरी के बीच का महीना होता हैI इस दौरान यहाँ का मौसम काफी ज्यादा अच्छा होता है, जिससे आपको यहाँ घूमने में काफी आसानी होती हैI
मसूरी में आपको कई सस्ते और महंगे अच्छे-अच्छे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार इन होटल का चुनाव कर सकते हैंI
मसूरी में आप रात के समय माल रोड में घूमने का आनंद ले सकते हैंI रात के समय यहाँ का मौसम काफी ज्यादा सुहावना होता है और यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI
मसूरी में आप रात के समय इस शहर की खूबसूरती देख सकते हैं और यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैंI
