सरकार के स्वच्छता अभियान के प्रति जागरुकता बढ़ाने ओर लोगों को गंदगी फैलाने से रोकने के लिए प्रदीप सरकार लेकर आए हैं ये वीडियो जिसमें देवी लक्ष्मी हर उस जगह से रूठ कर चली जाती हैं जहां लोग गंदगी फैला रहे हों।वीडियो में कंगना रणावत देवी लक्ष्मी के रूप में दिख रही हैं। वैसे कंगना के साथ इस वीडिया में ईशा कोप्पिकर, भोजपूरी फिल्मों से लोकप्रिय हुए रवि किशन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी जुड़े हैं। वीडियो के अंत में अमिताभ बच्चन और कंगना रणावत ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपील भी की है।

ये वीडियो सोशल माडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
गौरतलब है कि मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत में लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए लंबे समय से फीयर अपील (मन में ये डर बैठाना कि ऐसा नहीं करने से ऐसा हो सकता है) का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही किया गया है। वीडियो का ये संदेश देना कि अगर लोग अपने आस-पास साफ-सफाई नहीं रखेंगे तो उनसे लक्ष्मी दूर चली जाएंगी यानि उनकी समृद्धि घट जाएगी कारगर सिद्ध हो सकती है।
ये भी पढ़े-
हर लड़की है खूबसूरत, बताता है ये वीडियो
‘रुस्तम’ देखने का इरादा है तो पढ़ें ये रिव्यू
देशभक्ति की मिसाल हैं बॉलीवुड के ये 5 जबरदस्त डायलॉग्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर
सकती हैं।
