पनीर डिलाइट
सामग्री:
- सूखा पेठा (घिसा हुआ) 3/4 कप
- पनीर (घिसा हुआ) 1 कप
- चीनी आवश्यकतानुसार
- रूह अप़्फशा 1 बड़ा चम्मच
- बादाम (कटे हुए) 1
- बड़ा चम्मच, इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- नारियल (घिसा हुआ) 1 कप
सजाने के लिए: चांदी का वर्क
विधि:
- सभी सामग्री को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी बाॅल्स बना लें ।
- ऊपर एक बादाम रखकर व चांदी का वर्क लगाकर थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।
- फ्रि़ज ठंडा-ठंडा सर्व करें।
