Summary: गोवा में बहन की शादी में रणवीर और दीपिका का जलवा
रणवीर की कजिन बहन की शादी एमन वह गोवा पहुंचे। उनके साथ दीपिका पादुकोण भी थीं। दोनों ने शादी की हर रस्म में भाग लिया।
Ranveer Singh Sister Wedding: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में रणवीर की कजिन बहन की शादी में शामिल हुए, जिसकी झलकियां अब सामने आ रही हैं। एक वीडियो में रणवीर अपनी बहन को फूलों की चादर के नीचे लेकर चलते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में दीपिका और रणवीर बैठे हुए शादी को इन्जॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरहान अवात्रमाणी यानी ओरी ने शेयर किया है।
रणवीर ने फूलों की चादर संग बहन को पहुंचाया मंडप तक
VIDEO:
— Ranveerians Worldwide ❤️ ✨08.09.24 🎀 (@RanveeriansFC) December 3, 2025
Ranveer Singh and his sister bring the gorgeous bride his cousin to the Mandap at her wedding in Goa ❤️ pic.twitter.com/jsDnmdHI8S
शादी का सबसे इमोशनल सीन वह था, जब रणवीर अपनी बहन को फूलों की चादर के नीचे लिए हुए आइल तक लेकर गए। उनके चेहरे पर बहन के लिए ढेर सारा प्यार झलक रहा था। रणवीर के इस लुक को देखकर उनके फैंस के मन में उनके लिए प्यार और बढ़ गया।
हर रस्म में दीपिका और रणवीर ने लिया हिस्सा
ऑनलाइन सामने आए वीडियोज से साफ झलकता है कि रणवीर और दीपिका दोनों ने शादी की हर रस्म में दिल से भाग लिया। चाहे फेरों के दौरान साथ खड़े होना हो या मेहमानों से मिलना, दोनों की मौजूदगी ने समारोह में चार चांद लगा दिए। दीपिका और रणवीर ने गले लगाकर अपनी बहन और ननद को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भी दिया।
रेड कलर की मैचिंग ड्रेस में नजर आए दीपिका और रणवीर
इस शादी में रणवीर और दीपिका दोनों ने मैचिंग रेड ड्रेस पहनी थी, जिसने मेहमानों का खूब ध्यान आकर्षित किया। दीपिका ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ ग्रीन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन सुंदर दिख रहा था। दीपिका ने बाल बांधे थे और गले में खूबसूरत चोकर पहना था। रणवीर ने रेड कलर का कुर्ता पायजामा पहना था। रणवीर ने गले में फूलों की माला पहनी हुई थी।
ओरी ने भी शेयर किया वीडियो
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरहान अवात्रमाणी यानी ओरी ने शेयर किया, जिसमें वह दुल्हन के साथ प्यार भरे पलों का आनंद लेते दिख रहे हैं। इसी क्लिप में रणवीर और दीपिका की झलक भी नजर आई, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आफ्टर पार्टी में छाया रणवीर का अंदाज
शादी की शाम अगर रस्मों से भरी थी तो रात पूरी तरह मस्ती और जश्न की थी। आफ्टर पार्टी में रणवीर ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर खूब डांस किया। दिलचस्प यह था कि जिस गाने पर परिवार थिरक रहा था, वह रणवीर की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रैक था, जो 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के आने वाले प्रोजेक्ट्स
रणवीर सिंह जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आने वाले हैं। आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी। इस एक्शन ड्रामा में रणवीर के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे एक्टर दिखाई देंगे।
वहीं दीपिका पादुकोण हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ भी थे। दीपिका अब सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में सुहाना खान और जयदीप अहलावत भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म AA22xA6 में भी दीपिका नजर आएंगी।
