1 -बहुत कम लोग जानते है कि कविता कौशिक ने एकता कपूर के शो कुटुंब से अपने करियर की शुरुआत की थी।
2 -कविता कौशिक टीवी एक्टर करन ग्रोवर के साथ नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे डांस शोज में भी भाग ले चुकी हैं लेकिन बाद में करन के साथ उनका ब्रेक अप हो गया था ।
3 – कविता कहानी घर-घर की में मान्या दोषी ,कुमकुम शो में नैना ,रीमिक्स में पल्लवी ,तुम्हारी से रोल और सी आई डी में सब इंस्पेक्टर अनुष्का जैसे किरदार कर चुकी है।
4 -कविता कौशिक ने एक हसीना थी ,मुंबई कटाई ,फिल्लम सिटी में जैसे फिल्मों में काम किया और जंजीर फिल्म में तो उन्होंने एक आइटम सांग पर भी परफॉर्म किया है।
5 -एफ आई आर में उन्हें वापस लाने के लिए शो में उनकी बेटी का किरदार कर रही चित्राशी रावत को बिना वार्निंग दिए ही शो से हटा दिया।
6 –उन्हें 2010 में इंडियन टेली अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमिक रोल का ,इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस-कॉमेडी ,2011 में ज़ी गोल्ड अवार्ड्स में बेस्ट कॉमिक एक्ट्रेस(जूरी),इंडियन टेली अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस कॉमेडी और 2012 में इंडियन टेली अवार्ड्स में मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस इन कॉमिक रोले और ज़ी गोल्ड अवार्ड्स में बेस्ट कॉमिक एक्ट्रेस (पॉपुलर) के अवार्ड्स भी मिल चुके है।
