खट्टा-मीठा कद्दू बनाने की रेसिपी
सर्व : 4 लोगों के लिए।
बनने में लगने वाला समय : 20 से 25 मिनट।
सामग्री :
- कद्दू ½ किलो,
- चीनी 4 बड़े चम्मच,
- सौंफ ½ छोटा चम्मच द छोटा चम्मच राई,
- मेथी दाना द छोटा चम्मच,
- दरदरा धनिया द छोटा चम्मच,
- नमक,
- लाल मिर्च,
- अमचूर पाउडर स्वादानुसार,
- तेल 2 चम्मच।
विधि :
स्टेप 1 :
- कद्दू को अच्छी तरह धो कर काट
लें।
स्टेप 2 :
- गैस पर कढ़ाही रखकर तेल गरम करें और तेल में सौंफ, राई, मेथी दाना और धनिया डालें।
- अब कटा हुआ कद्दू डालें और नमक, लाल मिर्च मिलाकर ढककर अच्छी तरह पकाएं।
स्टेप 3 :
- अब चीनी मिला कर फिर से अच्छी तरह हिला कर ढक कर पकाएं। थोड़ी
- देर बाद कढ़ाही का ढक्कन हटा कर अच्छी तरह भूनें।
- इसके ऊपर अमचूर पाउडर डालें और गरमागरम पूरी के साथ सर्व करें।
