मैं 20 साल की महिला हूं। पिछले चार महीने से मेरे बायें कूल्हे की जोड़ में बहुत दर्द हो रहा है। मैं ठीक से चल भी नहीं पा रही हूं। जांच कराई तो पता चला कि मुझे शुरूआती आर्थराइटिस है। मेरे आर्थोपेडिक सर्जन ने मुझे कुछ दवाइयां दी, लेकिन ये दवाइयां भी कारगर नहीं हो पा रही है। मैं दर्द से कैसे निजात पा सकती हूं?
— बरखा शर्मा, गुड़गांव
आप रक्त परीक्षण, एक्स रे और एमआरआई स्कैन करायें ताकि आपकी जो समस्या है उसकी सही तरीके से जांच हो सके। आर्थराइटिस की आरंभिक अवस्था में दर्द निवारक दवाइयां, एंटी इंफलेमेट्री दवाइयां, फिजियोथिरेपी एवं हल्के व्यायाम से आपको फायदा पहुंच सकता है। आपको विटामिन डी रिप्लेसमेंट भी लेने की जरूरत है। इसके अलावा चिकित्सक से नियमित रूप से फॉलोअप कराने की जरूरत है। अगर फिर भी आराम नहीं मिले तो इंट्रा-आर्टिकुलर स्टेम सेल इंजेक्शन या पीआरपी इंजेक्शन ले सकती हैं। समस्या के बहुत अधिक बढऩे और लक्षणों के गंभीर होने पर आपको टोटल हिप रिप्लेसमेंट कराने की जरूरत पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें-
मेरे पिता के गुर्दे में सिकुड़न है, इसका क्या कारण हो सकता है?
ब्रेन हैमरेज के बाद मेरे भाई का दायां हाथ और पैर काम नहीं कर रहा, शीघ्र उपचार बताएं
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
