शादी की तैयारियों में जितना जरूरी दुल्हन का मेकअप और उसका पूरा लुक जरूरी होता है, उतना ही जरूरी है उसकी बारातियों औऱ दुल्हे राजा के सामने एंट्री। भाइयों द्वारा पकड़े फूलों के चादर के नीचे जब धीरे-धीरे चलते हुए दुल्न सबके सामने आती है, तो ये लम्हा उसके लिए खास होता है। वो नर्वस हो सकती, उत्साह से भरी हो सकती है, सबकी आंखें उसी पर टिकी होती है और ये मौका उसके लिए जीवनभर यादगार बना रहता है।
हमारे देश के कई राज्यों में दुल्हन जयमाल के लिए जब बारातियों के सामने आती है तो उसे उसके भाई फूलों की चादर के नीचे लेकर आते हैं। आजकल फूलों की इन चादरों में भी कई तरह के प्रयोग हो रहे हैं और वो अच्छे भी लगते हैं। जैसे फूल से सजी नेट के दुपट्टे की चादर, ऐसी चादर जो सिर्फ कलीरों से सजी है या कुछ और। अगर आपके घर में कोई वुड बी ब्राइड है, तो इंस्टाग्राम के इन आइडियाज़ को फॉलो करके आप भी दे सकते हैं उन्हें मेहमानों के सामने शानदार एंट्री-
View this post on Instagram
आजकल चादर की जगह इस तरह के डोम, आर्च, टेबल या खाट के जैसे दिखने वाले ऐसे फूलों की चादर का भी चलन है।
View this post on Instagram
