सुंदर त्वचा के लिए बाहरी देखभाल के अतिरिक्त अंदरूनी पोषण की भी जरूरत होती है। इसलिए भोजन में ऐसे पदार्थों को शामिल करें जो आपको भरपूर विटामिन प्रदान कर सके। जैसे –

कुछ खास विटामिन-

विटामिन ए

  • यह विटामिन पीले फल और सब्जियां, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडें, दूध आदि के सेवन से मिल सकता है।

विटामिन सी

  • विटामिन सी सिट्रस फ्रूटस जैसे नींबू, संतरा आदि, टमाटर, ब्रोकली, हरी मिर्चे, स्ट्राबेरीज आदि से मिलता है।

विटामिन डी

  • कुछ ही पदार्थ ऐसे हैं जिससेविटामिन डी मिलता है जैसे-मछली का मांस मछली का तेल आदि। दूध में भी कुछ मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा सूर्य की रोशनी में भी यह विटामिन होता है, लेकिन धूप के अंदर सीमित अवधि में ही रहना चाहिए। इसके अलावा ड्राई फ्रूट जैसे बादाम, अखरोट आदि से भी त्वचा को कांति मिलती है, त्वचा हाइड्रेट होती है।

बढ़ती उम्र के लिए

  • चेहरे की असमय झाइयों को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का रस चेहरे पर लगाएं।
  • 5-6 बूंदें जैतून तेल में, चुटकी भर हल्दी, 1 चम्मच शहद व बेसन मिला कर पेस्ट तैयार करें व बीस मिनट तक चेहरेपर लगा रहनेदें। झुर्रियों की समस्या सुलझा देने वाला यह अचूक नुस्खा है।

 दाग-धब्बों के लिए

  • त्वचा पर सरसों के तेल में नमक मिलाकर मालिश करें।
  • कच्चे दूध में नमक मिलाकर चेहरे की मसाज करें।
  • पिसा चावल का आटा, हल्दी, दूध का पेस्ट भी चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है।
  • इन सब से बढ़कर है तनावरहित लाइफ! दिमाग शांत रखें। शांत दिमाग ही शरीर को स्वस्थ रखता है।

व्यायाम भी जरूरी

  • व्यायाम और सही आदत से भी त्वचा का निखार बढ़ाया जा सकता है।हल्का -फुल्का व्यायाम कीजिए। फिर आपकी त्वचा के निखार को कोई धूप या धूल नहीं चुरा सकती। यदि रोज नियमित दिनचर्या हो, सोने की अवधि 6-8 घंटे हो तो चेहरे का नूर निखर ही जाता है।