फादर्स डे पर हर कोई अपने पापा को विश करने में उन्हें स्पेशल फील कराना चाहता है। हमारे बॉलीवुड में भी स्टार्स पापा के तौर पर काफी क्यूट और अच्छे हैं। अब शाहरूख खान को ही देख लीजिए वो कहीं भी अबराम के बिना नहीं जाते तो हमेशा अपनी बच्चों के साथ तस्वीरें डालते रहते हैं।
लेकिन सबसे खास बात ये है कि कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जो प्राउड सिंगल पैरेंट हैं। यानि वो मां और पापा दोनों की जिम्मेदारिया बखुबी निभा रहे हैं। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। ये उनके लिए वाकई आइडियल हैं जो सिंगल फादर बनना चाहते हैं।
हाल में भी कई स्टार्स हैं जो सिंगल पापा बने और हर किसी ने उनकी तारीफ की। बॉलीवुड के सिंगल फादर जो हैं परफेक्ट।
तुषार कपूर
तुषार कपूर पिछले कुछ साल पहले जून में सेरोगेसी की मदद से पापा बने और वो अकेले अपने बेटे का बखूबी ख्याल रख रहे हैं।
करण जौहर
करण जौहर भी दो साल पहले फरवरी में जुड़वा बच्चे यश और रूही के पापा बने। करण जौहर अपनी इस नई जिम्मेदारी को बखुबी निभा रहे हैं और इंज्वॉय कर रहे हैं।
राहुल देव
राहुल देव भी सिंगल फादर हैं। उनकी पत्नी का 2009 में देहांत हो गया जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे का अकेले ही पालन पोषण किया।
राहुल बोस
राहुल बोस ने अंडमान निकोबार के 6 बच्चों को गोद लिया है और पूरी जिम्मेदारी खुद ही ले रखी है।
कमल हासन
कमल हासन का पत्नी सारिका से पहले ही तलाक हो गया था और श्रुति हासन और अक्षरा हासन अपने पापा के साथ बड़ी हुईं।
संजय दत्त
संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की कैंसर से मृत्यु हो गई थी और वो अपनी बेटी त्रिशाला के सिंगल पैरेंट बने। हालांकि कुछ सालों बाद त्रिशाला की कस्टडी उनकी मौसी को मिल गई लेकिन संजय दत्त अपनी तमाम परेशानियों के बाद भी अपनी जिम्मेदारियों को नहीं भूले।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन भले परफेक्ट मम्मी हैं लेकिन वो अलीशा और रिनी की सिर्फ परफेक्ट मम्मी नहीं बल्कि पापा भी हैं। जैसा कि करण जौहर कहते हैं कि वो सिर्फ पापा नहीं बल्कि अपने बच्चों की मां की भी भूमिका बखूबी निभाएंगे वैसे हीं सुष्मिता सेन भी सिर्फ परफेक्ट मम्मी नहीं बल्कि पापा भी हैं।
यह भी पढ़ें-
7 बॉडी स्क्रब ट्यूटोरियल ,जो आपकी त्वचा को बेबी सॉफ्ट बना देंगे
