खट्टा-मीठा कद्दू बनाने की रेसिपी

सर्व : 4 लोगों के लिए।
बनने में लगने वाला समय : 20 से 25 मिनट।

सामग्री :

  • कद्दू ½ किलो,
  • चीनी 4 बड़े चम्मच,
  • सौंफ ½ छोटा चम्मच द छोटा चम्मच राई,
  • मेथी दाना द छोटा चम्मच,
  • दरदरा धनिया द छोटा चम्मच,
  • नमक,
  • लाल मिर्च,
  • अमचूर पाउडर स्वादानुसार,
  • तेल 2 चम्मच।

विधि :

स्टेप 1 :

  • कद्दू को अच्छी तरह धो कर काट

लें।
स्टेप 2 :

  1. गैस पर कढ़ाही रखकर तेल गरम करें और तेल में सौंफ, राई, मेथी दाना और धनिया डालें। 
  2. अब कटा हुआ कद्दू डालें और नमक, लाल मिर्च मिलाकर ढककर अच्छी तरह पकाएं।

स्टेप 3 :

  1. अब चीनी मिला कर फिर से अच्छी तरह हिला कर ढक कर पकाएं। थोड़ी
  2. देर बाद कढ़ाही का ढक्कन हटा कर अच्छी तरह भूनें।
  3. इसके ऊपर अमचूर पाउडर डालें और गरमागरम पूरी के साथ सर्व करें।