गृहलक्ष्मी दोपहर सीजन 5 का इवेंट इस बार श्री राम ग्लोबल प्री स्कूल में  आयोजित किया गया। और इस दौरान यहां पर शिरकत करने वाली छोटे बच्चों की मम्मीयों का उत्साह देखते बन रहा था।   गृहलक्ष्मी दोपहर के इवेंट के बारे में स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति खुराना ने कहा कि, महिलाओं को अपनी रोज मर्रा की जिंदगी से हटकर, कुछ फुर्सत के पल जीने का मौका गृहलक्ष्मी दोपहर से बेहतर और कोई प्लेटफार्म नहीं दे सकता।

 

 स्वच्छ भारत की शपथ

गृहलक्ष्मी दोपहर में कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई जिसमें महिलाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| महिलाओं ने शपथ ली कि वे केवल अपने घर की ही साफ सफाई नहीं बल्कि आस-पास की जगह और शहर को भी साफ रखने में अपना सहयोग करेंगी और साथ ही लोगो को भी स्वच्छ भारत के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके अलावा बच्चों को भी वातावरण के महत्व के बारे में बताएंगी और उसे स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने में भी प्रोत्साहित करेंगी।

 

गृहलक्ष्मी दोपहर द्वारा महिलाओं को कई टाइटल्स से नवाज़ा गया था। जब क्लब की मेंबर्स रैंप पर उतरी तो उनमें गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिला। हर महिला अलग अंदाज़ में ही रैंप वॉक करती नज़र आईं। उनका स्टाइल और कॉन्फिंडेस देखते ही बन रहा था। इसके साथ ही हमारे ब्रांड पार्टनर रहे फेम ब्लीच ने महिलाओं के लिए ब्लीच सेशन भी आयोजित किया गया और जिन महिलाओॆ पर फेम ब्लीच का रिज्लट सबसे अच्छा रहा उन्हें गिफ्ट हैंपर भी दिया गया। फेम ब्लीच को लगाकर शिखा, सिल्की शर्मा और ईशा गुप्ता का चेहरा सबसे ज्यादा दमका और फेम के गिफ्ट हैंपर्स को अपने नाम किया।