Ranveer Singh’s ‘Dhurandhar’ OTT release date announced; find out where to watch
Ranveer Singh’s ‘Dhurandhar’ OTT release date announced; find out where to watch

Summary: रणवीर सिंह की धुरंधर ऑनलाइन कब देख पाएंगे? OTT रिलीज़ डेट रिवील

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर है। फिल्म में रणवीर एक RAW एजेंट के रूप में दिखाई देंगे, जो एक खतरनाक मिशन पर जाता है। इसे दो पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा।फिल्म थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स OTT पर भी स्ट्रीम होगी।

Dhurandhar OTT Release: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। दिसंबर में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म ने थिएटर में पहुंचने से पहले ही फैंस में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह बिग-स्केल एक्शन फिल्म हाल ही में अपने नाम को लेकर विवादों में भी फंस गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म के लिए एक्साइटमेंट फैंस का कम नहीं हुआ। फैंस का यह भी सवाल था कि फिल्म किस OTT प्लेटफ़ॉर्म पर किस दिन स्ट्रीम होगी। अब इस सवाल का जवाब भी आ गया है और फिल्म की OTT रिलीज़ डेट का खुलासा कर दिया गया है। चलिए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

एक रिपोर्ट के अनुसार,  फिल्म के OTT राइट्स नेटफ्लिक्स ने अपने पास ले लिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। पहले रिलीज़ डेट को लेकर थोड़ी उलझन थी, लेकिन अब ज़्यादातर रिपोर्ट्स इसी नई तारीख की तरफ इशारा करती हैं। नेटफ्लिक्स पर इसकी लॉन्चिंग एक्सक्लूसिव होगी, यानी फिल्म सीधा दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि धुरंधर फिल्म दो हिस्सों में रिलीज़ की जाएगी। इसका मतलब है कि कहानी इतनी लंबी और बड़ी है कि इसे एक ही फिल्म में पूरा दिखाना मुश्किल था। पहला हिस्सा 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगा। इस भाग में मुख्य कहानी शुरू होगी और दर्शकों को रणवीर सिंह के किरदार और मिशन के बारे में दिखाया जाएगा। फैंस के लिए यह एक बड़ा और रोमांचक अनुभव होने वाला है। दूसरा हिस्सा 2026 के शुरुआती महीनों में रिलीज़ किया जाएगा। इसमें पहले हिस्से की कहानी आगे बढ़ेगी और बड़े क्लाइमेक्स और थ्रिलिंग एक्शन सीन दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहला पार्ट लगभग 3 घंटे 32 मिनट लंबा होगा। इसे हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। हालांकि, अंतिम रनटाइम CBFC की मंजूरी के बाद ही फाइनल होगा।

YouTube video

ट्रेलर में रणवीर सिंह एक दमदार RAW एजेंट के किरदार में दिखते हैं, जिन्हें “द रैथ ऑफ गॉड” नाम से जाना जाता है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान के लियारी इलाके से जुड़ी है, जहां इंडियन एजेंसियां एक खतरनाक आतंकवादी नेटवर्क को तबाह करने के मिशन पर होती हैं। इसमें जासूसी, रोमांच, इमोशनल स्ट्रगल और हाई-ऑक्टेन एक्शन का कॉम्बो दिखाई देता है। पहले इस कहानी को मेजर मोहित शर्मा से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन निर्देशक आदित्य धर ने स्पष्ट किया कि यह किसी असली व्यक्ति पर आधारित नहीं है।

धुरंधर की कास्ट काफी बड़ी है। रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मेन लीड में नज़र आएंगे। फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है आदित्य धर ने, जबकि निर्माण का जिम्मा ज्योति देसाई और लोकेश धर संभाल रहे हैं। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई गई है और इसे एक शक्तिशाली एक्शन-थ्रिलर माना जा रहा है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...