Celebs Role Effects: मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर एक्टर अपने किरदार को इतनी ज्यादा बखूबी के साथ निभाना चाहता है कि दर्शकों के दिल तक पहुंच सके और सभी यह कहे कि वह इस किरदार को निभा नहीं रहा बल्कि यह किरदार ही हैं। अपने किरदार में डूबने के लिए कई बार कलाकार वास्तविक दुनिया को छोड़ कर काल्पनिक दुनिया में जीने लगते हैं और यह बात उन पर बुरी तरह से हावी हो जाती है।
आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं जो अपने कैरेक्टर में डूबने के लिए इतने ज्यादा काल्पनिक दुनिया में खो गए कि तनाव का शिकार हो गए और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
1)सिंबा नागपाल
इसमें सबसे पहला नाम एक्टर सिंबा नागपाल का आता है जो अपनी बेहतरीन पर्सनालिटी के लिए दर्शकों के बीच एक फेमस चेहरा हैं। सीरियल नागिन 6 में उन्हें शक्ति का किरदार निभाते हुए देखा गया था और वह अपने कैरेक्टर में इतनी ज्यादा खो गए थे कि उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगा था और वह तरह-तरह के ख्यालों से घिरे रहते थे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ समय बिताना शुरू किया और जिम जाकर इस तनाव से बाहर आ सके।
2)ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या शर्मा टेलीविजन के सुपरहिट शो गुम है किसी के प्यार में की सबसे चर्चित और फेमस एक्ट्रेस हैं और उन्हें बेहतरीन किरदार निभाते हुए देखा जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि एक ही किरदार निभाते निभाते थक चुकी थी और उनके दिमाग में इसी बारे में बातें चलती रहती थी। धीरे-धीरे वह अपने दोस्तों की मदद से इस तनाव से बाहर आ सकी।
3)आमना शरीफ
टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ ने कसौटी जिंदगी की 2 में कमोलिका का किरदार निभाया था जो एक वैंप का रोल था। इस किरदार ने उनके व्यक्तित्व पर बहुत गहरा प्रभाव छोड़ा था और इस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था। रियल लाइफ पर इसका बहुत असर हुआ और वह नकारात्मक खयालों से घिरी रहने लगी थी।
4)उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ने कसौटी जिंदगी की के पहले सीजन में कमोलिका का किरदार निभाया था और इस नकारात्मक कैरेक्टर का असर उनके असल जीवन पर बहुत बुरी तरीके से पड़ा था। इस भूमिका को निभाने के बाद हो टीवी इंडस्ट्री के विलेन बन गई थी और उन्हें अधिकतर नेगेटिव रोल ऑफर किए जाते थे। नकारात्मक किरदार निभाने की वजह से उन्हें एक समय के बाद काम मिलना बंद हो गया था जिसके चलते वह काफी तनाव में आ गई थी।
5)करिश्मा सावंत
करिश्मा को टेलीविजन के पॉपुलर शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही का किरदार निभाते हुए देखा गया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। लगातार लोगों के नकारात्मक कमेंट की वजह से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वो बुरी तरह से बीमार भी हो गई थी।
