मेरे भाई की उम्र 45 साल हैं। वह काम से घर लौट रहे थे, उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ। अब उनका दायां पैर और दायां हाथ ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है। उनकी फिजियोथिरेपी हो रही है लेकिन उन्हें बहुत ही धीमी गति से लाभ हो रहा है और उनकी हथेली और पैरों/बांह में अकडऩ है। कृपया शीघ्र उपचार के लिए सुझाव दें।
— उर्मिला सिन्हा, पटना
45 साल की उम्र में ब्रेन हैमरेज होना गंभीर स्थिति है, क्योंकि यह अधिक उम्र में होता है। कृपया यह पता लगाएं कि उन्हें उच्च रक्त चाप तो नहीं है। अगर है तो उसे नियंत्रण में रखा जाना चाहिए। क्या सेरेब्रल एंजियोग्राफी के जरिए उनके हैमरेज होने के कारण का पता लगाया गया था। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं सुझाव दूंगा कि कैवेरनोमा, एन्युरिज्म अथवा आर्टियोवेनस माल्फारमेशन जैसी वैस्कुलर मॉलफॉरमेंशन की समुचित जांच कराएं तथा उनके रक्त चाप एवं शुगर को नियंत्रण में रखें।
ये भी पढ़ें-
मेरे पति किसी से बात नहीं करते, कहते हैं डिप्रेशन है, मैं क्या करूं?
गर्भधारण की कोशिश में दो बार गर्भपात हो चुका है, मुझे क्या करना चाहिए?
मेरे पिता के गुर्दे में सिकुड़न है, इसका क्या कारण हो सकता है?
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
