Arti Singh Wedding News
Arti Singh Wedding News

Arti Singh Wedding News: ‘बिग बॉस 13’ की प्रतिभागी और टीवी अभिनेत्री आरती सिंह की शादी 25 अप्रैल को होने वाली है। आरती सिंह की शादी में उनका पूरा परिवार काफी ज्यादा बिज़ी नजर आ रहा है। हाल ही में कुछ दिन पहले अभिनेत्री आरती सिंह ने खुद अपनी शादी का कार्ड भगवान बाबा विश्वनाथ को बनारस में जाकर अर्पित किया था। हालाँकि शादी से पहले अभिनेत्री आरती सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उनका मूड अपसेट हो गया। इसकी जानकारी अभिनेत्री आरती सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। आपको बता दें कि अभिनेत्री आरती सिंह कपिल शर्मा शो के फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। साथ ही आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक के मामा बॉलीवुड के फेमस हीरो गोविंदा हैं। अभिनेत्री आरती सिंह की शादी उनके ब्यॉयफ्रेंड दीपक चौहान से हो रही है।

Also read : Arti Singh Wedding News: जानिए ‘बिग बॉस 13’ फेम आरती सिंह किससे और कहां शादी करने वाली हैं

बिल्ली ने खराब किया हल्दी का जोड़ा

Arti Singh Wedding News
The cat spoiled the turmeric pair

अभिनेत्री आरती सिंह अपनी हल्दी की तैयारियों में व्यस्त थीं, ऐसे में उन्होंने अपनी हल्दी की ड्रेस सोफे पर छोड़ दिया था। जिसके बाद आरती सिंह जब वापस आई तो उन्होंने देखा कि उस पर बिल्ली बैठी हुई है। जिसके बाद अभिनेत्री आरती सिंह ने उसकी फोटो क्लिक की और सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा ‘हल्दी के कपड़ों पर बैठकर महारानी ने प्रेस खराब कर दिया।’ आपको बता दें कि यह बिल्ली अभिनेत्री आरती सिंह की पालतू बिल्ली है। शेयर किये गए फोटो में बिल्ली काफ़ी ज्यादा क्यूट नजर आ रही है। साथ ही बिल्ली बड़े प्यार से अभिनेत्री आरती सिंह को निहार रही है। आपको बता दें कि अभिनेत्री आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी और बैचलर पार्टी पूरी हो चुकी है, अब 24 अप्रैल को संगीत और 25 अप्रैल को शादी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

जाने कौन हैं दीपक चौहान

बिग बॉस फेम अभिनेत्री आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान एक बिजनेसमैन हैं, उनका फिल्मी दुनिया से कोई रिश्ता नहीं है। अभिनेत्री आरती सिंह और दीपक चौहान की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी जहां से इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। अभिनेत्री आरती सिंह की शादी की जिम्मेदारी उनकी भाभी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा ने उठा रखा है। आपको बता दें कि शादी के दौरान अभिनेत्री आरती सिंह की भाभी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती इसलिए यह जिम्मेदारी उन्होंने खुद उठा रखा है। एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा ने खुद ये बात कही थी।