अयोध्या में राम लल्ला की 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए आलिया-रणबीर से लेकर यह सेलिब्रिटी हुए रवाना: Ayodhya Ram Mandir Update
Ayodhya Ram Mandir Update

Ayodhya Ram Mandir Update: 22 जनवरी, 2024 को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने के लिए पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस समारोह से पहले, भगवान राम की जन्मभूमि, अयोध्या राम लल्ला की पूजा के लिए पूरी तरह तैयार है । लगभग 500 सालों की लड़ाई और इंतजार के बाद राम मंदिर के अंदर राम जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी । भगवान राम की अपने घर अयोध्या वापसी के अवसर की खुशी में पूरा भारत दिवाली मनाएगा। 

Also read: राम मंदिर की बनावट क्यों है खास, बनने के बाद दिखेगा ऐसा

इस शुभ अवसर पर कुछ स्टेट ने 22 जनवरी 2024 को पब्लिक हाॅलीडे की अनाउंसमेंट की है और कई सरकारी ऑफिस बंद हैं। इस बीच, कई फेमस सेलिब्रिटी को इस समारोह की शोभा बढ़ाने और अयोध्या में उत्सव का हिस्सा बनने के लिए ऑफिशियल इनवाइट मिला है। मीडिया ने बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स एक्टर्स को एथनिक कपड़े पहने अयोध्या के लिए रवाना होते कैप्चर किया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट राम मंदिर उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें कलिना एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल कपड़ों में सादगी से लोगों का दिल जीतते हुए देखा गया।सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में रणबीर क्रीम रंग का धोती-कुर्ता पहने नजर आए, जिसे उन्होंने अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए शॉल से स्टाइल किया था। दूसरी ओर, आलिया ने कंधे पर शॉल लटकाए हुए सी ग्रीन की साड़ी चुनी। उनके साथ फिल्म मेकर रोहित शेट्टी भी थे, जिन्होंने भी ट्रेडिशनल ड्रेस भी पहनी थी।

इनवाइट लोगों में शामिल अमिताभ बच्चन को भी सुबह प्राइवेट एयरपोर्ट पर पहुंचते देखा गया।  एक्टर के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी शामिल थे। बिग बी ने शॉल के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा  पहना था, वहीं अभिषेक ने कैजुअल ट्रैकसूट पहना है।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी प्राइवेट एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए फ्लाइट ली। इस दौरान कैटरीना और विक्की कौशल ने ट्रेडिशनल आउटफिट को चुना। कैटरीना कैफ ने इस स्पेशल मौके के लिए येलो कलर की स्लिक की साड़ी पहनी थी। वहीं विक्की कौशल भी स्लिक के कुर्ते-पजामें में काफी जंच रहे थे।