Arti Singh Wedding News
Arti Singh Wedding News

Arti Singh Wedding News: आरती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस चेहरों में से एक हैं। एक्ट्रेस “थोड़ा है बस थोड़े की ज़रूरत है” “परिचय” और “वारिस”  जैसी सीरीज में अपने किरदारों के लिए एक ब्रांड नाम बन गई। इसके अलावा बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत फेम मिली। अब आरती अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी करके अपनी पर्सनल लाइफ में एक कदम आगे रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Also read : कैरेक्टर की नेगेटिविटी इन सितारों पर हुई हावी, हुए डिप्रेशन का शिकार: Celebs Role Effects

आरती सिंह अप्रैल या मई 2024 में शादी करने के बारे में सोच रही हैं। एक्ट्रेस फिलहाल में मुंबई में एक लोकेशन ढूढ़ रही है क्योंकि वह डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं चाहती हैं। 

आरती सिंह एक बैचलरेट पार्टी के साथ-साथ शादी से पहले के सभी रीति-रिवाज भी पूरे करेंगी। आरती एक बिग फैट पंजाबी शादी करेंगी, जिसमें हल्दी और मेहंदी की रस्में शामिल है।  उनकी गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, शहनाज़ गिल और दिवंगत एक्टर, सिद्धार्थ शुक्ला की फेमिली के मेंबर भी शामिल हैं। आरती एक साल से ज्यादा समय से दीपक चौहान के साथ रिलेशन में हैं।

फेमस शो  बिग बॉस 13 के दौरान एक अफवाह उड़ी कि आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला रिश्तेन में थे। ऐसी अफवाह सुर्खियों में आने लगीं, क्योंकि आरती और सिद्धार्थ को अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा जा रहा था, और वे ‘वर्कआउट दोस्त’ भी थे। लेकिन आरती ने बार-बार ऐसी सभी खबरों को खारिज किया है। यहां तक ​​कि बीबी 13 हाउस में भी जब ऐसा सवाल उठाया गया तो आरती ने ऐसी सभी खबरों को खारिज कर दिया और उन्हें आधारहीन बताया।